Make- Vaishali Rural University, Bihar

Make- Vaishali Rural University, Bihar वैशाली रूरल विश्वविद्यालय

वैशाली विश्वविद्यालय... यह एक सपना है जिसे मैंने देखा है, बिहार के वैशाली जिले के सभी लोगों की आंखो से। और इसे मैं एक मुहिम में तब्दील करना चाहता हूं। और मुझे उम्मीद है कि इसमें आप सभी का साथ मुझे जरूर मिलेगा क्योंकि इसमें मेरा कोई निजी स्वीर्थ नहीं है, न ही यह मेरी कोई मेरी निजी कंपनी होगी।........ क्या आप नहीं चाहते कि बिहार में एक ऐसा विश्वविद्यालय हो जहां अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में दुनिय की सभी चीजों की पढाई होती हो(इसका सबसे जीता जागता उदाहरण है इंदौर का इकलौता विश्वविद्यालय, 'देवी अहिल्या विश्वविद्यालय), ताकि बिहार के बच्चों को अपनी पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े और हमारी-आपकी तरह छोटी-छोटी पढ़ाई के लिए कोर्स फीस के दोगुना सिर्फ रहने और खाने पर खर्च न करना पड़े। ........ क्या अबतक बिहार में है ऐसा कोई विश्वविद्यालय? मुझे लगता है कि आप सबका जवाब होगा नहीं........ क्योंकि आजादी के इतने दिनों बाद भी बिहार की ऐतिहासिक धरती पर ऐसा कोई विश्वविद्यालय अबतक स्थापित नहीं हो पाया। जिस पटना विश्वविद्यालय से एक उम्मीद थी वह भी अबतक रातनीति की चक्की में पिसता रहा है और दो कदम आगे बढ़ने की जगह चार कदम पीछे ही खिंचता रहा है। और मुझे लगता है कि बिहार में इसके लिए सबसे मुफीद जगह वैशाली या हाजीपुर की ऐतिहासिक धरती है। ........ क्योंकि पटना में अब कई विश्वविद्यालय हो गए हैं। मुजफ्फरपुर में भी एक विश्वविद्यालय है। और अब मोतीहारी को भी एक केंद्रीय विश्वविद्यालय मिल गया है। नालंदा में भी नालंदा विश्वविद्यालय शुरु हो चुका है। ऐसे में वैशाली की ऐतिहासिक धरती के लिए एक ऐसी मुहिम क्यों न शुरु की जाए, जिससे एक नई पहचान के साथ यह धऱती हमेशा-हमेशा के लिए फिर से अमर हो जाए। .........तो आईये जुड़िए इस मुहिम में और हमसब मिलकर बिहार में एक ऐसे एक विश्वविद्यालय का सपना देखते हैं। वादा रहा अगर आपका साथ मिला एक दिन ये सपना जरूर साकार हो जायेगा।

वैशाली रूरल विश्वविद्यालय... यह एक सपना है जिसे मैंने देखा है, बिहार के वैशाली जिले के सभी लोगों की आंखो से। और इसे मैं ...
29/08/2026

वैशाली रूरल विश्वविद्यालय... यह एक सपना है जिसे मैंने देखा है, बिहार के वैशाली जिले के सभी लोगों की आंखो से। और इसे मैं एक मुहिम में तब्दील करना चाहता हूं। और मुझे उम्मीद है कि इसमें आप सभी का साथ मुझे जरूर मिलेगाl

वैशाली क्यों??
क्योंकि पटना में अब कई विश्वविद्यालय हो गए हैं। मुजफ्फरपुर में भी एक विश्वविद्यालय है। मोतीहारी को भी एक केंद्रीय विश्वविद्यालय मिल गया है। बेगुसराय में भी घोषणा हो चुकी है। नालंदा में भी नालंदा विश्वविद्यालय शुरु हो चुका है।

रुरल विश्वविद्यालय ही क्यों??
बिहार में फिजिक्स विश्वविद्यालय, भाषा विश्वविद्यालय, नालंदा जैसे अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय, खेल विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय, सभी की स्थापना हो चुकी है या फिर उनकी घोषणा हो चुकी है।

ऐसे में हमारे बिहार का ग्रामीण और लोकल संस्कृति और परिवेश भी शोध और शिक्षा का केंद्र बने और ग्रामीण परिवेश जीवन शैली को पढ़ाई के अंदर कहीं शामिल करने और उस माहौल को हमेशा के लिए जीवित रखने के लिए एक विश्वविद्यालय के रूप में ग्रामीण विश्वविद्यालय शुरू करने से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है।

क्योंकि मध्य प्रदेश में भी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय‌ बहुत पहले से स्थापित है। उत्तर प्रदेश में रूरल डीम्ड विश्वविद्यालय है। झारखंड में भी ट्राइबल विश्वविद्यालय की घोषणा हो चुकी है। राजस्थान में भी आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। छत्तीसगढ़ के अमरकंटक में भी ट्राइबल विश्वविद्यालय जो केंद्रीय विश्वविद्यालय है कि स्थापना हो चुकी है।

ऐसे में बिहार में एक ग्रामीण विश्वविद्यालय की स्थापना जरूरी प्रतीत होती है।

इसके लिए वैशाली जैसी ऐतिहासिक धरती के लिए एक ऐसी मुहिम क्यों न शुरु की जाए, जिससे एक नई पहचान के साथ यह धऱती हमेशा-हमेशा के लिए फिर से अमर हो जाए??

तो आईये जुड़िए इस मुहिम में... हमसब मिलकर बिहार में एक ऐसे एक विश्वविद्यालय का सपना देखते हैं।

वादा रहा अगर आपका साथ मिला एक दिन यह सपना जरूर साकार हो जायेगा।..............https://www.facebook.com/vaishaliuniversity

वैशाली रूरल विश्वविद्यालय

11/04/2015

वैशाली विश्वविद्यालय...

30/01/2015

16 December 2012 aur Media (Hindi) PB....Singh S

Address

Hajipur
Vaishali

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Make- Vaishali Rural University, Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Make- Vaishali Rural University, Bihar:

Shortcuts

Share

Category