21/01/2026
लोकमान्य तिलक विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय में दिनांक 17 /1/ 2026 को लोकमान्य तिलक विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय के वाणिज्य विषय के शोध केंद्र के शोध निर्देशक डॉ. स्मृति जैन के निर्देशन में दो शोधार्थियों अभिषेक शुक्ला एवं शालु पिपरिया तथा डॉ. नितिशा तोषनीवाल के निर्देशन में एक शोधार्थी मनोहर वर्मा ने पीपीटी के माध्यम से प्रि वाय-वा दिया l साथ ही शोधार्थी कुमारी मिताली ने भी अपने कार्य को पीपीटी के माध्यम से विस्तार से बताया l महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शैलेश त्रिपाठी जी ने विद्यार्थियों को शोध के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया तथा उन्हें बधाई दी l प्रि वाय वा में महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे l न्यास के अध्यक्ष श्री किशोर जी खंडेलवाल , सचिव श्री विश्वनाथ जी सोमण तथा कार्यपालन अधिकारी श्री गिरीश जी भालेराव ने शोधार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।