Sms photo state and csc centar

Sms photo state and csc centar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sms photo state and csc centar, Education Website, Tosham.

सांसद में बिल पास नो कॉल नो ईमेल
08/12/2025

सांसद में बिल पास नो कॉल नो ईमेल

परिवार पहचान पत्र अब होगा हर साल रिन्यू खुद सत्यापन करके करना होगा अपलोड
03/12/2025

परिवार पहचान पत्र अब होगा हर साल रिन्यू खुद सत्यापन करके करना होगा अपलोड

02/12/2025

*तोशाम में बनेगी अत्याधुनिक तकनीक से डिजिटल लाइब्रेरी*:- *श्रुति चौधरी*:-

*शैक्षणिक संसाधनों के बेहतर संचालन में शिक्षा के आदान-प्रदान करने में साबित होगा मील का पत्थर*:-
तोशाम, 02 दिसम्बर।
केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने जारी ब्यान में कहा कि तोशाम में " हाई-टेक ई-लाइब्रेरी का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक से करवाया जाएगा। ई-लाइब्रेरी तैयार हो जाने पर यह पहल प्रदेश में आधुनिक अध्ययन सुविधाओं के नए युग की शुरुआत साबित होगी, जिससे इलाके के विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध होंगे।
उन्होंने कहा ई-लाइब्रेरी के निर्माण, संचालन और शैक्षणिक संसाधनों के बेहतर संचालन में शिक्षा के आदान-प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होंगी। इस हाई-टेक ई-लाइब्रेरी में लगभग सैकड़ो विद्यार्थियों के एक साथ अध्ययन की क्षमता होगी।
इसमें एयर-कंडीशन सुविधा, हाई-स्पीड इंटरनेट, फायर फाइटिंग सिस्टम, आरामदायक फर्नीचर, मेजेनाइन फ्लोर, ग्रुप डिस्कशन चेंबर्स और ऑडियो-
विजुअल रूम जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। फिजिकल पुस्तकों के साथ-साथ डिजिटल लाइब्रेरी सेक्शन में ई-बुक्स और ऑनलाइन शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध होगी। लाइब्रेरी में विशेष रूप से भारतीय इतिहास, संस्कृति, सामान्य ज्ञान, विज्ञान और समसामयिक विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। वहीं ऑडियो-विजुअल सेशन्स के माध्यम से छात्रों को भारतीय संस्कृति और इतिहास का संरचित अनुभव मिलेगा। परियोजना पूर्ण होने के बाद परिसर में गार्डन, कैंटीन और अन्य सुविधाओं का विकास भी किया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के कुशल मार्ग दर्शन में तोशाम में युवाओं की बेहतर पढ़ाई के लिए डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। जिसके लिए पुराना तहसील परिसर की जगह का चयन किया गया है।
सिंचाई मंत्री ने आगे बताया कि तोशाम ओर आसपास क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल के लिए माइनरों की सफाई करवाकर स्वच्छ पानी डाला जा रहा है ताकि स्वच्छ जलापूर्ति करवाई जा सके और पेयजल की समस्या ना रहें। उन्होंने कहा क्षेत्र में बिजली, पेयजल, सफाई, सड़कों के नवनिर्माण आदि समस्याओं का समाधान सरकार द्वारा प्रतिबधता के साथ किया जा रहा है।
फाइल फोटो:- केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी।

02/12/2025

दिल्ली और हरियाणा में आर्मी TA भर्ती का पूरा विवरण

*जोन 1- दिल्ली और हरियाणा का भर्ती रैली शेड्यूल*
28 नवंबर 2025 रोहतक, कुरुक्षेत्र
29 नवंबर 2025 झज्जर, पलवल, नूह
01 दिसंबर 2025 सोनीपत, अंबाला
02 दिसंबर 2025 गुरुग्राम, रेवाड़ी
03 दिसंबर 2025 भिवानी, यमुनानगर
04 दिसंबर 2025 चरखी दादरी, सिरसा
05 दिसंबर 2025 हिसार, फतेहाबाद
06 दिसंबर 2025 जींद, करनाल
08 दिसंबर 2025 महेंद्रगढ़, कैथल
09 दिसंबर 2025 पानीपत, फरीदाबाद
10 दिसंबर 2025 एनसीटी दिल्ली

*Post Name*-Soldier (General Duty)

*Qualification*
10th Passed (45% Marks).

*Rally Location*
105 Infantry Battalion (TA) RAJRIF, Delhi

नोट: प्रादेशिक सेना भर्ती रैली 2025 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवार को केवल अधिसूचना पीडीएफ में दिए गए कार्यक्रम के अनुसार भर्ती रैली में उपस्थित होना होगा।

उम्मीदवारों को रैली स्थल पर सुबह 2:00 बजे रिपोर्ट करना होगा। सुबह 5:00 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

30/11/2025

इंतजार भी बहुत बड़ी चीज होती आज भिवानी टीईटी के सामने 3 घंटे बैठकर गुजार दिए बच्चों का पेपर था NMMS का 11 बजे से 2 बजे

27/11/2025
26/11/2025

सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का संविधान हमें समान अवसर, सम्मानपूर्ण जीवन, अधिकारों और कर्त्तव्यों का संतुलित आधार प्रदान करते हुए मजबूत राष्ट्र-निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।

भारतीय लोकतंत्र को सशक्त, समावेशी और जीवंत बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली सभी महान आत्माओं को शत्-शत् नमन।

आदरणीय लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह जी को 71वें जन्मदिवस पर हार्दिक एवं आत्मीय शुभकामनाएं।ईश्वर से प्रार्थना है कि आप...
24/11/2025

आदरणीय लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह जी को 71वें जन्मदिवस पर हार्दिक एवं आत्मीय शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको सदा उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के पथ पर निरंतर ऊर्जा व सफलता प्राप्त होती रहे@

24/11/2025

*SIR ने जोड़ा बिखरा हुआ परिवार, 37 साल पहले छोड़ गया बेटा घर लौटा*

कोलकाताः मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया, जो इस समय पूरे पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विवाद का केंद्र बनी हुई है, पुरुलिया के एक गांव में एक अद्भुत और भावुक परिणाम लेकर आई है. कागजी कार्रवाई से जुड़ी यह प्रक्रिया लगभग चार दशक पहले बिछड़े एक परिवार को फिर से मिलाने का माध्यम बन गई.चक्रवर्ती परिवार ने अपने बड़े बेटे विवेक चक्रवर्ती को फिर कभी न देखने की उम्मीद छोड़ दी थी. विवेक 1988 में घर छोड़कर चले गए थे और फिर कभी लौटे नहीं. वर्षों की तलाश किसी नतीजे पर नहीं पहुंची. धीरे-धीरे घर पर एक स्थायी शोक की छाया छा गई. लेकिन किस्मत ने SIR प्रक्रिया के जरिए वह दरवाजा खोल दिया, जिसे परिवार हमेशा के लिए बंद मान बैठा था.

यह चमत्कार एक साधारण सरकारी फॉर्म और एक भाई की अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार प्रतिबद्धता से संभव हुआ. प्रदीप चक्रवर्ती, विवेक के छोटे भाई, अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) हैं. SIR अभियान के दौरान उनके नाम और फोन नंबर वाले फॉर्म पूरे क्षेत्र में बांटे गए थे. और एक साधारण सा फोन कॉल सब कुछ बदल गया. विवेक के बेटे- जो कोलकाता में रहते थे और BLO से किसी पारिवारिक रिश्ते से अनजान थे- ने दस्तावेजी सहायता के लिए प्रदीप को फोन किया. एक नीरस सरकारी बातचीत धीरे-धीरे भावनाओं से भरी बातचीत में बदल गई, जब दोनों ने परिवार के इतिहास के टुकड़ों को जोड़ना शुरू किया. प्रदीप बताते हैं, `मेरे बड़े भाई 1988 में आखिरी बार घर आए थे. उसके बाद वे गुम हो गए. हमने हर जगह खोजा. शायद कोई गलतफहमी थी या अभिमान, पर उन्होंने सभी रिश्ते तोड़ लिए. जब इस लड़के ने मुझसे बातें कीं और उसके जवाब हमारे परिवार की पहचान से मेल खाने लगे, तो मुझे समझ आया कि मैं अपने ही भतीजे से बात कर रहा हूं.` सवाल धीरे-धीरे कांपती आवाजों में बदल गए और अंततः वह पल आ गया जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. 37 साल की खामोशी के बाद प्रदीप और विवेक भाइयों ने एक-दूसरे की आवाज सुनी और दशकों पुरानी पीड़ा खुशी में बदल गई. दूसरी ओर फोन पर भावुक विवेक ने कहा, `इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. 37 साल बाद मैं आखिरकार घर लौट रहा हूं. परिवार के सभी लोगों से बात हुई. मैं खुशी से भर गया हूं. मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं. अगर SIR प्रक्रिया न होती, तो यह मिलन कभी संभव नहीं होता.`

Address

Tosham

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sms photo state and csc centar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share