खुली बहस LIVE

खुली बहस LIVE Other Centre : Vivekananda Marg, Opposite AN College, Boring Road, Patna-13

🎙 खुली बहस लाइव
झूठ नहीं​, फरेब नहीं, फ़िल्टर नहीं, धोखा नहीं- सिर्फ़ जनता का सच!
राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर सीधा टकराव।
Host: Dr. Ashutosh Anand
​🔴 Live बहस के लिए हमारा YouTube चैनल देखें प्रत्येक रविवार, मंगलवार, शुक्रवार को (रात 8:30 बजे)

बिहार को राजद क्यों नहीं चाहिए? आखिर क्यों बिहार बार-बार राजद को ठुकरा रहा है? क्यों राजद बिहार में व्याप्त पिछले 20 वर्...
29/11/2025

बिहार को राजद क्यों नहीं चाहिए? आखिर क्यों बिहार बार-बार राजद को ठुकरा रहा है? क्यों राजद बिहार में व्याप्त पिछले 20 वर्ष के एंटी-इंकम्बेंसी को भुना नहीं पाई?
​ऐसा नहीं है कि राजद पिछले 20 वर्ष से सत्ता से बाहर ही है। पिछले 20 वर्षों में राजद को करीब साढ़े चार वर्ष सत्ता में रहने का मौका मिला है, लेकिन उन चार वर्षों में राजद न तो बिहार सरकार में और न ही अपने व्यवहार में ऐसा कोई परिवर्तन ला पाई, जो जनता का विश्वास जगाता। हालात जो NDA के समय थे, राजद के सरकार में होने पर भी या तो वैसे ही रहे, या उससे बदतर ही हुए।
​राजद सरकार में रहने पर भी वही पुराने राग अलापती रही—वही जातियों की बातें, वही आरक्षण की बातें। जाति आवश्यक है और आरक्षण भी, लेकिन लोग और भी बातें सुनना चाहते हैं—विकास की, अपने भविष्य की, अपनी समस्याओं की।
​लेकिन राजद के पास इनमें से कुछ नहीं था। राजद वही 25 वर्ष पुरानी लालू वाली राजद बनी रही। तो जब तक राजद पुरानी वाली राजद बनी रहेगी, तब तक बिहार के वोटर भी वही पुराने वाले वोटर बने रहेंगे। बिहार में चुनाव 'जंगल राज' के नाम पर लड़ा जाता रहेगा, और भाजपा बिना कुछ किए भी जीतती रहेगी।
​डॉ. आशुतोष आनंद से इस मुद्दे पर सीधी बहस के लिए 'खुली बहस LIVE' पर जुड़ें!
​ ​ ​ #राजनीति #एंटीइंकम्बेंसी

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when खुली बहस LIVE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to खुली बहस LIVE:

Shortcuts

Share