15/01/2021
डा0 बी आर अम्बेडकर एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी एक विद्यालय का संचालन करती है, जिसमे लगभग 360 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विद्यालय का नाम बाल विद्या माॅडल स्कूल है जो कि गांव असावर जिला बुलन्दशहर मे स्थित है।
संस्था के पास अपनी स्वयं कि बिल्डिंग नही है, गाँव मे ही किराये की एक बिल्डिंग मे स्कूल का संचालन हो रहा है।
अब संस्था अपनी स्वयं कि बिल्डिंग बना रही है जिसके लिए संस्था को आपके आर्थिक सहयोग की जरूरत है ।
बुलन्दशहर जिले मे मुश्किल से एक या दो स्कूल ही बहुजनो के होंगे उनमे से एक ये ही है बाल विद्या माॅडल स्कूल, जिसके लिये हमे आप सब की आर्थिक सहयोग की बहुत ज्यादा जरूरत है ।
क्योंकि अगर हमे आगे बढ़ना है तो समाज मे हमारे स्कूल होने भी जरूरी है, तभी हम अपने बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा उपलब्ध करा सकेंगे ।
संस्था 3 वर्ष से गांव असावर जिला बुलन्दशहर मे गरीबों व कमजोर बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करा रही है
संस्था के पास जो भी पैसा था वो सब अपनी नयी बिल्डिंग को तैयार करने में लगा दिया, लेकिन फिर भी बिल्डिंग का कार्य अभी भी अधूरा है।
आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बिल्डिंग का कार्य एक वर्ष से अधर में लटका हुआ है ।
अब उसको पूरा करने के लिए आप सभी का सहयोग कि जरूरत है ।
हम बेकार की चीजों के लिये लाखों रूपये गंवा देते है।
हम बिङि, तम्बाकू, दारू आदि के लिये हजारों रूपये बेकार कर देते है। किसी अच्छे काम के लिए हमारी जेब से पैसा नहीं निकलता है यही हमारे समाज कि सबसे बङी कमजोरी है।
आज एक स्कूल बनाने का संकल्प किया है, भविष्य मे बहुजनो के बहुत स्कूल होंगे और ये सब तभी संभव होगा जब समाज इसमें सहयोग करेगा ।
आप सब से विनम्र निवेदन है कि संस्था को आगे बढ़ाने के लिए व बाबा साहेब व तथागत बुद्ध के सपनों को सच करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग देकर हमारी मदद करें।
अधिक जानकारी व मदद देने के लिए सम्पर्क करे-
विवेक कर्दम ( प्रबन्धक- बाल विद्या माॅडल स्कूल, गाँव असावर, जिला- बुलन्दशहर)
मोबा0- 9634616660, 9897098480
Email- [email protected]
संस्था का खाता नम्बर-
A/C NAME-
DR. B R AMBEDKAR EDUCATIONAL DEVELOPMENT SOCIETY
A/C- 4268101004548
IFSC-CNRB0004268
BRUNCH- CANRA BANK, GULAUTHI
विद्यालय का खाता नम्बर -
Bal Vidya Model School
A/C- 4268101004230
IFSC- CNRB0004268
Branch- Gulauthi
MOB- 9634616660
इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।।
आपके एक छोटे से प्रयास से किसी को अच्छी शिक्षा मिल सकती है।