26/05/2026
सामान्य ज्ञान परीक्षा 2026 : प्रतिभाओं का सम्मान
दिनांक 25 मई 2026 को इण्टर कॉलेज गागरीगोल गरुड़ बागेश्वर में सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता, तर्कशक्ति तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि विकसित करना था। यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि अधिकांश छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने ज्ञान का सुंदर परिचय दिया।
आज प्रार्थना सभा में परीक्षा में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया—
🥇 प्रियांशु सिंह भरड़ा — कक्षा 9th प्रथम
🥈 चाँदनी बोरा — कक्षा 12th B द्वितीय
🥉 गायत्री गोस्वामी — कक्षा 12th B तृतीय
विद्यालय परिवार इन सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।
यह सामान्य ज्ञान श्रृंखला केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं एवं जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करने का एक सतत प्रयास है। शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित न रहे, बल्कि विचार, समझ और व्यक्तित्व का विकास करे , विद्यालय इसी भावना के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।
आज विद्यालय के अंतिम कार्य दिवस के साथ ग्रीष्मकालीन अवकाश भी प्रारंभ हो गया है, जो 30 जून तक रहेगा। आशा है सभी विद्यार्थी अवकाश का सदुपयोग करेंगे, नियमित अध्ययन करेंगे तथा नए उत्साह के साथ पुनः विद्यालय आएँगे।
विद्यालय के माननीय प्रधानाचार्य श्री पंकज शाह जी के मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर छात्र-छात्राओं के समग्र विकास हेतु प्रयासरत है।
सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएँ।