चमन साह सरस्वती विधा मन्दिर, जगतपुर, बांका

  • Home
  • चमन साह सरस्वती विधा मन्दिर, जगतपुर, बांका

चमन साह सरस्वती विधा मन्दिर, जगतपुर, बांका A Higher secondary (10+2) school
Affiliated to CBSE New Delhi
https://www.facebook.com/profile.php?id

आज दिनांक 17.7.2026 दिन शुक्रवार को चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर, बांका के वरिष्ठ आचार्य श्री प्रदीप कुमार सिंह ...
17/07/2026

आज दिनांक 17.7.2026 दिन शुक्रवार को चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर, बांका के वरिष्ठ आचार्य श्री प्रदीप कुमार सिंह जी का सेवानिवृत्ति के बाद विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

आज दिनांक 21.6.26 दिन रविवार को चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर जगतपुर बांका में विश्व योग दिवस पूरे उत्साह पूर्वक मनाया गय...
21/06/2026

आज दिनांक 21.6.26 दिन रविवार को चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर जगतपुर बांका में विश्व योग दिवस पूरे उत्साह पूर्वक मनाया गया। आज के कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर बांका विभाग प्रमुख श्री ब्रह्मदेव प्रसाद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख श्री देवेंद्र जी एवं विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य गण , मंदार कामधेनु मंदिर के प्रभु जी एवं योग शिक्षक श्री राजकुमार जी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

20/06/2026
दिनांक :- 20 मई 2026 ई०(दिन-बुधवार) को चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर, बांका में "स्वर्गीय पंडित अशर्फी झा प्रतिभा...
20/05/2026

दिनांक :- 20 मई 2026 ई०(दिन-बुधवार) को चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर, बांका में "स्वर्गीय पंडित अशर्फी झा प्रतिभा सम्मान समारोह- 2026 " का आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा 10वीं व 12वीं के सी०बी०एस०ई० बोर्ड परीक्षा में 75% से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को आगत अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि माननीय राजकुमार राजू (जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बांका), विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष माननीय कपिलदेव भगत, एवं विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति की सह सचिव श्रीमती रानी महकम विद्यालय के प्रधानाचार्य माननीय मिथिलेश कुमार ठाकुर, एवं विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्रीमान संजय नवनीत जी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना के पश्चात विद्यालय की बहनों के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। अतिथि परिचय विद्यालय के आचार्य पप्पू कुमार सिंह, व धन्यवाद ज्ञापन श्री कपिल देव भगत के द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य माननीय मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा विगत दो वर्षों के शैक्षणिक उपलब्धियों का विद्यालय-वृत्त प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभिभावकों से निरंतर सहयोग की आशा भी व्यक्त की। इस मौके पर बोलते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजकुमार राजू ने कहा- " बच्चों के अभिभावक भविष्य निर्माण की आकांक्षा रखते हैं ।आचार्य ,प्रधानाचार्य बच्चों के प्रतिभा की खेती करते हैं ।परिणाम आचार्य के फसल के रूप में दिखता है । वही फसल के रूप में बच्चे राष्ट्र की सेवा में जीवन पर्यंत लगे रहते हैं । " विद्यालय के आचार्य विवेकानंद सिंह ,गौतम पाठक, राजेश कुमार मिश्रा, संजीव कुमार सुधांशु, दिलीप कुमार झा, मिथिलेश चौधरी, कृष्णप्रकाश सिंह ,तृप्ति नाथ झा ,अभय कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, नीरज झा ,हिना कुमारी,,शिवकुमार, अभिषेक कुमार, आशीष अमन आदि उपस्थित थे।

भारती शिक्षा समिति और शिशु शिक्षा प्रबंध समिति द्वारा आयोजित 37 वें प्रांतीय कबड्डी और खो खो प्रतियोगिता में चमन साह सरस...
20/05/2026

भारती शिक्षा समिति और शिशु शिक्षा प्रबंध समिति द्वारा आयोजित 37 वें प्रांतीय कबड्डी और खो खो प्रतियोगिता में चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर जगतपुर बांका का शानदार प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिता में खो खो अंडर 19 की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं अंडर 19 की कबड्डी टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बुधवार को प्रधानाचार्य श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी और उप प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार नवनीत जी ने खो खो और कबड्डी की टीम को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में पप्पू कुमार सिंह , शारीरिक शिक्षक कुमारी हीना के साथ समस्त आचार्य और दीदी जी उपस्थित रही।

*सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर का दबदबा: शत-प्रतिशत परिणाम के साथ छात्रों ने रचा इतिहास*केंद...
13/05/2026

*सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर का दबदबा: शत-प्रतिशत परिणाम के साथ छात्रों ने रचा इतिहास*

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), नई दिल्ली द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर, बाँका के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम न केवल शत-प्रतिशत रहा, बल्कि छात्रों ने जिले की मेरिट सूची में भी शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है।
*सफलता के शिखर पर विद्यार्थी*
इस वर्ष की परीक्षा में विद्यालय के सभी गौरवपूर्ण अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय की छात्रा भाव्या सिंहा ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, स्वर्णेश कुमार ने 86.8%अंकों के साथ द्वितीय और प्राची चौधरी ने 85.6% एवं स्नेहल राय ने 73%अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
*प्रधानाचार्य का संदेश*
इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा:
> "यह सफलता हमारे छात्रों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। विद्या भारती के संस्कारों और आधुनिक शिक्षा के समन्वय ने हमारे विद्यार्थियों को इस मुकाम तक पहुँचाया है। हम केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि चारित्रिक विकास पर भी बल देते हैं, जिसका प्रतिबिंब आज के इन परीक्षा परिणामों में दिख रहा है।"
>
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और सचिव ने भी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर सदैव से ही ग्रामीण परिवेश के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पित रहा है।
*शिक्षण पद्धति और अनुशासन का कमाल*
विद्यालय की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे यहाँ की विशिष्ट शिक्षण पद्धति का बड़ा हाथ है। सत्र के प्रारंभ से ही कमजोर विद्यार्थियों के लिए 'उपचारात्मक कक्षाओं' (Remedial Classes) का आयोजन, नियमित अंतराल पर मॉक टेस्ट और विषय विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तिगत काउंसिलिंग ने छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाया।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए छात्रों को योग और मानसिक स्वास्थ्य सत्रों से भी जोड़ा गया था, ताकि वे परीक्षा हॉल में बिना किसी डर के अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।
*छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल*
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल व्याप्त हो गया। सफल छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर न केवल शिक्षा, बल्कि अनुशासन और नैतिकता के मामले में भी जिले का सर्वश्रेष्ठ संस्थान है।
भविष्य की योजनाएं
विद्यालय प्रशासन ने घोषणा की है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विद्यालय के आगामी वार्षिक उत्सव में विशेष रूप से सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए उच्च शिक्षा हेतु विशेष छात्रवृत्ति की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार नवनीत आचार्य एवं सीबीएसई प्रमुख श्री नीरज कुमार झा विज्ञान शिक्षक , संजीव कुमार सुधांशु, एवं सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित थे।

मिडिया प्रभारी
संजीव कुमार सुधांशु
चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर
जगतपुर, बाँका
बिहार

चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर, बांका में भैया-बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण संपन्न****बांका, 05 मई 2026:**चमन साह सर...
05/05/2026

चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर, बांका में भैया-बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण संपन्न**
**बांका, 05 मई 2026:**
चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर, बांका के प्रांगण में आज मंगलवार (05 मई 2026) को भैया-बहनों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करना था।
शिविर के दौरान चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम द्वारा कुल 120 भैया-बहनों के स्वास्थ्य का गहन परीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों के वजन, लंबाई, रक्तचाप, दाँत, आँख और सामान्य स्वास्थ्य की जाँच की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार अपनाने, स्वच्छता का ध्यान रखने और नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया। चिकित्सा दल ने भैया-बहनों को आवश्यक परामर्श या दवाइयों की आवश्यकता थी, उन्हें उचित सलाह भी दी।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए चिकित्सा टीम और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

24/04/2026

it's a good platform for competitive exams

*बांका विभाग के पूर्व छात्र संयोजक एवं सहसंयोजकों की एक बैठक* आज चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर जगतपुर बांका में आयोजित की...
23/04/2026

*बांका विभाग के पूर्व छात्र संयोजक एवं सहसंयोजकों की एक बैठक* आज चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर जगतपुर बांका में आयोजित की गई .इस बैठक की अध्यक्षता विभाग निरीक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद ने की .दक्षिण बिहार प्रांत के प्रमुख एवं उत्तर पूर्व क्षेत्र के सह प्रमुख अनुराग महाराणा, चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य मिथिलेश ठाकुर, करहरिया विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाठक के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. सरस्वती वंदना के उपरांत आगत महानुभावों का परिचय एवं अंग वस्त्र से उन्हें सम्मानित किया गया. विभाग प्रमुख जी ने कहा की पूर्व छात्र हमारे धरोहर हैं. उनके अंदर नेशन फर्स्ट एवं देश के प्रति श्रद्धा समर्पण और जिस विद्यालय से वह पढ़कर निकले हैं उनके प्रति ममता एवं अनुराग का भाव होता है हम उन्हें जोड़ कर रखते हैं. अनुराग महाराणा ने कहा कि हम सभी पूर्व छात्रों को अपने विद्यालय के बिताए हुए क्षण हमेशा याद रखना चाहिए जहां से वह पढ़कर आज विभिन्न पदों पर आसीन हैं. विद्यालय की मिट्टी से उनका जुड़ाव कभी कम नहीं होना चाहिए और जब भी विद्यालय को आवश्यकता पड़े हर संभव सहयोग करना चाहिए. जैसे- विद्यालय में भौतिक संसाधन का अभाव है तो संभव हो तो उसकी व्यवस्था करना, कक्षा अध्यापन में सहयोग करना, आर्थिक सहयोग करना, विद्यालय के उत्सवों में भागीदारी करना ऐसे अनेक कार्यक्रम है .विद्या भारती का अपना पूर्व छात्र पोर्टल है जिसमें हम सब को पंजीकृत हो जाना चाहिए. सभी विद्यालयों को पूर्व छात्र का व्हाट्सएप समूह बना लेना चाहिए और उसमें प्रांत के प्रमुख एवं सह प्रमुख को जरूर जुड़ना चाहिए. अपने-अपने विद्यालयों में समय-समय पर आपस में मिलजुल कर इस कड़ी को और मजबूत करनी चाहिए. आने वाले 23 अक्टूबर 2026 को पंडित वासुदेव एक नारायण झा सरस्वती शिशु मंदिर करहरिया बांका में पूरे विभाग का एक विशाल पूर्व छात्र सम्मेलन होना है .इसकी तैयारी अभी से कर लेनी चाहिए. धन्यवाद ज्ञापन मिथिलेश ठाकुर जी ने किया. इस कार्यक्रम में मीडिया प्रमुख आशीष, पूर्व छात्र प्रमुख पंकज, अनन्या, पाखी,नाजुक प्रिया, श्रुति सुमन, स्वाति सौम्या, रोशन अंकित ,रवि राज विक्रम, राजवीर एवं नितेश उपस्थित थे.

चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर के भैया बहनों की स्वर्णिम सफलता दैनिक समाचार पत्र की नजर से
17/04/2026

चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर के भैया बहनों की स्वर्णिम सफलता दैनिक समाचार पत्र की नजर से

Address

Jagatpur, Banka

813102

Opening Hours

Monday 09:00 - 17:00
Tuesday 09:00 - 17:00
Wednesday 09:00 - 17:00
Thursday 09:00 - 17:00
Friday 09:00 - 17:00
Saturday 09:00 - 17:00

Telephone

+8229820744

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when चमन साह सरस्वती विधा मन्दिर, जगतपुर, बांका posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your school to be the top-listed School/college?

Share