Azad Hind Students Association

Azad Hind Students Association सुभाषवाद!

आजाद हिंद स्टुडेंट्स एसोसिएसन (अहिंसा) की जरुरत क्यों -जानिए

छात्र राजनीती का अर्थ हिंसा,तोड़-फोड़,ठेकेदारी, कक्षा,का बहिष्कार और अपने ही गुरुजनों का असम्मान करना नहीं है |अधिकांशतः छात्र राजनीती के नकारात्मक पहलू से आम लोग वाकिफ हैं, जिसकी वजह से छात्र राजनीती बदनाम हुई है |राजनैतिक दल और इनके बड़े नेता विध्वंसक और नकारात्मक राजनीती के लिए छात्रों का इस्तेमाल करते रहें हैं ,और विश्वविद्यालय परिसर

के छात्र राजनीती की कमान उन नेताओं के हाथों में होती है,जो दिल्ली ,लखनऊ में बैठ कर अपने फायदे के लिए छात्र शक्ति का दुरूपयोग करते हैं |

अब आप सोचिये की छात्र राजनीती को बदनामी से कैसे उबारा जा सकता है | एवं छात्र शक्ति को रास्ट्र भक्ति के साथ जोडकर रोज़गार से कैसे जोड़ा जा सकता है |यह तभी हो सकता है जब छात्र राजनीती की कमान विश्वविद्यालय परिसर के अंदर ही हो और छात्र लोकतंत्र का गला घोटने वाला कोई हाई कमान न हो जिसके इशारे पर छात्र अपनी शक्ति का बेजा इस्तेमाल करते हों |

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्र जीवन में मेधावी छात्र होने के साथ -साथ एक महान देशभक्त भी थे ,जिन्होंने छात्र शक्ति को राष्ट्रभक्ति के काम में लगाया और राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देने की प्रेरणा छात्रों को दी | आई सी एस की परीक्षा में पास होने के वावजूद उनहोंने देश सेवा को प्राथमिकता दी और छात्रों में शिक्षा और बेहतर कैरियर को लेकर ऊर्जा का संचार किया |

नेताजी सुभाष चन्द्र के बिचारों एवं आदर्शों पर आधारित आजाद हिंद स्टुडेंट्स एसोसिएसन (अहिंसा) का गठन छात्र राजनीती को सकारात्मक दिशा देने एवं छात्रों को रोजगारोन्मुख बनाने के उदेश्य से किया गया है | अहिंसा छात्रों की शिक्षा ,सम्मान ,संस्कार, सुरक्षा और रोज़गार के लिए साँझा प्रयास करने का पक्षधर है |

अहिंसा नकारात्मक राजनीती से छात्रों को बदनाम नहीं करना चाहता है | अहिंसा से जुड़ने के लिए आप अपनी सकारात्मक लोकतान्त्रिक सोच के साथ आमंत्रित हैं | इसकी जड़ें विश्वविद्यालय परिसर में ही है अहिंसा किसी राजनैतिक दल की कठपुतली नही है ,जिसे राजनेता अपने फायदे के लिए धर्म ,जाती का हवाला देकर इस्तेमाल करें |

अहिंसा स्वतंत्र छात्र सन्गठन है,जो अपने से जुड़े छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति सतर्क है | अहिंसा सिर्फ काम पर भरोसा करना जानता है ,क्योंकि नेताजी सुभाष काम पर ही भरोसा करते थे |

आइये छात्र संगठन को गुंडागर्दी ,ठेकेदारी ,धर्म जाती से मुक्त कराने का संकल्प लें | बी एच यू एवं अन्य विश्वविद्यालयों के छात्र -छात्राएं आमंत्रित है ,अहिंसा ज्वाइन करें और छात्र राजनीती को सकारात्मक बनाएं ,छात्र शक्ति को राष्ट्र हित में लगायें |

बधाई💐💐💐विशाल भारत संस्थान में नौशाद दूबे प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत:जौनपुर, 7 फरवरी। विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय परिषद ने...
07/02/2026

बधाई💐💐💐

विशाल भारत संस्थान में नौशाद दूबे प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत:

जौनपुर, 7 फरवरी। विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय परिषद ने जौनपुर के जिला चेयरमैन नौशाद दूबे को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। जनवरी में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सुभाष महोत्सव में जुटे देश भर के सुभाषवादियों, राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नौशाद दूबे के नाम पर अपनी मुहर लगाकर लिफाफा बन्द कर दिया। विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरुजी के निर्देश पर लिफाफा खोलकर नौशाद दूबे के नाम की घोषणा की गई।

केराकत के डेहरी गांव के रहने वाले नौशाद दूबे अपने पूर्वजों और परम्पराओं को लेकर देशभर में अभियान चला रहे हैं। इन्होंने अपने मूल जड़ों को पहचानकर अपने पूर्वजों की जाति के अनुरूप ही अपनी टाइटल लगाने की शुरुआत उत्तर भारत में की। 4 वर्षों तक जिला चेयरमैन के रूप में जौनपुर में अनाज बैंक खोलकर मुसहर समाज की सेवा किये, अपने गांव में अपने गोत्र ऋषि के नाम पर श्रीवत्स गऊशाला की स्थापना किये। केराकत डेहरी मार्ग को अपने पूर्वज बाबा लाल बहादुर दूबे का नाम पर रखवाया। अपने भतीजे खालिद दूबे के विवाह में जो कार्ड छपवाए उसमें श्रीगुरुजी का नाम भी परिवार के सदस्य के रूप में छपवाया। अपने भतीजे के विवाह में वैष्णव सम्प्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु जगद्गुरु बालकदेवाचार्य जी महाराज को आमन्त्रित किया और जगद्गुरु इनके यहां पहुंचे भी। नौशाद दूबे भारत की महान संस्कृति और परम्पराओं की वकालत करते हैं। नौशाद का मानना है कि वेदों और ब्राह्मणों के बिना देश की संस्कृति की कल्पना भी नहीं की जा सकती। नौशाद दूबे सुभाषवादी सामाजिक नेता हैं, जो नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के विचारों को आधार बनाकर देश की एकता के लिए काम कर रहे हैं। इन सब कामों से नाराज होकर जिहादी गैंग और कट्टरपंथियों ने कई बार नौशाद दूबे को जान से मारने की धमकी दी है, लेकिन नौशाद दूबे बिना डरे भारत के मुसलमानों को भारतीय पहचान दिलाने और पूर्वजों और परम्पराओं से जोड़ने में लगे हैं।

विशाल भारत संस्थान ने नौशाद दूबे को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। यह जौनपुर के लिए गर्व का विषय है।

प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद सुभाष मंदिर पहुंचकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को माल्यार्पण कर नमन किया। संस्थान के कार्यकर्ताओं ने नौशाद अहमद को माल्यार्पण बधाई दी।
#मनोनयन #स्टेटचेयरमैन #अनाज_बैंक Vishal Bharat Broadcast

सुभाषवादी ठाकूर रोहित सिंह जी को आज आजाद हिंद स्टूडेंट्स एशोसिएशन का वाराणसी जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर सिंह द्वार पर ...
20/11/2019

सुभाषवादी ठाकूर रोहित सिंह जी को आज आजाद हिंद स्टूडेंट्स एशोसिएशन का वाराणसी जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर सिंह द्वार पर विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागत किया गया। जिसमें रोहित सिंह ने कहा कि वो सुभाषवाद के रास्ते पर चलते हुए देश के गद्दार को मुंह तोड़ जवाब देंगे। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमन सिंह, अवधेश यादव, अंकुर तिवारी, प्रशांत राय , जियाउद्दीन, आकाश, नीरज, राहुल श्रीवास्तव जी , गोपू जी इत्यादि लोग मौजूद थे ।
जय हिंद!
ब-से-बनारस

निदा खान के खिलाफ फ़तवा देने वाले मौलाना से नाराज आजाद हिन्द स्टूडेंट्स एसोसिएसन की बी एच यू इकाई ने मुस्लिम पर्सनल ला बो...
20/07/2018

निदा खान के खिलाफ फ़तवा देने वाले मौलाना से नाराज आजाद हिन्द स्टूडेंट्स एसोसिएसन की बी एच यू इकाई ने मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड का पुतला फूंका | मुस्लिम महिला को सार्वजानिक थप्पड़ मरने वाले मौलाना कासमी के बहिष्कार की बात कही |

स्वतंत्रता सेनानी शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की 118वीं जयंती पर नमन. जय हिंदसरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना ह...
11/06/2018

स्वतंत्रता सेनानी शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की 118वीं जयंती पर नमन. जय हिंद
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ु-ए-कातिल में है?
वक्त आने दे बता देंगे तुझे ऐ आस्माँ!हम अभी से क्या बतायें क्या हमारे दिल में है?

एक से करता नहीं क्यों दूसरा कुछ बातचीत,देखता हूँ मैं जिसे वो चुप तेरी महफ़िल में है।
रहबरे-राहे-मुहब्बत! रह न जाना राह में, लज्जते-सेहरा-नवर्दी दूरि-ए-मंजिल में है।

अब न अगले वल्वले हैं और न अरमानों की भीड़,एक मिट जाने की हसरत अब दिले-'बिस्मिल' में है ।
ए शहीद-ए-मुल्को-मिल्लत मैं तेरे ऊपर निसार, अब तेरी हिम्मत का चर्चा गैर की महफ़िल में है।

खींच कर लायी है सब को कत्ल होने की उम्मीद, आशिकों का आज जमघट कूच-ए-कातिल में है।
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ु-ए-कातिल में है?

है लिये हथियार दुश्मन ताक में बैठा उधर, और हम तैय्यार हैं सीना लिये अपना इधर।
खून से खेलेंगे होली गर वतन मुश्किल में है, सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है।

हाथ जिनमें हो जुनूँ , कटते नही तलवार से, सर जो उठ जाते हैं वो झुकते नहीं ललकार से,
और भड़केगा जो शोला-सा हमारे दिल में है , सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है।

हम तो निकले ही थे घर से बाँधकर सर पे कफ़न,जाँ हथेली पर लिये लो बढ चले हैं ये कदम।
जिन्दगी तो अपनी महमाँ मौत की महफ़िल में है, सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है।

यूँ खड़ा मकतल में कातिल कह रहा है बार-बार, "क्या तमन्ना-ए-शहादत भी किसी के दिल में है?"
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ु-ए-कातिल में है?

दिल में तूफ़ानों की टोली और नसों में इन्कलाब, होश दुश्मन के उड़ा देंगे हमें रोको न आज।
दूर रह पाये जो हमसे दम कहाँ मंज़िल में है ! सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है ।

जिस्म वो क्या जिस्म है जिसमें न हो खूने-जुनूँ, क्या वो तूफाँ से लड़े जो कश्ती-ए-साहिल में है।
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है । देखना है ज़ोर कितना बाज़ु-ए-कातिल में है ??

-बिस्मिल

05/06/2018

आर्कबिशप ने चिट्ठी लिखी है कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है | इस बात से आजाद हिन्द स्टूडेंट्स एसोसियेशन ,बीएचयू बहुत नाराज है | प्रवक्ता रमन सिंह ने कहा है कि सडक पर उतर कर इसका विरोध करेंगे |पोप के इशारे पर पादरी भारत को बदनाम करने एजेंडा चला रहा है | धर्मान्तरण कराने वाले लोकतंत्र के नाम पर नाटक कर रहे है |गली गली में विरोध झेलने के लिए तैयार रहो पोप के चाटुकारों |"

आजाद हिंद स्टूडेंट्स एशोसिएशन (अहिंसा) बी एच यू इकाई के कार्यकताओं द्वारा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में चल रही 2018 की प...
02/06/2018

आजाद हिंद स्टूडेंट्स एशोसिएशन (अहिंसा) बी एच यू इकाई के कार्यकताओं द्वारा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में चल रही 2018 की प्रवेश परीक्षाओ में लगातार सहायता शिविर लगाकर परीक्षार्थियों का मदद किया गया l

Dhananjay Bharatvanshi

जिन्ना का पुतला जलाते आजाद हिन्द स्टूडेंट्स एसोशिएशन के कार्यकर्त्ता
02/06/2018

जिन्ना का पुतला जलाते आजाद हिन्द स्टूडेंट्स एसोशिएशन के कार्यकर्त्ता

Varanasi is getting ready for a new historical movement. From this 22nd of January under auspicious guidance of Subhashv...
31/12/2016

Varanasi is getting ready for a new historical movement. From this 22nd of January under auspicious guidance of Subhashvadi leader His Holiness Dr.Rajeev Srivastav Vishal Bharat Sansthan is going to launch a mass campaign in favour of Balochistan Freedom Movement.
All Subhashvadi patriots are cordially invited on 22nd event at Paradkar Smriti Bhavan.
We will keep you all update with latest developments.

Param Pavan Netaji Subhash Chandra Bose with his family at Calcutta
30/11/2014

Param Pavan Netaji Subhash Chandra Bose with his family at Calcutta

18/11/2014
नाज़नीन अंसारी दीदी आजाद हिन्द स्टूडेंट एसोसिएशन के हजारो कार्यकर्ता आप के हर कदम पर आपके साथ है. हम राष्ट्रनिर्माण के इ...
13/08/2014

नाज़नीन अंसारी दीदी आजाद हिन्द स्टूडेंट एसोसिएशन के हजारो कार्यकर्ता आप के हर कदम पर आपके साथ है. हम राष्ट्रनिर्माण के इस मुहीम में बिना डरे बिना रुके आपके नेतृतव में आगे बढ़ने को तैयार हैं.
जय हिन्द जय सुभाष.

Address

Varanasi
221005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Azad Hind Students Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Azad Hind Students Association:

Shortcuts

Share