Ramanath College

Ramanath College Ramanath Degree College, Ishapur, Jaunpur was established in May, 2018 and affiliated to VBSPU.

21/08/2026
महाविद्यालय परिवार की तरफ से प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह जी को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप मे...
21/08/2026

महाविद्यालय परिवार की तरफ से प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह जी को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

15/08/2026

रमानाथ महाविद्यालय परिवार की तरफ से समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
स्वतन्त्रता का यह दिन हमें - हमारे अमर सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है आइए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लें।
जय हिन्द......
Freedom in mind, Faith in word,
Pride in our heart, wishing everyone
a very Happy independence day --

15 अगस्त जिंदाबाद जिंदाबाद🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳स्वतंत्रता दिवस समारोह – रमानाथ महाविद्यालय ईशापुर ,जौनपुरमे...
15/08/2026

15 अगस्त जिंदाबाद जिंदाबाद
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस समारोह – रमानाथ महाविद्यालय ईशापुर ,जौनपुर
में आज महाविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस को बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।इस समारोह में उपस्थित
अतिथि - गणों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया एवं उपस्थित शिक्षकगण, एवं छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को और भी प्रेरणादायी बना दिया।
महाविद्यालय परिवार ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के संकल्प को दोहराया।🇮🇳🇮🇳🇮🇳
कुछ नशा तिरंगे की आन का है ,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है।।

15/08/2026
 रमानाथ महाविद्यालय ईशापुर, जौनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय ...
05/06/2026


रमानाथ महाविद्यालय ईशापुर, जौनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण शपथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही सभी स्वयंसेवकों ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषणमुक्त बनाने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर( मुख्य अतिथि ) श्री अवनीश कुमार जी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स टीo डीo कालेज जौनपुर ने कहा कि प्रकृति हमारा जीवन है हमारा आधार है, और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनमोल उपहार है। आइए इस पर्यावरण दिवस पर हम केवल शब्दों में नहीं बल्कि अपने छोटे छोटे प्रयासो से धरती को फिर से हरा भरा और सुन्दर बनानें का संकल्प लें, एवं पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व है कि वह प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दे उन्होंने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मिलिंद कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्रवेश प्रारम्भ 2026 - 27
27/05/2026

प्रवेश प्रारम्भ 2026 - 27

रमानाथ महाविद्यालय ईशापुर जौनपुर की छात्रा पीतांबरी ने किया महाविद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन बिटिया को महाविद्यालय परिवा...
17/02/2026

रमानाथ महाविद्यालय ईशापुर जौनपुर की छात्रा पीतांबरी ने किया महाविद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन बिटिया को महाविद्यालय परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं।

सोमवार 26 जनवरी 2026 को ईशापुर जौनपुर रमानाथ महाविद्यालय में भारत का 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देश भक्ति की भाव...
26/01/2026

सोमवार 26 जनवरी 2026 को ईशापुर जौनपुर रमानाथ महाविद्यालय में भारत का 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया ।
ईशापुर जौनपुर रमानाथ महाविद्यालय के प्रबंधक की ओर से श्री नरेन्द्र नाथ मौर्य जी प्राचार्य डॉ शोभित श्रीवास्तव एवं श्री अजय मौर्य जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ उन्होंने परीसर में उपस्थित सभी अभीभावको,शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र छात्रों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Address

Ramanath Degree College, Ishapur, Jaunpur
Uttar Pradesh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ramanath College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share