दिनांक 11 मार्च 2026 को महारानी गुलाब कुंवरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के पावन अवसर पर “रसोईपैथी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम” के अंतर्गत “अपना वैद्य स्वयं बने” महा-अभियान का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महामहिम महराजा डॉक्टर विभूति नारायण जी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि वैद्य धीरज भाई ने अपने सारगर्भित व्याख्यान में महिला रोग, उनके उपचार तथा रसोईपैथी की उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए “अपना वैद्य स्वयं बनने” का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से संबंधित सामान्य एवं गंभीर रोगों के अनेक सरल घरेलू तथा देशी उपचारों की जानकारी प्रदान की।
साथ ही महाविद्यालय परिसर में विद्यमान विभिन्न घास-पौधों की औषधीय उपयोगिता से छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने बाज़ार में उपलब्ध रासायनिक सौंदर्य प्रसाधनों से होने वाली स्वास्थ्य हानियों के विषय में भी चेताया तथा घरेलू सामग्री से प्राकृतिक क्रीम आदि बनाकर स्वावलंबन और स्वरोज़गार के अवसर विकसित करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. नंदकिशोर एवं डॉ. शिवराज पटेल ने महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने ओजस्वी विचार व्यक्त किए। वहीं श्री नंदानंद महाराज (महामंडलेश्वर, हरियाणा प्रभारी) ने रसोईपैथी, एलोपैथी और होमियोपैथी के साथ-साथ सिम्पैथी अर्थात सहानुभूति की महत्ता पर भी विशेष बल दिया।
इस अवसर पर एडवोकेट पदमचंद्र गुप्ता एवं सुनील पटेल ने भी अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त करते हुए शक्तिशाली बनने का उदाहरण आकाश में ऊँची उड़ान भरने वाले बाज़ से दिया। श्री भारत भुआल ने भी अपने रोचक एवं विचारोत्तेजक उद्बोधन से कार्यक्रम को समृद्ध किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजया मिश्रा ने अत्यंत सुसंगठित ढंग से किया तथा अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जिलाजीत जैसवारा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Maharani Gulab Kuwari Mahila Mahavidyalaya
Affiliated to Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth Varanasi
11/03/2026
11/03/2026
आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को महारानी गुलाब कुंवरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिंडरा वाराणसी में होली के उपलक्ष्य में रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके की गई ,डॉ.जिलाजीत जैसवारा ने छात्राओं को होली के महत्व के बारे में बताया! श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव ने होलिका दहन के बारे संछिप्त इतिहास बताया डॉ राखी अस्थाना रंगो का जीवन में क्या महत्व है इस विषय पर विचार प्रस्तुत किया श्री शैलेश श्रीवास्तव ने भी होली के पर्व के बारे में कुछ रोचक बातें बताएं, कार्यक्रम में सभी छात्राएं उत्साह पूर्वक गीत ,शायरी, नृत्य की प्रस्तुति दी , इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी अध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ,कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर राखी अस्थाना एवं श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव रही!
31/01/2026
दिनांक 26 जनवरी 2026 को महारानी गुलाब कुंवरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिंडरा वाराणसी में 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर माननीय महारानी साहिबा के आदेश की घोषणा होने के बाद अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह 10:00 बजे ध्वजारोहण डॉ. जिलाजीत जैसवारा के हाथो द्वारा हुआ उसके उपरांत राष्ट्रगान, झंडा गीत, राष्ट्रीय नारा, छात्राओं द्वारा अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम में भाषण, अध्यापकों द्वारा शुभकामनाएं भाषण ,राष्ट्रभक्ति गीत, राष्ट्रीय शेरो शायरी, एकल एवं सामूहिक राष्ट्रभक्ति नृत्य तथा समस्त छात्राओं को मिठाई वितरण किया गया इस दौरान समस्त अध्यापकगण ,तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित थे
आज्ञा से
प्राचार्य
एम जी के एम एम
पिंडरा वाराणसी
https://mgkmm.co.in/2026/01/30/republic-day/
Republic day | Maharani Gulab Kuwari Mahila Snatkottar Mahavidyalaya दिनांक 26 जनवरी 2026 को महारानी गुलाब कुंवरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिंडरा वाराणसी में 77वें गणतंत्र दिवस के श....
Click here to claim your Sponsored Listing.