06/23/2023
पहले पैसे इकट्ठा करके गेंद लाते थे,
अब अकेले अपने पैसे से गेंद ला सकते है
पर 11 दोस्त इकठ्ठा नहीं होता है.
🌹 🌹🌹 HAPPY INTERNATIONAL OLYMPIC DAY 🌹🌹🌹💐💐
23 जून 1948 से मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस आज 75 वर्ष पूरे हो गए हैं इस अवसर पर मैं मनीष कुमार झा बंगाल टाइगर एकेडमीऑफ इंडिया के चेयरमैन हमारे देश के जितने भी खिलाड़ी हैं उन सभी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस हर साल 23 जून को मनाया जाता है. यह दिन खेल और स्वास्थ्य का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य खेलों के महत्व को बढ़ावा देना है और यह कैसे किसी के जीवन को बदल सकता है. हर चार साल में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाता है, जिसमें दुनिया भर से हजारों एथलीट शामिल होते हैं 23 जून 1894 को आधुनिक ओलंपिक खेलों के आयोजन, प्रोमशन और रेगुलेट के लिए 1894 में सोरबोन (पेरिस) में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की स्थापना की गई थी. आईओसी सदस्य डॉक्टर ग्रस (Doctor Gruss) ने स्वीडन के स्टॉकहोम में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 41वें सीजन में विश्व ओलंपिक दिवस का विचार रखा था. कुछ महीने बाद जनवरी 1948 में स्विट्जरलैंड के सेंट मोरित्ज में 42वें IOC सत्र में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली. इसके बाद पहली बार 23 जून 1948 को इंटरनेशनल ओलपंकि डे मनाया गया. राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों को इस आयोजन का प्रभारी बनाया गया था अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस का उद्देश्य दुनिया भर के खेलों और खेलों में लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना है चाहे वे किसी भी उम्र, लिंग, जाति या धर्म के हों. यह लोगों को शारीरिक व्यायाम करने के लिए प्रोत्साहित करता है. इस मौके पर कई खेल आयोजन होते हैं. इसके अलावा, ओलंपिक खेलों के बारे में प्रदर्शनियां और एजुकेशनल सेमिनार भी आयोजित किए जाते हैं. एक सदी से भी अधिक समय के बाद, कई और खेलों को ओलंपिक आयोजन में जोड़ा गया है.