GIC SALD

Call

GIC SALD education old memories

शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक के  कुछ छाया चित्र
26/09/2026

शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक के कुछ छाया चित्र

26/09/2026
23/09/2026
ब्लॉक स्तरीय सीमांत पर्वतीय  जनपद बाल विज्ञान महोत्सव, हरी सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी उत्तरकाशी  , दिनांक 22 सित...
22/09/2026

ब्लॉक स्तरीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव, हरी सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी उत्तरकाशी , दिनांक 22 सितंबर 2026

*न्याय पंचायत साल्ड में स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ*साल्ड,उत्तरकाशी, 8 सितम्बर : उत्तराखंड सर...
08/09/2026

*न्याय पंचायत साल्ड में स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ*
साल्ड,उत्तरकाशी, 8 सितम्बर : उत्तराखंड सरकार के युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में न्याय पंचायत साल्ड (भटवाड़ी) में आयोजित द्वि-दिवसीय स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ आज उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह नेगी, माननीय सदस्य जिला पंचायत उत्तरकाशी (ग़ज़ोली वार्ड) द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी एवं राजकीय इण्टर कॉलेज साल्ड के प्रधानाचार्य के.पी.एस. भण्डारी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए खेल महाकुंभ के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य राज्य में खेलों का वातावरण सृजित करना, युवाओं एवं दिव्यांगजनों में खेलों के प्रति आकर्षण पैदा करना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चिन्हित कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखते हुए नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण में योगदान देना तथा फिट इंडिया मूवमेंट से जोड़कर सभी आयु वर्ग के लोगों के शारीरिक संवर्धन को प्रोत्साहित करना भी इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से फिट इंडिया मूवमेंट को ग्राम पंचायत स्तर तक क्रियान्वित करने तथा राज्य के युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति से निकालकर 'प्ले ग्राउंड संस्कृति' की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिक से अधिक युवाओं को खेल महाकुंभ से जोड़ना तथा उनकी खेल प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना भी इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है।
खेल महाकुंभ के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स कॉलेज एवं खेल छात्रावासों में प्रवेश तथा सेना, अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस आदि में भर्ती के दौरान मिलने वाले संभावित लाभों से जोड़ने का उद्देश्य भी रखा गया है। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने तथा बेहतर कैरियर विकल्प प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा।
जनप्रतिनिधियों की खेलों में सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से खेल महाकुंभ के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। न्याय पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि खेल प्रतियोगिता, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी, संसदीय निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी तथा राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी आयोजित की जाती है। इस क्रम में न्याय पंचायत साल्ड में स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर अतिथियों का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह नेगी ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करते हुए सभी प्रतिभागियों का आह्वान किया कि वे विशुद्ध खेल भावना के साथ खेल नियमों का पालन करते हुए अपनी नैसर्गिक खेल प्रतिभा का संजीदगी से प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि खेलों में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण अनुशासन, निरंतर अभ्यास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार की भावना है।
उद्घाटन सत्र का संचालन प्रवक्ता सत्येंद्र नौटियाल ने किया, जबकि न्याय पंचायत क्रीड़ा प्रभारी महेंद्र सिंह मटुड़ा ने विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन एवं समन्वय का दायित्व निभाया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत साल्ड के प्रधान आनन्द मणी सेमवाल, क्षेत्र पंचायत भटवाड़ी (साल्ड वार्ड) की सदस्य निर्मला राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य भटवाड़ी (निसमोर वार्ड) के प्रतिनिधि सुखवीर सिंह राणा तथा राजकीय इण्टर कॉलेज साल्ड की विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष संगीता नेगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता की विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में सत्येंद्र नौटियाल, दिनेश सिंह, पुष्पा नेगी, पूजा चमोली, कुलबीर नाथ, कृष्णा बहुगुणा, प्रेम सिंह कटारिया, सुनीता चौहान, अरविन्द पंवार, रेखा पयाल, लक्ष्मी भट्ट, हरीश कंसवाल, अब्बल पंवार, रोशनी बिष्ट, मंजू पंवार एवं गोपाल बिघाना आदि ने निर्णायक एवं आयोजन सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। आयोजन के माध्यम से खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, शारीरिक सक्रियता, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Address

Sald
Uttarkashi
249193

Telephone

+919410384202

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GIC SALD posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share