04/10/2026
*अंडर-19 बालिका खेलों में सुंदरनगर, चौंतड़ा व बखरोट का दबदबा*
*सुंदरनगर।* पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में आयोजित अंडर-19 बालिका वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह में *उप-निदेशक जिला मंडी उच्च शिक्षा श्री यशवीर धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।* विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने मुख्य अतिथि को हिमाचली टोपी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर *एडीपीओ संतोष कुमार, प्रधानाचार्य राजेश सैनी, प्रधानाचार्य लाभ सिंह,* शारीरिक शिक्षक, खेल प्रभारी सहित विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे शिक्षक व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के मुकाबलों में *टेबल टेनिस में पीएम श्री GMSSS CBSE सुंदरनगर ने प्रथम* तथा मॉडर्न हाई टेक राव पाली द्वितीय रहा। *बैडमिंटन में सदर मंडी प्रथम* व बालीचौकी द्वितीय, *शतरंज में पधर प्रथम* व जोगिंदर नगर द्वितीय रहा। *कुश्ती में PMSHRI GMSSS Sundernagar CBSE सुंदरनगर प्रथम* व गोहर द्वितीय, *कुराश में सवाल प्रथम* व बग्गी द्वितीय, *जूडो में रोपा प्रथम* व सवाल द्वितीय तथा *बॉक्सिंग में रजवाड़ी प्रथम* व किलिंग द्वितीय रहा।
*फुटबॉल में चौंतड़ा प्रथम* व मंडी द्वितीय, *हैंडबॉल में बखरोट प्रथम* व एनडीपीएस चौंतड़ा द्वितीय, *बास्केटबॉल में सरकाघाट प्रथम* व बल्दवाड़ा द्वितीय रहा। *कराटे में बालीचौकी प्रथम* व देव बरार्ता द्वितीय तथा *वेट लिफ्टिंग में मॉडर्न टेक राव पाली प्रथम* व कोट हटली द्वितीय स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सभी टीमें और खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडी जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।