25/09/2020
*आशा फ़ार्मेसी कालेज में वर्ल्ड फ़ार्मासिस्ट डे मनाया गया *
आशा फ़ार्मेसी कालेज कुसमुरा,बडागाँव, वाराणसी में फ़ार्मासिस्टों द्वारा विश्व फ़ार्मेसी दिवस मनाया गया और समाज में फ़ार्मासिस्ट की भूमिका के विषय में चर्चा की गयी । इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,बडागाँव के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डा. शेर मोहम्मद जी, डा.रितेश गुप्ता, डा. रमेश कृष्णन,मनीष मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे । *आशा एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक डॉ सुरेन्द्र नाथ सिंह जी ने फ़ार्मासिस्ट के महत्व और कोरोना महामारी में फ़ार्मासिस्टों की महती भूमिका की सराहना की* और कहा कि फ़ार्मासिस्ट स्वास्थ्य रक्षा के लिए समाज में सदैव तत्पर हैं । *डायरेक्टर सुशान्त नारायण सिंह* जी ने फ़ार्मेसी के लिए जन कल्याण के लिए लोगों को साथ आने की अपील की ।
आशा फ़ार्मेसी कालेज प्रबन्धन की तरफ़ से ऋतुराज त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया । अदिति सिंह और दीक्षा सिंह ने भी वर्ल्ड फ़ार्मेसी डे के बारे में अपने विचार व्यक्त किए ।
*आशा ग्रुप के चेयरमैन श्री प्रभात सिंह* जी ने विश्व फ़ार्मेसी दिवस पर फ़ार्मासिस्टो को शुभकामनाएँ दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
उक्त अवसर पर आशा फ़ार्मेसी कालेज के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया ।