GSSS JOH

Call Contact the school

GSSS JOH Not Business, it's temple of knowledge

16/09/2026
04/09/2026

Tomorrow our team will play semifinal with kuneran at GSSS Ghanari

विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।  इस  मौके पर सर्वप्रथम प्रधानाचार्य श्री सुभाष चंद शर्मा ने झंडा ...
15/08/2026

विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम प्रधानाचार्य श्री सुभाष चंद शर्मा ने झंडा फहराया और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानीयों के कठिन संघर्ष व उनकी क़ुर्बानियों की बदौलत हासिल हुई है। अत: हम सब का दायित्व है कि हम इसकी कद्र करें ताकि हमारा देश फिर कभी दोवारा से गुलामी के चंगुल में ना फसें। इसके पश्चात बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। तदोपरांत आई टी लैब में बच्चों को मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया ।

श्रीमती रमा देवी सर्वसम्मति से बनीं स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोह में बुधवार को स्कूल...
09/07/2026

श्रीमती रमा देवी सर्वसम्मति से बनीं स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोह में बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी अभिभावकों एवं सदस्यों की सर्वसम्मति से रमा देवी को स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान तथा सुमना कुमारी को उपप्रधान चुना गया।
समिति के अन्य निर्वाचित सदस्यों में इंद्रमोहन, कमलेश कुमारी, मोनिका शर्मा, सुनैना गौतम, अमनदीप कौर, रेखा रानी, यशपाल, पूजा रानी, अमन शारदा, राकेश कुमार एवं मोनिका देवी शामिल हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने नवनिर्वाचित समिति को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यार्थियों के हित में एसएमसी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई समिति विद्यालय के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान करेगी।
बैठक में उपप्रधानाचार्य राकेश भारद्वाज, रवींद्र बंसल, अशोक कुमार, राकेश शर्मा, दीपक कुमार, सुषमा कुमारी, आरती देवी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। ग्राम पंचायत जोह के प्रधान विशाल शर्मा भी विशेष रूप से बैठक में शामिल हुए।
नवनिर्वाचित प्रधान रमा देवी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, विद्यार्थियों की सुविधाओं तथा आधारभूत ढांचे के विकास के लिए विद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। विद्यालय परिवार ने नवनिर्वाचित समिति का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कल 01 जुलाई 2026 से बिद्यालय गर्मियों की छुट्टियों के बाद खुल रहा है बिद्यालय का समय 09:00 से 3:00 बजे तक रहेगा ।
30/06/2026

कल 01 जुलाई 2026 से बिद्यालय गर्मियों की छुट्टियों के बाद खुल रहा है बिद्यालय का समय 09:00 से 3:00 बजे तक रहेगा ।

05/06/2026

"राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोह", की ओर से सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌍🌱
प्रकृति को हरा-भरा रखने में अपनी सहभागिता निभाएं । आज एक पौधा लगाएं और पौधा लगाते हुए अपनी फोटो हमें जरूर भेजें। आइए, मिलकर एक बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण करें। 🌳📸
धन्यवाद
जय हिंद

राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोह के होनहार विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र और विद्या...
10/05/2026

राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोह के होनहार विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया।

1.पलक ने 649/700 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

2. रितिका ने 610/700 अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
3. नैन्सी कुमारी ने 584/700 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त 19 में से सभी 18 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए। सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतीक है। सभी उतीर्ण बिद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।

हाल ही में श्रीमती इंदु बाला टीजीटी मेडिकल का स्थानांतरण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर (मल्लां दा पिड) को हो गय...
05/05/2026

हाल ही में श्रीमती इंदु बाला टीजीटी मेडिकल का स्थानांतरण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर (मल्लां दा पिड) को हो गया था, तथा उनके स्थान पर श्री दीपक कुमार टीजीटी मेडिकल ने इस संस्थान में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। दोनों को उनके नए पद के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

स्व. राकेश शर्मा की स्मृति में भावुक  आयोजन, विद्यार्थियों को बांटी पाठ्य सामग्रीराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोह का प...
05/05/2026

स्व. राकेश शर्मा की स्मृति में भावुक आयोजन, विद्यार्थियों को बांटी पाठ्य सामग्री
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोह का परिसर उस समय भावुक हो उठा, जब मुख्यध्यापक स्वर्गीय राकेश शर्मा (पप्पू मास्टर) की पावन स्मृति में उनके परिजनों ने स्कूल के सभी विद्यार्थियों को कॉपी व पेन वितरित किए। इस अवसर पर कार्यकारी प्रधानाचार्य राकेश कुमार भारद्वाज ने स्व. राकेश शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे केवल एक कुशल शिक्षक ही नहीं, बल्कि संवेदनशील समाजसेवी भी थे, जिनका जीवन सदैव दूसरों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने विशेष रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता को अपना ध्येय बनाया और अपने सरल, स्नेहिल स्वभाव से सभी के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने तथा नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों ने भी नम आंखों से उन्हें याद किया। कार्यक्रम में अनिकेत शर्मा, प्रवक्ता रविन्द्र कुमार, मोनिका अशोक कुमार, संजय शारदा, दीपक कुमार, राकेश शर्मा,आरती मैडम, सुषमा कुमारी, अमन शारदा, गुरदेई, मुकेश सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Address

VPO JOH
Una
177204

Opening Hours

9am - 5pm

Telephone

+911976247001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GSSS JOH posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to GSSS JOH:

Shortcuts

Share

Category