Stree Vimarsh DAVPG College Varanasi

Stree Vimarsh DAVPG College Varanasi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Stree Vimarsh DAVPG College Varanasi, DAV PG College, Varanasi.

20/03/2018
28/02/2018

अभी देर नही हुई

स्त्री विमर्श न्यूज़लैटर में लेख भेजने की आज अंतिम तिथि है. आज रात्रि 10.00 बजे तक लेख भेजे जा सकते है.
19/02/2018

स्त्री विमर्श न्यूज़लैटर में लेख भेजने की आज अंतिम तिथि है. आज रात्रि 10.00 बजे तक लेख भेजे जा सकते है.

http://www.saharasamaynews.in/read/3342
26/01/2018

http://www.saharasamaynews.in/read/3342

स्त्री विमर्श एवं आईक्यूएसी, डी.ए.वी. पी.जी.कॉलेज, वाराणसी के तत्वावधान में आज ‘भूमंडलीकरण एवं महिलाओं के रोजगार’  .....

महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए बनाई जाए आर्थिक नीतियाँ – प्रो. किरन बर्मन स्त्री विमर्श एवं आईक्यूएसी, डी.ए.वी. पी...
25/01/2018

महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए बनाई जाए आर्थिक नीतियाँ – प्रो. किरन बर्मन

स्त्री विमर्श एवं आईक्यूएसी, डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज, वाराणसी के तत्वावधान में आज ‘भूमंडलीकरण एवं महिलाओं के रोजगार’ विषय पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए अर्थशास्त्र विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की प्रो. किरन बर्मन ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के बिना देश के विकास में उनकी भूमिका निर्धारित करना कठिन है। भूमंडलीकरण के दौर में महिलाओं की श्रम में भागीदारी प्रत्येक क्षेत्रों में निरंतर कम हुई है। जो महिलाएं कृषि पर आश्रित थी, उनको मशीनों ने श्रम से बाहर कर दिया। जो महिलाएं व्यापार एवं श्रम संबंधी उद्योगों पर आश्रित थी, उन्हें भी पूँजी के प्रभाव ने श्रम से बाहर कर दिया। भूमंडलीकरण के दौर में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हुए है, इसलिए जो भी आर्थिक नीति बनाई जाए, वह महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए बनाई जाए। श्रम प्रधान उद्योगों को लगाया जाए एवं महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
विषय स्थापना एवं स्वागत स्त्रीविमर्श न्यूज़लेटर की प्रबंध संपादक डॉ. ऋचा रानी यादव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिवबहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ. पी.के. सेन, डॉ. विमल शंकर सिंह, डॉ. लल्लन प्रसाद जायसवाल, डॉ. मिश्री लाल यादव, डॉ. हरिश्चंद्र यादव, डॉ. अनूप मिश्र, डॉ. हबीबुल्लाह, डॉ. हसन बानो, डॉ. नेहा चौधरी, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. मीनू लकड़ा, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डॉ. सीमा, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, डॉ. पारुल जैन, डॉ. समीर पाठक, डॉ. ओमप्रकाश कुमार, डॉ. तरु सिंह सहित सभी विभागों के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऊर्जस्विता सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन स्त्री विमर्श की समन्वयक डॉ. पूनम सिंह ने किया।

23/01/2018
Stree Vimarsh Newsletter 2016-17
21/09/2017

Stree Vimarsh Newsletter 2016-17

28/03/2017
महिला स्वास्थ्य परीक्षण कैम्पआज दिनांक 24-03-2017 को डी.ए.वी.पी.जी. काॅलेज के कान्फ्रेन्स हाॅल में ‘‘स्त्री विमर्श’’ द्व...
24/03/2017

महिला स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प

आज दिनांक 24-03-2017 को डी.ए.वी.पी.जी. काॅलेज के कान्फ्रेन्स हाॅल में ‘‘स्त्री विमर्श’’ द्वारा आयोजित ‘‘महिला स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प’’ का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की समस्त छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मचारियों का डाॅ. एस. के. जायसवाल, पैथालाॅजिस्ट द्वारा ब्लड सेम्पल लिया गया तथा उनमें कैल्सियम, हिमोग्लोबिन, ब्लड सूगर, ब्लड ग्रुप आदि का जाँच करवाने के लिए भेजा गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के चिकित्साधिकारी डाॅ. के. के. सिंह ने छात्राओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ सुझाव भी दिये, जिसमें उनके व्यस्थ दिनचर्या में किस प्रकार पुष्टाहार लेकर स्वयं को स्वस्थ्य रखा जाय तथा अपने कार्यों को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित किया जाय। उन्होने बताया कि महिलाओं में कैल्सियम तथा हिमोग्लोबिन की अधिकांशतः कमी पायी जाती है, जिसके लिए नियमित दूध, प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ, हरी सब्जियाँ, सलाद तथा आयरन के लिए देशी खाद्य गुड़, भिंगा हुआ चना एवं चुकन्दर आदि का सेवन करना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सत्यदेव सिंह ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा इस अवसर पर डाॅ. ऋचा रानी यादव, डाॅ. मधु सिसौदिया, डाॅ. संगीता जैन, डाॅ. मीनू लकड़ा, डाॅ. सीमा, डाॅ. बन्दना बालचन्दानी, डाॅ. पारूल जैन, डाॅ. उर्जस्विता, श्रीमती सुधा सिंह, श्रीमती सपना श्रीवास्तव, श्रीमती रूचि भाटिया आदि उपस्थित रहीं।

16/02/2017

स्त्री विमर्श, डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज, वाराणसी

दिनांक - 15/02/2017

सूचना
====

सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय के स्त्री विमर्श सेल का सत्र 2016-17 का न्यूज़लेटर प्रकाशित होने वाला है। कृपया अपने मौलिक लेख, कविताएं दिनांक 25/02/2017 तक ईमेल [email protected] पर अधिकतम 200 शब्दों में भेजने की कृपा करें।

धन्यवाद!

भवदीय

(डॉ0 पूनम सिंह) (डॉ0 संगीता जैन)
समन्वयक-स्त्री विमर्श। संपादक-न्यूज़लेटर
मो0 9936333555 मो0 9450357686

(धम्म रतन)
छात्र संपादक
स्त्री विमर्श न्यूज़लेटर
मो0 9125905496

01/10/2016

"पिंक" , एक सशक्त और सार्थक संदेश (डा अनूप मिश्र )
सामाजिक -आर्थिक बदलाव , स्वतंत्र और उन्नत जीवन की चाह , शहरी परिवेश का छद्म भेष , मध्यमवर्गीय क्लेष , उच्चवर्गीय तैश , विक् त मानसिकता से ऐश , कुंठित सोच , आंतरिक प्रतिरोध , पापयुक्त प्रतिशोध , थका संस्कार , फरेबी विकार , रेत के ढूये का आधार , अपनी ही गरिमा से निरंतर संघर्ष , नारी -पुरुष का द्वंदात्मक भेद , सहमा साहस , स्वभाविक डर , कलंकित पौरुष , अचंम्भित रिश्ते , असहाय वक्त , जमा हुआ रक्त , गुमनाम जिंदगी , लुप्त प्रेम , छणिक नशा का जुनून , अनसुना फरियाद , साझा दर्द , नामर्द "मर्द", चुभते संदेश .......अब क्या बचा शेष ...... ....??????

Address

DAV PG College
Varanasi
221002

Telephone

9936333555

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Stree Vimarsh DAVPG College Varanasi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share