Malviya mission teachers training center, Banaras Hindu University

  • Home
  • India
  • Varanasi
  • Malviya mission teachers training center, Banaras Hindu University

Malviya mission teachers training center, Banaras Hindu University Training

मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, काशी हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित हिंदी विषय का पुनश्चर्या पाठ्यक्रम (ऑफ़लाइन)...
21/09/2025

मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, काशी हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित हिंदी विषय का पुनश्चर्या पाठ्यक्रम (ऑफ़लाइन)८ सितंबर से २० सितंबर के मध्य संपन्न हुआ ।इसमें ९ प्रदेशों के ४४ प्रतिभागियों ने भाग लिया । ८ सितंबर को संपन्न उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे डॉ हेमंत शर्मा, समाचार निदेशक , टी वी ९ नेटवर्क । डॉ हेमंत शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि अनुवाद एक सृजनात्मक चीज है और पत्रकारिता का जन्म ही साहित्य की कोख से हुआ है ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ नवीन चंद्र लोहनी , कुलपति उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय थे । उन्होंने कहा कि अनुवाद की अनेक चुनौतियाँ हैं और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में यह और भी अधिक बढ़ गई हैं ।
२० सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम के समापन समारोह की अध्यक्षता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजित कुमार चतुर्वेदी ने की और मुख्य अतिथि प्रो कुमुद शर्मा कुलपति, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय , वर्धा रहीं । स्वागत वक्तव्य केंद्र के निदेशक प्रो आनंद वर्धन शर्मा ने दिया और सारस्वत अतिथि थे प्रो वशिष्ठ अनूप , अध्यक्ष हिंदी विभाग । कार्यक्रम की समन्वयक थीं डॉ. उर्वशी गहलोत और संचालन किया डॉ. हरीश कुमार ने ।
अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए प्रो चतुर्वेदी ने कहा कि काशी हमारी संस्कृति और सभ्यता का केंद्र है ।उन्होंने बताया कि जिन शब्दों का अनुवाद असंभव होता है वे शब्द ही संस्कृति के मूल आधार होते हैं।
प्रो कुमुद शर्मा ने अनुवाद के महत्व की चर्चा की और कहा कि वैश्विक होने के लिए यह ज़रूरी भी है । प्रमाण पत्र वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Address

Third Floor, Bharat Adyayan Kendra, B. H. U
Varanasi
221005

Opening Hours

9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Malviya mission teachers training center, Banaras Hindu University posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share