24/08/2026
अत्यंत आवश्यक सूचना
महाविद्यालय के समस्त एमपी ट्रांस पोर्टल के विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक अपना आवेदन ऑनलाइन नहीं किया है, अथवा जिन विद्यार्थियों ने आवेदन ऑनलाइन कर दिया है, लेकिन उसकी प्रिंट कॉपी एवं आवश्यक दस्तावेज महाविद्यालय कार्यालय में जमा नहीं किए हैं, वे सभी अपने आवेदन दिनांक 25 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से महाविद्यालय कार्यालय में जमा करवाएँ।
बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अनेक विद्यार्थियों द्वारा आवेदन ऑनलाइन करने के पश्चात आवश्यक दस्तावेज महाविद्यालय में जमा नहीं किए जा रहे हैं, जिसके कारण आवेदन प्रक्रिया एवं भुगतान में अनावश्यक विलंब होता है।
अतः सभी संबंधित विद्यार्थियों को अंतिम रूप से सूचित किया जाता है कि वे अपना आवेदन ऑनलाइन पूर्ण कर उसकी आवश्यक दस्तावेज सहित प्रति 25 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से महाविद्यालय में जमा करें।
दिनांक 25 अगस्त 2026 के पश्चात प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही, पूर्व वर्षों के लंबित आवेदन लेकर आने वाले विद्यार्थियों के आवेदन भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसी स्थिति में होने वाली समस्त जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की स्वयं की होगी।
विद्यार्थियों को इस संबंध में पूर्व में भी कई बार मौखिक एवं लिखित सूचना के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है।
अतः इसे अंतिम सूचना मानते हुए निर्धारित समय-सीमा में अपना आवेदन अनिवार्य रूप से जमा करें।
अंतिम दिनांक : 25 अगस्त 2026
— महाविद्यालय कार्यालय