Govt Sr Sec School, Dooni

Govt Sr Sec School, Dooni

Share

G.S.S.S. Dooni invites to all of you for connecting with us. Page designed by - Sanskar Gokhroo

07/11/2022
Photos from Govt Sr Sec School, Dooni's post 07/11/2022

66वी जिला स्तरीय फुटबॉल /बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ.कलमंडा और गुराई की टीमों के मध्य हुआ उद्घाटन मैच. देवली उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को 66 वी जिला स्तरीय फुटबॉल एवं बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन विद्यालय के खेल मैदान में झंडारोहण के साथ हुआ l पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि गणेश राम जाट प्रधान पंचायत समिति देवली,मायादेवी बलाई सरपंच ग्राम पंचायत दूनी, विशिष्ट अतिथि मीना लसाडिया मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी टोंक, मोतीलाल ठागरिया मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली, शिवजी लाल चौधरी, निदेशक शिव शिक्षा समिति सरोली, शिवपाल धाकड़ सेवानिवृत्त वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, सुखलाल वर्मा पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली, के सानिध्य में संपन्न हुआ l टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि उद्घाटन से पूर्व विद्यालय परिवार द्वारा आए हुए अतिथियों का साफा,माला एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया l उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान गणेश राम जाट ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है खेल से जीवन में अनुशासन आता है एवं खेल को खेल की भावना के साथ खेला जाना चाहिए l उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बाहर से आए हुए खिलाड़ी एवं टीम प्रभारियों को यहां पर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी l खेल प्रभारी तिलोकचंद कलाल ने बताया कि फुटबॉल का अंडर-19 उद्घाटन मैच कलमंडा और गुराई बीच खेला गया जिसमें गुराई की टीम ने 0-1 से जीत दर्ज की l फुटबॉल अंडर-17 गर्ल्स बंथली एवं ढिकोलिया के मध्य खेला गया l इसी प्रकार बॉल बैडमिंटन का उद्घाटन मैच आवा और बनस्थली के मध्य खेला जाएगा l इससे पूर्व खेल प्रभारी त्रिलोक चंद द्वारा खिलाड़ियों को मंच से शपथ दिलाई गई साथ ही मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने मार्च पास्ट के साथ ही टीमों का परिचय लिया l इस अवसर पर कैलाश वर्मा प्रधानाचार्य महात्मा गांधी विद्यालय, पंकज विजय प्रतिनिधि जिला शिक्षा अधिकारी, राजेश खींची प्रधानाचार्य सतवाडा समाजसेवी ताराचंद मूंदड़ा, प्रशांत बलाई, अतुल पाराशर, वैद्य हरिप्रसाद भाटी शिक्षाविद दशरथ लाल पारीक राम गोपाल व्यास सत्यनारायण तिवारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

18/10/2022

दूनी के दो छात्रों का कला उत्सव में राज्य स्तर पर चयन. विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित. देवली उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को मध्यांतर सभा में जिला स्तर पर आयोजित कला उत्सव में राज्य स्तर पर चयनित हुए कक्षा 11 के छात्रा विजय चोबदार एवं अमन मीणा का विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया l प्राध्यापक राम लक्ष्मण गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने दोनों छात्र छात्राओं का प्रशस्ति पत्र एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया l टोंक में आयोजित कला उत्सव में छात्र विजय चोबदार ने जिला स्तर पर ढोलक वादन में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर अपना स्थान बनाया एवं अमन मीणा ने दृश्य कला में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर अपना स्थान पक्का किया है l इनके साथ ही अंजलि वैष्णव कक्षा 11 ने भी जिला स्तर पर नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया l समारोह में उक्त छात्रों के प्रेरक हिंदी की प्राध्यापक संतोष शर्मा एवं वाणिज्य प्राध्यापक अनुराधा कलवार का भी प्रशस्ति पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर शांतिलाल शर्मा, राजेश कुम्हार, मधु सेन, संध्या किरण सेन, अशोक शर्मा, राम लाल बेरवा, सुरेंद्र सिंह नरूका,शांति देवी सेन, आदि उपस्थित रहे l

   

2

1198 views



1 shares

Photos from Govt Sr Sec School, Dooni's post 18/10/2022

अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा दूनी विद्यालय में खिलौना बैंक की हुई स्थापना. देवली उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को मध्यान्ह पश्चात पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई के टोंक जिला प्रेरक एवं राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक दिनकर विजयवर्गीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जयकिशनपुरा के सानिध्य में छोटे बालक बालिकाओं हेतु खिलौना बैंक की स्थापना की गई l शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि खिलौना बैंक विद्यालय आने वाले छोटे बालक-बालिकाओं के लिए खेल-खेल में शिक्षा द्वारा पढ़ाई को मनोरंजक एवं आनंददाई बनाने हेतु विशेष प्रयास है l अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद छात्र-छात्राओ को अल्फा मैग्नेटिक बोर्ड,मिसिंग नंबर,फाइव-इन-वन फनबॉक्स, सेंटेंस बिल्डर,एवन प्ले ब्लॉक्स, मैथ्स बिल्डर, ऑपोजिट वर्ड्स, इंडिया मैप,पार्ट्स ऑफ बॉडी नेम,वर्ड्स पजल,आदि खिलौनों के साथ पुस्तकालय हेतु राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा गाइड, जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा गाइड, एनएमएमएस गाइड, आदि पुस्तकें भी उपलब्ध करवाई गई l अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई के संस्थापक महेंद्र मेहता राजस्थान के चित्तौड़ जिले के रहने वाले हैं जिन्होंने जरूरतमंद बालकों हेतु इस प्रकार का अभियान चला रखा है l खिलौना डोनेटर सीताराम लाहोटी फाउंडेशन के सदस्य है l इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा अंतोदय फाउंडेशन के प्रेरक दिनकर विजयवर्गीय का माला साफा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l

  

19

1678 views



Photos from Govt Sr Sec School, Dooni's post 02/10/2022

दूनी विद्यालय में मनाई गांधी और शास्त्री जयंती
हमें महापुरुषों के जीवन चरित्र को जीवन में उतारना चाहिए :कुम्हार गांधी जी के प्रिय भजनों पर मोहित हुआ विद्यालय परिवार देवली उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई गई l मंच संचालक अशोक शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने विद्यालय परिवार के साथ मिलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया l इस अवसर पर गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिजे पीर पराई जाने रे........... दे दी हमें आजादी बिना खडक बिना ढाल साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल........ आदि गाकर कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया गया l इस अवसर पर प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादा जीवन उच्च विचार से शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन में उतारना चाहिए और कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाना तभी सार्थक है जब हम उनके बताए हुए मार्ग के अनुगामी बने l व्याख्याता अनुराधा कलवार ने बताया कि इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में पत्र वाचन, निबंध, एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l पत्र वाचन में प्रथम स्थान अग्रज उपाध्याय कक्षा 10 ए द्वितीय स्थान कनिका शर्मा कक्षा 10 ए तृतीय स्थान रिंकू पांचाल कक्षा 6 वही पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हेमंत गौतम कक्षा 10 ए द्वितीय स्थान नितिन सोनी कक्षा 10 बी तृतीय स्थान हर्षित माहूर कक्षा 11 सी ने प्राप्त किया l कार्यक्रम के साथ ही अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि द्वारा छात्र छात्राओं को गांधीजी का चित्र भेंट करके पुरस्कृत किया l अवसर पर विद्यालय के राम लक्ष्मण गुप्ता, कन्हैया लाल मीणा, सीमा शेर, शांति देवी सेन, अतुल भारद्वाज, रामलाल बेरवा, राजेश कुम्हार सहित विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।।

Photos from Govt Sr Sec School, Dooni's post 22/09/2022

दुनी ग्रामीण पंचायत स्तर पर आयोजित किशोरी बाल मेले में राजकीय विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न क्रियात्मक गतिविधियां प्रोजेक्ट ,मॉडल आदि के माध्यम से प्रस्तुत की गई।

Want your school to be the top-listed School/college in Tonk?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address

Bus Stand, Dooni
Tonk
304802

Opening Hours

Monday 9am - 4:45pm
Tuesday 9am - 4:45pm
Wednesday 9am - 4:45pm
Thursday 9am - 4:45pm
Friday 9am - 4:45pm
Saturday 9am - 4:45pm