मक्का की बेहतरीन सुरक्षा के लिए बायर के दमदार समाधान
बायर के उन्नत कृषि समाधान मक्का की फ़सल को शुरुआत से लेकर कटाई तक मजबूत सुरक्षा प्रदान करते हैं। कीटों और रोगों के प्रभाव को कम करते हुए ये तकनीकें बेहतर विकास और संतुलित वृद्धि में सहयोग देती हैं। डिकाल्ब, नेटिवो और लॉडिस जैसे विश्वसनीय समाधान मक्का को सेहत देते हैं, ताकि आपकी मेहनत दे भरपूर और गुणवत्तापूर्ण परिणाम। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक के साथ मक्का की खेती बने अधिक सुरक्षित और लाभकारी।
Bayer Crop Science India
Bayer is an innovation-driven company with a long tradition in research and development.
We leverage our expertise to address global challenges and aim to improve people’s lives around the world.
26/05/2026
बारिश से पहले धान की फ़सल झुलसा और लीफ स्पॉट जैसे फफूंद रोगों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में फफूंद तेजी से फैलकर पूरी फ़सल को शुरुआत से ही कमजोर कर देती है। बायर का नेटिवो एक शक्तिशाली दोहरी क्रिया वाला फफूंदनाशी है। इसके सही और आसान उपयोग के तरीके को समझें और अपनी फ़सल को प्रभावी सुरक्षा प्रदान करें।
धान की सीधी बुवाई में कितना फायदा? आइए जाने ROI कैलकुलेटर से साथ।
आईए जाने कैसे करें सीधी बुवाई से धान की खेती में बचत हमारे डायरेक्ट एकर्स किसान दिलीप जी के साथ ।
अब अपने राज्य में सीधी बुवाई से धान की खेती में हो रही बचत को जाने ROI कैलकुलेटर के साथ।
इस कैलकुलेटर में जाएं, अपना राज्य चुनें, खेत का क्षेत्रफल डालें और पाएं लागत और संभावित बचत की पूरी जानकारी एक ही जगह।
अभी लिंक पर क्लिक करें और लाभकारी खेती की दिशा में अगला कदम बढ़ाएं।
लिंक: https://direct-acres.bayercropscience.in/
24/05/2026
जैसिड जैसे रस चूसने वाले कीट सोयाबीन की फ़सल को नुकसान पहुँचाते हैं और उसकी बढ़वार को प्रभावित करते हैं। शुरुआत से ही फ़सल को मजबूती देने के लिए बायर का गाउचो बीज उपचार अपनाएँ। इसमें मौजूद शक्तिशाली कीटनाशक कीटों के तंत्रिका तंत्र पर असर कर उनकी कार्यप्रणाली को रोक देता है। यह लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान करता है तथा गाउचो के उपयोग से फ़सल का अंकुरण और पैदावार बेहतर होती है।
किसानों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण योजना
टीबी से प्रभावित किसानों के लिए पोषण सहायता और उपचार के दौरान सहयोग आसान। निक्षय पोषण योजना के तहत पात्र मरीजों को ₹1,000 प्रति माह की सहायता दी जाती है, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होता है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए बायर FarmRise App में ‘सरकारी योजनाएं’ सेक्शन देखें।
20/05/2026
यह समय नई फ़सलों को बोने का है। खेती के इस सबसे व्यस्त समय में खेतों में ट्रैक्टर, स्प्रेयर और अन्य मशीनरी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। ऊपर दिए गए सावधानियों का ध्यान रखें और सुरक्षित खेती सुनिश्चित करें।
देखिए कैसे धान की सीधी बुवाई में अराइज़ 8433 DT से मिल रही है दोहरी सुरक्षा ।
धान की फ़सल को सबसे अधिक नुकसान झुलसा जैसे जीवाणु जनित रोगों से होता है। इसीलिए बायर डायरेक्ट एकर्स किसानों को सीधी बुवाई में अराइज़ 8433 DT हाइब्रिड धान अपनाने की सलाह देता है, जो रोगों और कीटों के प्रति बेहतर सहनशीलता प्रदान करती है। कम दवा एवं कम खर्च में बेहतर उपज और अधिक लाभ मिलता है। आप भी अपनाइए अराइज़ 8433 DT और पाइए दोहरी सुरक्षा के साथ बेहतर फ़सल।
अदृश्य दुश्मनों पर प्रभावी नियंत्रण पाने का समाधान
किसानों को नेमाटोड, अदृश्य परजीवियों से महत्वपूर्ण फ़सल और आय का नुकसान होता है जो फ़सलों को जड़ों से नुकसान पहुँचाते हैं। नेमाटोड को पहचानना मुश्किल होता है, क्योंकि वे जमीन के नीचे, जड़ों में पौधों को संक्रमित करते हैं। बायर का वेलम प्राइम इन्हें भंगुर और स्थिर कर फ़सल को प्रभावी सुरक्षा देता है और पैदावारबढ़ाता है।
14/05/2026
झुलसा और झोंका जैसे फफूँद रोग जड़ों और पत्तियों को कमजोर कर देती हैं, जिससे पौधे सही से बढ़ नहीं पाते और उपज कम हो सकती है। असरबो में दो सक्रिय यौगिकों का संयोजन है, जो पौधों को इन रोगों से बचाता है, खासकर नए पत्तों और अंकुरों की बेहतरीन सुरक्षा करता है। असरबो हर विकास चरण में पौधों को मजबूत रखता है और धान की उपज व गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करता है।
जानें कैसे PMKSY किसानों की सिंचाई और जल प्रबंधन में मदद करता है
किसानों के लिए अब सिंचाई और जल प्रबंधन आसान। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) से अपनी फ़सल की उपज को बढ़ाएं और सिंचाई सुविधाओं में सुधार करें। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए बायर FarmRise App में ‘सरकारी योजनाएं’ सेक्शन देखें।
10/05/2026
कहते हैं, मिट्टी से आए हैं और मिट्टी में ही मिल जाएंगे। मिट्टी अपने स्नेह और देखभाल से पूरे जग को जीवित रखती है। वह हमें अन्न से कहीं अधिक देती है, हरीयाली, जीवन और भविष्य की दिशा। मिट्टी माँ सी कोमल है, जो हर जीवन का सच्चा आधार है। बायर अपने समाधानों के साथ इस यात्रा में फसलों की रक्षा और जड़ों को मजबूत बनाते हुए साथ खड़ा है, ताकि हर जीवन एक स्वस्थ व समृद्ध भविष्य की ओर बढ़े।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the school
Telephone
Address
Bayer House, Central Avenue, Hiranandani Estate
Thane
400607