24/04/2024
बोर्ड परीक्षा में अमर ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
दिनांक 23.4.2024 को राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा कक्षा 5 एवं कक्षा 8 के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें अमर ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा उम्दा प्रदर्शन किया गया |
कक्षा 8 का परिणाम 100% रहा जिसमें सभी बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए कक्षा 8 में कुमारी कंचन विश्वकर्म प्रथम स्थान अर्जित की एवं कुमारी अदिति तिवारी द्वितीय स्थान अर्जित की
वही कक्षा 5 में दो विद्यार्थियों के पूरक के साथ सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए कुमारी अंजली गुप्ता विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित की एवं कुमारी आरुषि मिश्रा द्वितीय स्थान अर्जित की |
संचालक सम्माननीय श्रीमान अरविंद नाथ मिश्रा जी एवं श्रीमती सुधा मिश्रा जी प्राचार्य भूपेंद्र कुमार तिवारी एवं समस्त स्टाफ द्वारा सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई |
साथ हीअत्यंत हर्ष के साथ यह भी कहा गया कि हमारे विद्यार्थियों को कक्षा 12 तक सभी संकायों की शिक्षा विद्यालय मैं ही प्राप्त हो सकेगी |
Bhupendra Tiwari Arvind Mishra