03/11/2025
यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि हमारे विद्यालय की सारिका राणा और पल्लवी राणा का बीएएमएस कोर्स हेतु मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार की सरकारी सीट के लिए चयन हुआ है। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए एक गर्व का क्षण है। दोनों ही छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों की मेहनत और समर्पण का यह एक अद्भुत परिणाम है। दोनों ही छात्राओं ने वर्ष 2024-2025 में विद्यालय से कक्षा-12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ।