04/06/2026
आखिर कारण क्या है कि अभी तक खान सर की गिरफ्तारी नहीं हुई है, सिर्फ वायरल गोलीबारी वीडियो के आधार पर उनके दो गार्डों को गिरफ्तार किया गया है?
जबकि इसी मामले में खान सर ने आरोप लगाया था कि उनके कोचिंग पर तोड़फोड़ हुई है और उसी आरोप के आधार पर ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद सर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
एक ही विवाद में अलग-अलग कार्रवाई और डबल स्टैंडर्ड क्यों?
शुरुआत में पुलिस की ओर से भी यही कहा गया था कि गोलीबारी नहीं हुई, लेकिन जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, तुरंत कार्रवाई करते हुए सिर्फ दो गार्डों की गिरफ्तारी कर दी गई।
सवाल यह है कि जब एक कोचिंग डायरेक्टर पर सिर्फ आरोप के आधार पर कार्रवाई हो सकती है, तो इस पूरे मामले में जिम्मेदार दूसरे कोचिंग के डायरेक्टर पर अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
क्या कानून सबके लिए बराबर नहीं है, या फिर कार्रवाई परिस्थितियों और चेहरों के हिसाब से तय होती है?
04/06/2026
Raushan Anand Sir की रिहाई की मांग और खान सर की गिरफ्तारी के मांग को लेकर पटना के सड़कों पर उतरे लाखों संख्या में छात्र - छात्राएँ।
04/06/2026
Khan Sir News: खान सर से पुलिस की पूछताछ जारी है। फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस हिरासत में लिए गए खान सर के गार्ड ने पूछताछ के दौरान फायरिंग की बात कबूल कर ली है। इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है और कई अहम पहलुओं को खंगाल रही है। क्या इस केस में खान सर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं?
बता दे की खान सर के कोचिंग में तोड़ फोड़ मामले में खान सर ने शुरुआत आरोप लगाया था की उसके कोचिंग पर फायरिंग हुई है बाद में पुलिस ने पुष्टी की फायरिंग नहीं हुई है उसके खान सर भी फायरिंग से मुकर गए।
लेकिन इसमें नया मोड़ तब आया जब खान सर के गार्ड द्वारा फायरिंग करते वीडियो किसी ने वायरल कर दिया जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और उस गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया।
अब खबर निकलकर सामने आ रही है की इस संबंध में खान सर से भी पूछ ताछ की जा रही है।
ऐसा लग रहा है की खान सर खुद अपने बुने हुए जाल में उलझते नजर आ रहे हैं।
बाकी आगे क्या होता है बने रहे।
04/06/2026
क्या खान सर होंगे गिरफ्तार? बॉडीगार्ड से पूछताछ के बाद पटना पुलिस ले सकती है बड़ा एक्शन
ऐसा लग रहा है की उन पर गिरफ्तारी की तलबार लटक रही है
04/06/2026
बिहार सरकार के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा फैसला
Samrat Choudhary की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक अहम निर्णय लिया गया है। अब मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के तहत अनुदान पाने के लिए वार्षिक आय सीमा ₹2.50 लाख से बढ़ाकर ₹4 लाख कर दी गई है।
इस फैसले से राज्य के लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी। अब कैंसर, हृदय रोग, किडनी फेलियर और लीवर ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर बीमारियों के महंगे इलाज के लिए अधिक लोग आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
Bihar Government ने इस कदम को जनहित में उठाया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच और आसान होगी।
यह निर्णय गरीब मरीजों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।
04/06/2026
🔴 BREAKING NEWS
खान सर के कोचिंग में कथित तोड़फोड़ मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
सूत्रों के अनुसार, ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद सर को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की खबर आई थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो बॉडीगार्ड्स को गोली चलाते हुए देखा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये बॉडीगार्ड खान सर से जुड़े हो सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अब ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस ने खान सर के कोचिंग से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये गिरफ्तारी वायरल वीडियो मामले से जुड़ी है या किसी अन्य जांच का हिस्सा है।
पुलिस की जांच जारी है और पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
👉 अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है...
04/06/2026
खान सर के कोचिंग पर हुई कथित तोड़फोड़ मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद सर को जेल भेज दिया गया है।
इसी बीच आज सुबह से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति गोली चलाता हुआ दिखाई दे रहा है और वही व्यक्ति कथित तौर पर खान सर के मीडिया से बातचीत के दौरान उनके पीछे खड़ा भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति खान सर का बॉडीगार्ड है, हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई नहीं की गई है।
अब सवाल उठता है कि जिस दिन खान सर के कोचिंग पर तोड़फोड़ हुई थी, उस दिन खान सर ने खुद मीडिया के सामने बयान दिया था कि गोली चली है और उन्होंने 8–10 राउंड फायरिंग देखी है। लेकिन सुबह होते-होते उन्होंने अपने बयान से मुकरते हुए कहा कि गोली नहीं चली थी। वहीं पुलिस ने भी CCTV फुटेज के आधार पर कहा है कि गोली नहीं चली थी और FIR में भी गोली चलने का कोई जिक्र नहीं है।
हालांकि जेल जाने के दौरान रौशन सर ने मीडिया से कहा कि उनके और ज्ञान बिंदु को बर्बाद करने के लिए साजिश रची गई है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि खान सर द्वारा साजिश के तहत रौशन सर को फंसाया गया है, क्योंकि वे ऑफलाइन में सबसे ज्यादा बच्चों को पढ़ाते हैं और अच्छे रिजल्ट भी देते हैं, इसलिए ज्ञान बिंदु को लोग “दरोगा फैक्ट्री” के नाम से जानते हैं।
इसी बीच यह वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि खान सर के पीछे खड़ा व्यक्ति ही गोली चलाता हुआ दिख रहा है।
अब सवाल यह उठता है कि यह बात क्यों छिपाई जा रही थी कि गोली नहीं चली? क्या यह वीडियो पुराना है या घटना के दिन का ही है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा इस वायरल वीडियो पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब यह मामला जांच का विषय है कि क्या वास्तव में ज्ञान बिंदु को फंसाया जा रहा है या नहीं।
04/06/2026
मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में 5 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया है।
प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है तथा मामले की जांच की जा रही है।
03/06/2026
कौन हैं रौशन आनंद सर? खान सर विवाद के बाद चर्चा में आए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर की पूरी कहानी
कौन हैं रौशन आनंद सर? खान सर कोचिंग विवाद के बाद चर्चा में आए ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के डायरेक्
खान सर कोचिंग विवाद के बाद चर्चा में आए ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के डायरेक्टर रौशन आनंद सर कौन हैं? जानिए उनका परिचय,...