Mahamana Malaviya Foundation

Mahamana Malaviya Foundation

Share

Mahamana Malaviya Foundation
Founder: Dr. U.D.Tiwari

12/11/2022

प्रातः स्मरणीय परम् पूज्य #महामना_पण्डित_मदन_मोहन_मालवीय जी के पुण्य तिथि पर चरणों में कोटिश: नमन् 🙇‍♂️🙇‍♂️🙏💐💐

भारत को अभिमान तुम्हारा, तुम भारत के अभिमानी,
पूज्य पुरोहित थे हम सब के, रहे सदैव समाधानी,
तुम्हें कुशल याचक कहते हैं किन्तु कौन तुम सा-दानी,
अक्षय शिक्षा-सत्र तुम्हारा हे ब्राह्मण-ब्रह्मज्ञानी!
स्वयं मदन मोहन की तुम में तन्मयता है समागई,
कल्याणी वाणी जन-जन के हित में धुनी रमा गई।
- मैथिली शरण गुप्त

01/11/2022

#महामना_की_कामना-३

31/10/2022

#महामना_की_कामना - २

30/10/2022

#महामना_की_कामना

Mahamana's Psyche Son (By : M.M.Foundation) - YouTube 31/05/2021

नमस्कार मित्रों! मैं सुधांशु कुमार तिवारी (महासचिव: महामना मालवीय फाउण्डेशन) फाउण्डेशन के अपने यूट्यूब चैनल (Mahamana' Psyche Son) पर आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूँ ।

हमारे इस चैनल के शुरूवात करने का उद्देश्य अपने सामयिक संदर्भ में महामना के विचारों, आदर्शो तथा अवदानों पर अध्ययन-अनुसंधान, प्रकाशन, व्याख्यान एवं अन्य उपयुक्त माध्यमों, कार्यक्रमों के साथ हीं यूट्यूब/फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के बड़े मंच के माध्यम से भी उनके जीवन-संदेशों व मूल्य-चिन्तनों का विश्वभर में प्रचार-प्रसार, तथा जन-हित एवं राष्ट्र-हित से जुड़े उनके स्वप्नों/ योजनाओं को साकार करने के प्रयत्न फाउण्डेशन के प्रमुख हैं।
आप सभी अधिक से अधिक इस चैनल से जुड़ें एवं फाउण्डेशन के उद्देश्य/सपनों में अपनी छोटी सी भूमिका अदा करें जो फाउण्डेशन पर महती कृपा होगी और महामना के जीवन-संदेशों व मूल्य-चिन्तनों का विश्वभर में प्रचार-प्रसार, तथा जन-हित एवं राष्ट्र-हित से जुड़े उनके स्वप्न/ योजनाएं साकार हो सकें।

मैं आशा करता हूँ आप सभी आगामी Mahamana's Psyche Son के यूट्यूब वीडियो से लाभान्वित होंगे और उसे साझा करेंगे।
धन्यवाद🙏
आपका सुधांशु कुमार तिवारी

Mahamana's Psyche Son (By : M.M.Foundation) - YouTube नमस्कार मित्रों! मैं सुधांशु कुमार तिवारी (महासचिव: महामना मालवीय फाउण्डेशन) फाउण्डेशन के अपने यूट्यूब चैनल (Mahamana' Psy...

11/09/2019

विश्वविद्यालय को ऐसा केंद्र बनाओ-

"हजारों वर्ष पहले यूरोप के लोग जब नंगे फिरते थे, उस समय हमारे यहां सभ्यता सूर्य उन्नति पर था और यहां संस्कृति प्रबल थी। ऐसी संस्कृति की रक्षा करना हम लोगों का परम उद्देश्य होना चाहिए कौन सा ऐसा स्थान है, जहां हिंदू संस्कृति की रक्षा और देश का अभिमान हो? इस विश्वविद्यालय को ऐसा केंद्र बनाओ जहां सबके मन में हिंदू संस्कृति का भाव हो और जहां इस संस्कृति को समझने और रक्षा करने का उपाय हो सके। ऐसे एक नहीं, 100 विश्वविद्यालय थोड़े हैं, पर कम से कम एक तो अवश्य हो, और वह केंद्र ऐसा प्रबल हो कि वहां सब का ठीक-ठीक प्रबंध हो।" ( 5 जनवरी 1937 को अपने 75 में जन्मोत्सव पर एक सभा को संबोधित करते हुए)

"काशी का इतिहास बहुत प्राचीन समय से प्रारंभ होता है। यह संसार के सबसे प्राचीन नगरों में से एक है। यह पवित्र आत्माओं का स्मृति चिन्ह है। यही वह पुण्य भूमि है जहां राजा हरिश्चंद्र आपने सत्य प्रेम के कारण अपना नाम युग युगांतर के लिए अमर कर गए। भगवान बुद्ध ने अपने मानव प्रेम का सुंदर उपदेश यहीं से प्रारंभ किया था। प्राचीन धर्म को फिर से संस्थापित करने वाले भगवान शंकर जी इस स्थान पर पधारे थे। हमारे प्राचीन पवित्र धार्मिक ग्रंथों के सुरक्षित तथा टीकाकार भगवान व्यास की भी यही जन्मभूमि है, और यही कबीर तथा तुलसीदास जी भी रहे थें । ऐसी राष्ट्रीय संस्थाएं आप कहां हैं जो इन महात्माओं की कृतियों को स्थाई रूप से रख सकें? ऐसा राष्ट्रीय संग्रहालय कहां है, जहां अपने अपने राष्ट्रीय रत्नों तथा कला कौशलों को यत्न पूर्वक सुरक्षित रखा गया हो? आपके राष्ट्रीय चित्रशाला ए तथा आपके राष्ट्रीय भवन कहां हैं? मेरा विचार है कि आप सब लोग काशी में आधुनिक नालंदा तथा तक्षशिला बनाने में मेरे साथ सहयोग दें। हमें इस स्थान को हिंदुओं की विद्या का केंद्र बना देना चाहिए। निसंदेह थोड़े समय में हम वह कर दिखाएंगे जिसके लिए अभिमान से हमारी छाती फूल जाएगी। हमें काशी को सर्वोच्च सभ्यता की पवित्र भूमि बना देना चाहिए, जिसके लिए यह प्राचीन समय में इतनी प्रसिद्ध थी। इस विश्वविद्यालय को हमें इस प्रकार बनाना चाहिए कि इसकी पग पग भूमि से प्राचीन गौरव तथा सभ्यता का आभास मिले। मुझे विश्वास है कि भगवान विश्वनाथ के अनुग्रह से हम अपने इस कार्य को पूर्ण कर सकेंगें, तथा उनके प्रेरणा से जो योजना बनी थी अवश्य पूर्ण होगी।"
(26 जनवरी 1920 के दीक्षांत भाषण में)
(पुस्तक- महामना: चिंतन एवं संदेश, डॉ० उमेश दत्त तिवारी)

05/09/2019

विद्यादानात् परं -
विद्या के बिना किसी देश या जाति की उन्नति असंभव है। अंत्यजो में जो कुछ भी त्रुटि समझी जाती है, उसका सबसे प्रबल कारण उनमें विद्या प्रचार की कमी है । समाज में धर्म के विपरीत भावना ने ऐसा कुप्रभाव जमा रखा है कि कुछ लोगों ने इन भाइयों के स्कूल में पढ़ने का विरोध किया है। इसके लिए मुझे बड़ा संताप है पद्म पुराण का यह सर्वोपकारी वचन हैं-

विद्यादानात् परं दानं न भूतं न भविष्यति।
येन दत्तेन चाप्नोति शिवं परम कारणम् ।
विद्या च श्रूयते लोके सर्वधर्म्म प्रदायिका ।
तस्माव्दिद्या सदा देया पंडितैधार्मिकैर्द्विजै:।

अर्थात विद्यादान से बढ़कर परम दान ना तो हुआ और ना होगा। विद्या दान करने से मनुष्य परम कल्याण स्वरूप शिव जी को प्राप्त करता है। विद्या सब धर्म को देने वाली कही जाती है। देवी पुराण में आया है कि विद्या कुल की, जाति की, रूप की और पुरुष संबंधित पात्रता की परवाह नहीं करती है। बल्कि जो कोई भी विद्या पढ़े उसका उपकार ही करती हैं। जिस विद्या के प्रभाव से या विद्या को पढ़कर अंत्यज भी चंद्र सूर्यादि ग्रह और पराक्रमशील राक्षसों के साथ खेला करते हैं, और जिसके बराबर इस संसार में और कोई भी नहीं, उस विद्या की उपमा किससे हो सकती है।

न ही विद्या कुलं जातिरूपं पौरुषपात्रताम् ।
वशते सर्वलोकानां पठिता उपकारिका।।
अंत्यजा अपि यां प्राप्य क्रिडन्ते ग्रहराक्षसैं ।
सा विद्या केन मियते यस्या कोऽन्य: समोऽपि न ।।

- प्रातः स्मरणीय पूज्य महामना पंडित मदन मोहन मालवीय

30/08/2019

MALAVIYAJI & TEACHING-
After completing his B.A. Examination Malaviyaji wanted to devote his whole life in religious discourses and service to the nation. But economic condition of his family did not permit him to tread this path. The reason was that his father Pandit Brajnathji was keeping indisposed during these days and it was almost impossible for him to go out for his religious discourses and, therefore, the earnings from those routine discourses, that were the only means of subsistence, dwindled to negligible level. In Mahamana’s own words :—
‘‘There was extreme poverty at home. There was acute shortage of food and clothes. It was a small house where we had a cow. My mother had to clean herself the place by removing the cow-dung. All of us were even deprived of two meals a day. My mother and wife used to wear torn saris after sewing them. After many years one day I asked my wife- ‘Did you never complain to mother-in-law about the difficulties of food and clothing? Wife said— ‘What to complain? How could she afford ? I was as aware of the situation of the home as she was. What else could she do hearing my pity except shedding tears?”
“During those very days the post of a teacher had fallen vacant in the same Government High School where I got my education. My cousin Pandit Jayagovindji was its Head Pandit. He asked me to try for that vacant post. My desire was to dedicate my whole life in preaching of Dharma. I declined. He told my mother. Mother came to persuade me for that job. I looked at my mother, she had tears in her eyes. Those very tearful eyes are embedded deeply penetrated into my eyes till this very moment of my life. All my imaginations (of dedication and devotion to service) were dipped into those tears of my mother and without any delay, I told her: ‘‘Mother, do not tell me anything more now, I will take up the job.’’
In July 1885, Mahamanaji accepted the appointment as an English teacher in the District High School on a salary of Rs. forty per month. As a teacher in the school Mahamanaji displayed his extraordinary brilliance as an ideal teacher. Impressed by this performance the school administration enhanced his salary from Rs. forty to Rs. sixty per month and it was raised to Rs. seventy five during the following year. He worked very hard for his class room teaching. He himself records: ‘‘During my regular preparation at home I tried to know the origin and meaning of all important English words. For this purpose I thoroughly studied Trench’s ‘Biography of English Words’ and ‘English : Past and Present’. That enabled me to know the origin, meaning and history of English words. I used to learn from books and imparted that knowledge to my students. That period as a teacher was very happy phase of my life.’’ “I was highly satisfied with my teaching life. Those days my life was spent only in teaching. But a big turning point came in my life when my Guru Adityaramji took me with him to Calcutta and made me give a political speech on the dais of Congress. From here my life changed its direction and my teaching life was ceased forever.”
After the above second session of Congress at Calcutta in December 1886, Malaviyaji’s demand and activity in national politics increased considerably. Thus, in June 1887 he renounced his teaching career for ever. After teaching he entered the field of journalism and then to the profession of a lawyer. Besides these, he was always active in various political, social and cultural associations.
(A Short Biography By Dr. U. D. Tiwari)

Photos from Mahamana Malaviya Foundation's post 25/12/2017

मालवीय जयंती के शुभ अवसर पर मालवीय भवन में महामना मालवीय फाउंडेशन की ओर से महामना जी से सम्बंधित दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ...

Photos from Mahamana Malaviya Foundation's post 25/12/2017

प्रात:स्मरणीय परम पूज्य भारतभूषण महामना पं० मदन मोहन मालवीय जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर महामना मालवीय फाउंडेशन परिवार की ओर से पूजनोत्सव द्वारा जयंती मनाई गई.... 🙏🙏

Want your school to be the top-listed School/college in Varanasi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address

BHU
Varanasi
221005