Avdhesh Academy, Udaipur

Avdhesh Academy, Udaipur AN INSTITUTE FOR RAS (PRE,MAINS AND INTERVIEW) AND ALL OTHER COMPETITIVE EXAMS(GK&GS) FOR MORE DETAILS CONTACT US.

11/05/2018

Q.3 घावड़िया वे व्यक्ति होते थे -
1.जो कारवां व काफिले को लूटते थे।
2.जो राजाओ के लिए कर संग्रहित करते थे।
3.जो अनाज का भंडारण करते थे।
4.जो दौड़ में भाग लिया करते थे।

11/05/2018

Q.2 राजस्थान लोक साहित्य में किस देवी या देवता का गीत सबसे लंबा है।
1.जीण माता
2.आई माता
3.मल्लीनाथ जी
4.रामदेव जी

आज अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस है। इसे अंतर्राष्ट्रीय कामगार दिवस या मई दिवस के रूप में भी जाना जाता है।  हर वर्ष यह दिवस...
01/05/2018

आज अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस है। इसे अंतर्राष्ट्रीय कामगार दिवस या मई दिवस के रूप में भी जाना जाता है। हर वर्ष यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संघों के संवर्धन के लिए मनाया जाता है।

आज का दिन काम का समय आठ घंटे करने के लिए चलाये गये मजदूर आंदोलन की जीत का भी प्रतीक है। इसका उद्देश्य विश्वभर में आर्थिक और सामाजिक अधिकारों के लिए श्रमिकों के बलिदान को श्रद्धांजलि देना भी है।

04/04/2018


=>"क्या है जीडीपी?" .................... बेहद सरल ठंग से प्रस्तुतीकरण

- ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (जीडीपी) किसी भी देश की आर्थिक सेहत को मापने का पहला और जरूरी पैमाना है।
- जीडीपी किसी खास अवधि के दौरान कुल वस्तु और सेवाओं के उत्पादन की कीमत है।
- भारत में जीडीपी की गणना प्रत्येक तिमाही में की जाती है।
- जीडीपी का आंकड़ा अर्थव्यवस्था के प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में उत्पादन की वृद्धि दर पर आधारित होता है।

- भारत में कृषि, उद्योग व सेवा तीन प्रमुख घटक हैं, जिनमें उत्पादन बढ़ने या घटने के औसत के आधार पर जीडीपी दर तय होती है।
- अगर हम कहते हैं कि देश की जीडीपी में सालाना तीन फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है तो यह समझा जाना चाहिए कि अर्थव्यवस्था तीन फीसदी की दर से बढ़ रही है, लेकिन अक्सर यह आंकड़ा महंगाई की दर को शामिल नहीं करता।

=>जीडीपी का हिसाब-किताब
- जीडीपी की गणना दो तरीके से की जाती है, क्योंकि उत्पादन की कीमतें महंगाई के साथ घटती बढ़ती रहती हैं।
- पहला पैमाना है कॉन्स्टेंट प्राइस, जिसके अंतर्गत जीडीपी की दर व उत्पादन का मूल्य एक आधार वर्ष में उत्पादन की कीमत पर तय होता है, जबकि दूसरा पैमाना करेंट प्राइस है, जिसमें उत्पादन वर्ष की महंगाई दर शामिल होती है।

=>कॉन्स्टेंट प्राइस जीडीपी
- भारत का सांख्यिकी विभाग उत्पादन व सेवाओं के मूल्यांकन के लिए एक आधार वर्ष यानी बेस ईयर तय करता है। इस वर्ष के दौरान कीमतों को आधार बनाकर उत्पादन की कीमत और तुलनात्मक वृ‍द्धि दर तय की जाती है। यही कॉन्स्टेंट प्राइस जीडीपी है।
- ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि जीडीपी की दर को महंगाई की उठा पटक से अलग रखकर सतत ढंग से मापा जा सके।
- भारत के मौजूदा जीडीपी का मूल्य 2011-12 कीमतों पर आधारित है।

=>करेंट प्राइस
- जीडीपी के उत्पादन मूल्य में अगर महंगाई की दर को जोड़ दिया जाए तो हमें आर्थिक उत्पादन की मौजूदा कीमत हासिल हो जाती है।
- फॉर्मूला सीधा है, बस कॉन्स्टेंट प्राइस जीडीपी को तात्कालिक महंगाई दर से जोड़ना होता है।
- उदाहरण के लिए अगर किसी वर्ष का कॉन्स्टेंट प्राइस जीडीपी तीन फीसदी और महंगाई दर सात फीसदी है तो करेंट प्राइस जीडीपी दर दस फीसदी होगी।

08/03/2018

18/02/2018


=>नीति आयोग की रिपोर्ट : स्वास्थ्य मामलों में केरल नंबर 1, यूपी सबसे फिसड्डी

- नीति आयोग ने अपनी स्वास्थ्य रिपोर्ट पेश की है. इस रिपोर्ट में स्वास्थ्य सुधार के मामले में सबसे तेज राज्यों में शामिल होने के बावजूद स्वास्थ्य संकेतकों में 21 बड़े राज्यों में उत्तर प्रदेश सबसे नीचे है, जबकि केरल सबसे ऊपर है.
- केरल के बाद पंजाब और तमिलनाडु का स्थान है. नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक रैकिंग में यह घोषणा की. नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने यह रिपोर्ट जारी की.

- नीति आयोग ने जारी की रिपोर्ट
'स्वस्थ राज्य, प्रगतिशील भारत' रिपोर्ट में कहा गया है कि झारखंड, जम्मू और कश्मीर और उप्र ने आधार वर्ष (2014-15) से समीक्षाधीन वर्ष (2015-16) तक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सर्वाधिक सुधार किया है. इसके संकेतकों में नवजात मृत्यु दर, पांच साल की उम्र तक के बच्चों की मृत्यु दर, पूर्ण टीकाकरण कवरेज, संस्थागत प्रसवों और एंटी-रेट्रोवायरल थैरेपी करवा रहे एचआईवी ग्रस्त लोगों की संख्या (पीएलएचआईवी) शामिल है।

=>पंजाब ने लगाई छलांग
यह देखा गया है कि जिन राज्यों में सबसे निचले स्तर के विकास से शुरुआत की है, उन्हें राज्यों की वृद्धिशील प्रगति में फायदा मिला है और उनका स्वास्थ्य सूचकांक सुधरा है, लेकिन इन राज्यों के लिए इस सुधार को बरकरार रखना और बेहतर स्वास्थ्य का स्तर बनाए रखना एक चुनौती है।
- बड़े राज्यों में पंजाब ने तीन पायदान की छलांग लगाई है और दूसरे स्थान पर तमिलनाडु को पीछे घकेल दिया है. वहीं, जम्मू और कश्मीर तथा झारखंड दोनों राज्यों ने चार-चार पायदान की छलांग लगाई है और क्रमश: 7वें और 14वें स्थान पर रहे हैं. हालांकि कुल स्कोर में सुधार के बावजूद उत्तर प्रदेश अपनी रैंकिंग को सुधार नहीं पाया और बिहार और राजस्थान के बाद तीसरे स्थान पर रहा.

=>छोटे राज्यों में मिजोरम आगे
- छोटे राज्यों में मिजोरम पहले स्थान पर रहा, उसके बाद मणिपुर रहा. सालाना वृद्धिशील प्रदर्शन के मामले में गोवा शीर्ष पर रहा और मणिपुर दूसरे स्थान पर रहा. केंद्र शासित प्रदेशों में, लक्षद्वीप दोनों ही सूचकांकों में शीर्ष पर रहा. नीति आयोग ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इस सूचकांक को प्रोत्साहन से जोड़ा जाएगा, जो इस तरह की कवायद के महत्व को रेखांकित करता है.

- इस रिपोर्ट को जारी करते हुए नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि यह स्वास्थ्य परिणामों को प्राप्त करने की गति में तेजी लाने के लिए सहकारी और प्रतियोगी संघवाद का लाभ उठाने के एक उपकरण के रूप में काम करेगा.

Vikram Singh
18/02/2018

Vikram Singh

16/02/2018
11/02/2018

राजस्थान के खनिज
1 . खनिजों का अजायबघर किस राज्य को कहा जाता है।

- राजस्थान

2 . फ्लोराइट खनिज के उत्पादन में राजस्थान का देश में कौनसा स्थान है।

- प्रथम

3 . अलौह खनिज की दृष्टि से राजस्थान का देश में कौनसा स्थान है।

- प्रथम

4 . लौह खनिज की दृष्टि से राजस्थान का देश में कौनसा स्थान है।

- चौथा

5 . राजस्थान में गुलाबी रंग का ग्रेनाइट कहां पर पाया जाता है।

- जालौर

6 . हरी अग्नि के नाम से जाना जाता है।

- पन्ना

7 . राजस्थान में फैल्सपारकहां पाया जाता है।

- अजमेर(ब्यावर) व भीलवाड़ा

8 . सुपर जिंक समेल्टर संयत्र (ब्रिटेन के सहयोग से) कहां पर स्थापित किया गया है।

- चंदेरिया(चित्तौड़गढ़)

9 . राजस्थान में सोना कहां पर पाया जाता है।

- बांसवाड़ा व डूंगरपुर

10 . हीरा राजस्थान में कहां पाया जाता है।

- केसरपुरा (चित्तौड़गढ़)

11 . देश में नमक उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान कौनसेस्थान पर है।

- चौथा

12 . राजस्थान में जेम स्टोन औद्योगिक पार्क किसजिले में स्थित है।

- जयपुर

13 . राजस्थान में सर्वाधिकऔद्योगिक इकाइयां किस जिले में स्थापित हैं।

- जयपुर

14 . राजस्थान में शून्य उद्योग जिले कौनसे हैं।

- जैसलमेर, बाड़मेर, चूरू व सिरोही

15 . जिप्सम राजस्थान में सर्वाधिक कहां पर पाया जाता है।

- नागौर

16 . राजस्थान में चांदी की खान कहां पर स्थित है।

- जावर (उदयपुर), रामपुरा-आंगुचा (भीलवाड़ा)

17 . मैंगनीज राजस्थान के किस जिलों में पाया जाता है।

- बांसवाड़ा व उदयपुर

18 . वरमीक्यूलाइट राजस्थान में कहां पर पाया जाता है।

- अजमेर

19 . राजस्थान में मैग्नेसाइट कहां पर उत्पादित किया जाता है।

- अजमेर

20 . राजस्थान में वोलस्टोनाइट कहां पाया जाता है।

- सिरोही व डूंगरपुर

21 . यूरेनियम राजस्थान मेंकहां पर पाया जाता है।

- उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा व सीकर

22 . अभ्रक राजस्थान में सर्वाधिक कहां पर पाया जाता है।

- भीलवाड़ा व उदयपुर

07/02/2018

राजस्थान के प्रमुख एतिहासिक एवं दर्शनीय स्थल
हवामहल - जयपुर

जंतर मंतर - जयपुर

गलता जी - जयपुर

जसवंत थड़ा - जोधपुर

पटवों की हवेली - जैसलमेर

सालिम सिंह की हवेली - जैसलमेर

रामगढ़ की हवेलियां - जैसलमेर

नथमल की हवेली - जैसलमेर

चौरासी खंभों की छतरी - बूँदी

रानी जी की बावड़ी - बूँदी

क्षार बाग की छतरियाँ - बूँदी

स्वर्ण या सुनहरी कोठी - टौंक

विजय स्तम्भ - चित्तौड़

कीर्ति स्तम्भ - चित्तौड़

सूर्य मंदिर - झालावाड़

ढाई दिन का झोंपड़ा - अजमेर

जल महल - जयपुर, डीग व उदयपुर

अरथूना के प्राचीन मंदिर - बाँसवाड़ा

भांडासर जैन मंदिर - बीकानेर

गैप सागर - डूंगरपुर

बिड़ला तारामंडल - जयपुर

कोलवी की गुफाएँ - झालावाड़

उम्मेद भवन - जोधपुर

मंडोर - जोधपुर

भंड देवरा मंदिर - कोटा

सज्जनगढ़ - उदयपुर

आहड़ संग्रहालय - उदयपुर

हर्ष मंदिर - सीकर

द्वारकाधीश मंदिर - कांकरोली राजसमंद

आभानेरी मंदिर - दौसा

सच्चिया माता मंदिर - ओसियां जोधपुर

रानी पद्मनी महल - चित्तौड़गढ़

सहेलियों की बाड़ी - उदयपुर

कुंभलगढ़ - केलवाड़ा राजसमंद

ब्रह्मा मंदिर - पुष्कर

देव सोमनाथ मंदिर- डूंगरपुर

फखरुद्दीन की दरगाह - गलियाकोट, डूंगरपुर

आमेर किला - आमेर, जयपुर

रणकपुर जैन मंदिर - सादड़ी, पाली

सांवलिया जी मंदिर - मंडफिया, चित्तौड़गढ़

सास-बहू के प्राचीन मंदिर ( प्राचीन नागदा राज्य के मंदिर) - कैलाशपुरी, उदयपुर

जगत के प्राचीन मंदिर - जगत गाँव उदयपुर

श्रीनाथजी मंदिर - नाथद्वारा, राजसमंद

मीरा बाई का मंदिर - मेड़तासिटी, नागौर

बाबा रामदेव मंदिर - पोकरण के पास रामदेवरा, जैसलमेर

नाकोड़ा पार्श्वनाथ मंदिर - बालोत्तरा के पास, जिला बाड़मेर

दिलवाड़ा जैन मंदिर - माउंट आबू

सालासर बालाजी - सालासर, चुरू

खाटू श्यामजी - खाटू गाँव सीकर

सोनीजी की नसियाँ - अजमेर

04/02/2018

राजस्थान के प्रमुख कलाकार
सदिक खां मांगणियार - बाड़मेर - खड़ताल

जहूर खां मेवाती - अलवर - भपंग

कमल साकर खां - जैसलमेर - कमायचा

पेपे खां - जैसलमेर - सुरणाई

चांद मोहम्मद खां - जयपुर - शहनाई

राम किशन सौलंकी - पुष्कर - नगाड़ा

प. पुरूषोतम - नाथद्वारा - पखावज

करणा भील - जैसलमेर - नड़

मांगीबाई - जैसलमेर - मांड गायिका

गवरी देवी - पाली - मांड गायिका

बन्नो बेगम - जयपुर - मांड गायिका

फलकू बाई - किशनगढ़ - चरी नृत्य

कृपालसिंह शेखावत - सिकर - ब्लू पाॅटरी

अली अकबर खां - जोधपुर - इन्हें जोधपुर का तानसेन कहते हैं।

कैलास जागोटिया - क्लोथ आर्ट का जनक

प. उदय शंकर - उदयपुर - भारतीय बेले के जनक

प. विश्वमोहन भट्ट - इन्होंने वीणा व गिटार को मिलाकर मोहनवीणा का आविष्कार किया।

गणपत लाल डांगी - जोधपुर - रंगमंचकर्मी
इन्हें गिगले का बापू कहा जाता है। भारत-पाक युद्ध के दौरान आकाशवाणी से प्रसारित इनका प्रोग्राम काफी लोकप्रिय हुआ।

Address

Avdhesh Academy, Opp. Gurunanak College, Mahaveer Colony, Hiran Magri Sec. 4
Udaipur
313001

Opening Hours

Monday 11am - 7pm
Tuesday 11am - 7pm
Wednesday 11am - 7pm
Thursday 11am - 7pm
Friday 11am - 7pm
Saturday 11am - 7pm

Telephone

+917062012333

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Avdhesh Academy, Udaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category