06/06/2020
उदयपुर कोचिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में अध्यक्ष श्री राजीव सुराणा, सचिव श्री नरेंद्र सोनावत, कोषाध्यक्ष श्री मनीष बोकाडिया, श्री हरेश रायसिंघानी , सदस्य श्री राहुल मेघवाल एवं प्रवीण श्रीमाली द्वारा कोचिंग संस्थानों के किराए, छात्रों के किराए और कोचिंग संस्थाओं को शीघ्र प्रारंभ किए जाने एवं शिक्षकों को न्यूनतम मानदेय भत्ता उपलब्ध कराने हेतु उदयपुर सांसद श्री अर्जुन लाल मीणा, विधायक वल्लभनगर गजेंद्र सिंह शक्तावत, संभागीय आयुक्त विकास सीताराम जी भाले, उदयपुर कलेक्टर श्रीमती आनंदी मैडम, उदयपुर एडीएम सिटी श्री संजय कुमार वासु को उदयपुर कोचिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। विभिन्न संस्थानों के विकास
सांसद महोदय द्वारा उक्त ज्ञापन को मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया व विधायक वल्लभनगर श्री गजेंद्र सिंह शक्तावत द्वारा मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया गया।
कलेक्टर महोदय एवं एडीएम सिटी द्वारा उक्त ज्ञापन को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री कार्यालय अग्रेषित किया गया और भविष्य में उदयपुर कोचिंग एसोसिएशन और विभिन्न संस्थानों के विकास हेतु कई कदम उठाने पर विचार विमर्श किया गया जिससे छात्रों और संस्थानों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा और शीघ्र से शीघ्र कोचिंग संस्थानों को पुनः प्रारंभ किया जा जाना संभव हो सके.