Dr. Chaudhary College Of Nursing Udaipur

Dr. Chaudhary College Of Nursing Udaipur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dr. Chaudhary College Of Nursing Udaipur, Education, 472, Hiran Nagri Sec. 4, Udaipur.

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2025: 'हमारी नर्सें, हमारा भविष्य' – नर्सों की देखभाल से अर्थव्यवस्थाएँ सशक्त होती हैंप्रतिवर्ष...
12/05/2025

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2025: 'हमारी नर्सें, हमारा भविष्य' – नर्सों की देखभाल से अर्थव्यवस्थाएँ सशक्त होती हैं

प्रतिवर्ष 12 मई को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन नर्सों के समर्पण और सेवा को सलाम करने का है जो स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली का अभिन्न हिस्सा हैं। 2025 में, इस दिन का थीम है: "हमारी नर्सें, हमारा भविष्य: नर्सों की देखभाल से अर्थव्यवस्थाएँ सशक्त होती हैं" (Our Nurses. Our Future. Caring for Nurses Strengthens Economies)। इस थीम के माध्यम से, हम न केवल नर्सों के स्वास्थ्य देखभाल में योगदान को पहचानते हैं, बल्कि यह भी समझते हैं कि अगर हम नर्सों की देखभाल करेंगे तो हम पूरी दुनिया की आर्थिक स्थिति को सशक्त बना सकते हैं।

नर्सों का योगदान: समाज और अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका
नर्सें स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। वे मरीजों के इलाज और देखभाल में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। लेकिन, नर्सों का काम केवल अस्पतालों तक ही सीमित नहीं होता। वे समाज के हर हिस्से में अपनी उपस्थिति दर्ज करती हैं और समाज के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

जब हम नर्सों के योगदान की बात करते हैं, तो यह सिर्फ शारीरिक देखभाल तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक समर्थन भी है। नर्सें न केवल मरीजों का उपचार करती हैं, बल्कि वे उनके परिवारों को सहारा देने का कार्य भी करती हैं। इसके परिणामस्वरूप, स्वस्थ और खुशहाल समुदायों का निर्माण होता है, जो अर्थव्यवस्थाओं को भी सशक्त बनाता है।
आज जब देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है तब, कई नर्सिंग संगठनों ने इस वर्ष नर्स दिवस पर किसी तरह का आयोजन ना कर आयोजन के खर्च की पूरी राशि एवं अतिरिक्त सहयोग भी सैनिक सहायता कोष में जमा करवा कर देश प्रथम का उदाहरण पेश किया है।
"हमारी नर्सें, हमारा भविष्य" – नर्सों का महत्व और सशक्तिकरण
यह थीम नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करती है और इस बात पर जोर देती है कि अगर हम नर्सों को सशक्त करेंगे, तो इसका सकारात्मक प्रभाव समाज और अर्थव्यवस्था दोनों पर पड़ेगा। जब नर्सें अपने काम में समर्थ और खुशहाल होती हैं, तो वे बेहतर तरीके से अपने कर्तव्यों का पालन करती हैं, और इससे अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता में सुधार होता है। इसके साथ ही, यह स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में भी स्थिरता लाता है, जो लंबे समय में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है।

नर्सों के लिए बेहतर प्रशिक्षण और शिक्षा के अवसर प्रदान करना, बेहतर कामकाजी वातावरण, उचित वेतन और कार्यस्थल पर सम्मान एवं समर्थन, स्वास्थ्य और मानसिक सहयोग प्रदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है एवं यह न केवल उनके जीवन को बेहतर बनाता है, बल्कि पूरे समुदाय और देश की समृद्धि में भी योगदान करता है। जब नर्सों को पर्याप्त संसाधन और सहयोग मिलता है, तो वे अपने कार्यों में अधिक प्रभावी होती हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के लिए लाभकारी होता है।

इस दिन, हम नर्सों के समर्पण और कड़ी मेहनत को सलाम करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें वह सम्मान, समर्थन और संसाधन मिलें जिनके वे हकदार हैं। क्योंकि जब नर्सें सुरक्षित और समर्थ होती हैं, तो समाज और अर्थव्यवस्था दोनों ही मजबूत होते हैं।

"हमारी नर्सें, हमारा भविष्य" – नर्सों की देखभाल से न केवल स्वास्थ्य, बल्कि समृद्धि भी आती है।

डॉ राहुल व्यास,
प्राचार्य,
डॉ चौधरी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, उदयपुर

31/08/2024
Spandan 2024
31/08/2024

Spandan 2024

Here are some glimpses of our Annual Fest Spandan 2024, held on 16th August 2024 at Atal Bihari Vajpayee Auditorium. डॉ ...
31/08/2024

Here are some glimpses of our Annual Fest Spandan 2024, held on 16th August 2024 at Atal Bihari Vajpayee Auditorium.
डॉ चौधरी नर्सिंग कॉलेज का वार्षिकोत्सव
डॉ चौधरी नर्सिंग कॉलेज का वार्षिकोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार सेक्टर 5 में आयोजित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य राहुल व्यास ने बताया कि आयोजन के मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉ बी आर चौधरी, डायरेक्टर डॉ कल्पेश चौधरी निरंजन जी विजयवर्गीय शंकर लाल जी चौधरी रामकरण जी कमला जी चौधरी डॉ स्निग्धा सिंह चौधरी एवं चौधरी हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि ने नर्सिंग छात्रों को अपने पेशे के प्रति समर्पित भाव से दायित्व निर्वहन की शपथ दिलवाई। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कॉलेज के छात्र जो सरकारी सेवा में चयनित हुए उन्हें अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया साथ ही परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भी समानित किया गया। कोर्स पूरा करने वाले छात्रों का विदाई समारोह भी साथ ही आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक सुदर्शन त्रिवेदी, मोनिका सिसोदिया, विशाल रावल, जितेन्द्र सिंह ने किया। कॉलेज के सभी स्टाफ और छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

08/08/2022

Rajasthan University of Health Sciences Jaipur declared result of B.Sc.Nursing Main Examination April 2022.
Congratulations dear students for splendid result.
B.Sc. Nursing Part 1- 90%
B.Sc. Nursing Part 2- 80%
B.Sc. Nursing Part 3- 85%
B.Sc. Nursing Part 4- 85%

Congratulations to all faculty members.

विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजनडॉ चौधरी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्तनपान सप्ताह के क्रम में शनिवार दिनांक 6 अगस्त को आयो...
08/08/2022

विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन
डॉ चौधरी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्तनपान सप्ताह के क्रम में शनिवार दिनांक 6 अगस्त को आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में चेयरमैन डॉ बालूराम जी चौधरी, निदेशक डॉ कल्पेश जी चौधरी, श्री निरंजन जी विजयवर्गीय, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सम्पत जी कोठारी, वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन जी माली उपस्थित रहे। डॉ सम्पत जी कोठारी द्वारा स्तनपान के दौरान ध्यान रखने योग्य बातो की जानकारी प्रदान की एवं डॉ नितिन जी माली द्वारा प्रसव पूर्व अवधि में माँ की देखभाल करने के तरीकों की जानकारी प्रदान की। कॉलेज के प्राचार्य श्री राहुल जी व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा पोस्टर एवं रंगोली बनाकर जागरूकता हेतु प्रदर्शनी आयोजित की गयी।

Glimpse of Annual Fest-2022
04/06/2022

Glimpse of Annual Fest-2022

डॉ चौधरी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शनिवार 28 मई को वार्षिकोत्सव, छात्र छात्राओं का शपथग्रहण एवं अन्तिम वर्ष के छात्र छात्राओं...
04/06/2022

डॉ चौधरी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शनिवार 28 मई को वार्षिकोत्सव, छात्र छात्राओं का शपथग्रहण एवं अन्तिम वर्ष के छात्र छात्राओं का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ जुल्फिकार अली, मुख्य चिकित्सा एवक़्म स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी, कॉलेज के चैयरमेन डॉ बालूराम जी चौधरी, निदेशक डॉ कल्पेश जी चौधरी, श्रीमती कमला जी चौधरी, शंकरलाल जी चौधरी, निरंजन जी विजयवर्गीय, जगमोहन जी, रामकरण जी , मांगीलाल जी जाट, डॉ स्निग्धा सिंह जी ,एवं चौधरी हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टर उपस्थित थे। प्रधानाचार्य राहुल व्यास ने छात्रों को नर्सिंग सेवा में समर्पण के साथ कार्य करने हेतु फ्लोरेंस नाइटिंगेल की शपथ दिलवाई। उप प्रधानाचार्य श्री सुदर्शन त्रिवेदी एवं विशाल रावल ने स्वागत किया। छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए। अंत मे अंतिम वर्ष के छात्रों का विदाई कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोनिका सिसोदिया, हिमांशु बोहरा, एवं प्रिया वत्स ने किया। कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई।

This is entirely dedicated to my staff .... The work we have done towards nation and humanity in Covid 19 pandemic is ap...
02/02/2021

This is entirely dedicated to my staff .... The work we have done towards nation and humanity in Covid 19 pandemic is appreciated today by CMHO Udaipur... Proud on you all... Thanks for cooperation... Stay together and succeed...

Dr. Chaudhary College of Nursing wishes you a Happy Republic Day....
26/01/2021

Dr. Chaudhary College of Nursing wishes you a Happy Republic Day....

Address

472, Hiran Nagri Sec. 4
Udaipur
313001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Chaudhary College Of Nursing Udaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Dr. Chaudhary College Of Nursing Udaipur:

Shortcuts

Share

Category