Hindi Evam Sanskrit Club NITK

Hindi Evam Sanskrit Club NITK The Hindi and Sanskrit Sabha is an official club at NITK which aims to promote awareness regarding H

मेरी बहना का भी क्या कहनापूरे संसार में तेरे जैसी, तू एक ही है नाकभी लड़ना कभी झगड़नातेरा रूठना मेरा मनाना फिर मुझे मनाना ...
03/08/2020

मेरी बहना का भी क्या कहना
पूरे संसार में तेरे जैसी, तू एक ही है ना

कभी लड़ना कभी झगड़ना
तेरा रूठना मेरा मनाना
फिर मुझे मनाना और तेरा अपने हाथों से खिलाना
ऐसा ही कुछ ये खट्टा-मीठा भाई-बहन का रिश्ता है ना

मेरी बहना का भी क्या कहना
ऐसे ही संग जिसके बिताया पूरा बचपन है ना

ये रिश्ता सदैव ऐसा ही रहेगा खट्टा-मीठा,
मुझसे ये वादा कर
तेरी हर मुश्किल में,तेरा साथ निभाउंगा
और सपने तेरे होंगे पूरे मैं करवाऊंगा
मेरा ये वादा है जीवनभर

मेरी हर मुश्किल में सारथी
मेरे लिए हर दुआ की प्रार्थी
मेरे हर पल की साथी
इन सब पलों की साखी, फिर बनेगी राखी
~Bhupesh Kumar

लम्हा कुछ खास है,बहन के हाथों में भाई का हाथ है,प्रीत के धागों के बन्धन में,स्नेह का उमड़ रहा संसार है,पूरी दुनिया में स...
03/08/2020

लम्हा कुछ खास है,
बहन के हाथों में भाई का हाथ है,
प्रीत के धागों के बन्धन में,
स्नेह का उमड़ रहा संसार है,
पूरी दुनिया में सबसे सच्चा,
भाई का अपनी बहन के लिए प्यार है।
तेरी रक्षा की खातिर ओ बहना,
तेरा भाई हमेशा तेरे पास है,
हर दम संग मेरे तुझे रहना है,
लड़ना है,झगड़ना है,और फिर साथ रहना है।
बहना तुझे दिल में एक बात बिठाना है,
जो भी हो ,जैसा भी हो,तुझे मुझसे कुछ नहीं छुपाना है।
आखिर में बहना तुझसे यही कहना चाहूंगा,
तेरे लिए ,पूरी दुनिया से मैं लड़ जाऊंगा,
सामने अगर यमराज हुआ,तो उसे भी गले लगाऊंगा।
~Rahul Maheshwari

मेरा भाई सरहद पर है!सावन के महीने आया रक्षा बन्धन का त्योहार,साथ लाया अपने हर्ष ,उल्लास और प्यार।बनाई एक सुंदर राखी, जो ...
03/08/2020

मेरा भाई सरहद पर है!
सावन के महीने आया रक्षा बन्धन का त्योहार,
साथ लाया अपने हर्ष ,उल्लास और प्यार।
बनाई एक सुंदर राखी, जो किसी बज़ार में न मिले,
जिसे पहन कर मेरे भाई का हाथ सबसे सुंदर दिखे।
देख मेरा उत्साह मेरी माँ का है यह कहना,
"पहनायेगी यह राखी किसे,
तेरा भाई तो सरहद पर है ना"।
उसी उत्साह से मैंने कहा,
"देश का क़र्ज़ चुकाने की अब हमारी बारी है,
मेरे भाई पर देश की सारी बहनों की ज़िम्मेदारी है। "
भाई का जब काॅल आया तो पूछा कि
"तोहफे में क्या चाहिए बता ज़रा ?"
मैनें कहा "तोहफा तो उसी दिन मिल गया था
जब तुझे देख कर दुश्मन सरहद पर डरा"।
~Sameera Tazeen

We are happy to announce onset of our recruitment process.From open mic to Hindi help desk during your admission, from c...
04/07/2020

We are happy to announce onset of our recruitment process.

From open mic to Hindi help desk during your admission, from conducting literary activities to organizing events like cultural Program during Independence day, we have organized numerous events and along with it,various internal writing activities for literature enthusiasts.

If you are willing to join us,register by filling the following form by 7th July,Wednesday and we will contact you soon for further process.

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSd44BSvaEO1QvsQkO5nxuRqmKNqTtaw3OddDR2moATG5YyB8Q/viewform

हिंदी एवं संस्कृत क्लब द्वारा आयोजित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की कुछ यादगार झलकियाँ..Some memorable glimpses of the ...
25/01/2020

हिंदी एवं संस्कृत क्लब द्वारा आयोजित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की कुछ यादगार झलकियाँ..

Some memorable glimpses of the event Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti, organized by the Hindi Evam Sanskrit Club NITK.

परास्नातक रसायन विज्ञान विभाग की छात्रा 'वेद श्री' नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक नृत्य भरतनाट्यम...
24/01/2020

परास्नातक रसायन विज्ञान विभाग की छात्रा 'वेद श्री' नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक नृत्य भरतनाट्यम प्रस्तुत करती हुई।

Veda Shree (student of M.Sc., Chemistry) performing the cultural dance Bharatnatyam on the occasion of the birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose.

Prof. Jagannath Nayak (Dean Students' welfare, NIT-K) addressing the gathering during the event of the Neta ji Subhash C...
24/01/2020

Prof. Jagannath Nayak (Dean Students' welfare, NIT-K) addressing the gathering during the event of the Neta ji Subhash Chandra Bose Birth anniversary.

Dr. B.R. Shankar (Prof. Of Mathematical and Computational Sciences, NIT-K) addressing the gathering during the event of ...
24/01/2020

Dr. B.R. Shankar (Prof. Of Mathematical and Computational Sciences, NIT-K) addressing the gathering during the event of Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti.

Dr. Ashvini Chaturvedi (Associate Dean, UG) lighting the lamp on the occasion of the birthday anniversary of Neta ji Sub...
24/01/2020

Dr. Ashvini Chaturvedi (Associate Dean, UG) lighting the lamp on the occasion of the birthday anniversary of Neta ji Subhash Chandra Bose.

हिंदी एवं संस्कृत क्लब के अग्रणी सदस्य तथा परास्नातक भौतिकी विभाग के छात्र 'नीतीश कुमार' नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती...
24/01/2020

हिंदी एवं संस्कृत क्लब के अग्रणी सदस्य तथा परास्नातक भौतिकी विभाग के छात्र 'नीतीश कुमार' नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती के अवसर पर अभिभाषण प्रस्तुत करते हुए...

NITISH KUMAR (Core member of Hindi Evam Sanskrit Club and the Student of M.Sc.,Physics) delivering speech on the occasion of Netaji Subhash Chandra Bose birth anniversary...

डॉ. दर्शक आर. त्रिवेदी ( हिन्दी अधिकारी, राजभाषा विभाग)  सुभाष जयंती के उपलक्ष्य में नेता जी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा ...
24/01/2020

डॉ. दर्शक आर. त्रिवेदी ( हिन्दी अधिकारी, राजभाषा विभाग) सुभाष जयंती के उपलक्ष्य में नेता जी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए।

Dr. Darshak R. Trivedi (Hindi Officer, Raj Bhasha Vibhag) paying homage to Netaji Subhash Chandra Bose on the occasion of Subhash Jayanti.

सुजीत कुमार ( हिन्दी एवं संस्कृत क्लब के संयोजक) नेता जी सुभाष जयंती समारोह के दौरान धन्यवाद ज्ञापन करते हुए...Sujeet Ku...
24/01/2020

सुजीत कुमार ( हिन्दी एवं संस्कृत क्लब के संयोजक) नेता जी सुभाष जयंती समारोह के दौरान धन्यवाद ज्ञापन करते हुए...

Sujeet Kumar (Convenor of Hindi Evam Sanskrit Club) giving vote of thanks during the event of Neta ji Subhash Jayanti.

Address

National Institute Of Technology Karnataka Surathkal
Surathkal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hindi Evam Sanskrit Club NITK posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Hindi Evam Sanskrit Club NITK:

Shortcuts

Share

Category