Guru Hargobind Sahib PG College

Guru Hargobind Sahib PG College

Share

Higher Educational Institute (PG and B.Ed College)

Photos from Guru Hargobind Sahib PG College's post 03/01/2026

महाविद्यालय की छात्रा अमनदीप कौर को
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत स्कूटी प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई।
यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌸🛵

31/12/2025

Happy New Year to All...

20/12/2025
12/12/2025

University Exam form open...

03/12/2025

सेमिनार में आप सादर आमंत्रित हैं 🙏🙏🌹

Photos from Guru Hargobind Sahib PG College's post 10/11/2025

राजस्थान पंजाबी एसोसिएशन (सं.) द्वारा गुरु हरगोबिन्द साहिब पीजी कॉलेज, सीसी हैड और गुरु हरगोबिन्द साहिब कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन 12 बी बी के संयुक्त तत्वावधान में गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में “श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी: जीवन, बाणी और शहादत” विषय पर एक दिवसीय विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी, शिमला के प्रतिष्ठित शोध फेलो डॉ. गुरप्रीत सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किए।

05/11/2025

*कल 6 नवंबर 2025 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन*
सभी को सूचित किया जाता है कि कल 06 नवम्बर 2025, गुरुवार को सुबह 11 बजे गुरु हरगोबिन्द साहिब कॉलेज, सी.सी. हैड़ में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी स्वस्थ नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान हेतु अपील की जाती है। रक्तदान जीवनदान के समान है और इससे अनमोल जिंदगियाँ बचाई जा सकती हैं।
संपर्क सूत्र:
94136-52646,94136-28575, 94137-83797

03/09/2025

*गुरु हरगोबिंद साहिब कॉलेज, सीसी हैड के विद्यार्थियों ने तैराकी प्रतियोगिता में लहराया परचम, कुल 7 पदक जीते*
गुरु हरगोबिंद साहिब पीजी महाविद्यालय, सीसी हैड के विद्यार्थियों ने श्री केशवानंद विद्यापीठ महाविद्यालय, संगरिया में आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 मेडल जीत कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस महाविद्यालय के खिलाड़ियों में लवप्रीत सिंह ने 50 मीटर बटरफ्लाई में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। सत्येंद्र ने 200 मीटर फ्री स्टाइल और 200 मीटर इंडिविजुअल दोनों में दूसरा स्थान प्राप्त कर दो रजत पदक अपने नाम किए। प्रवीण वर्मा ने 200 मीटर फ्री स्टाइल और 200 मीटर इंडिविजुअल दोनों में तीसरा स्थान प्राप्त कर दो कांस्य पदक जीते। नरेश कुमार ने 200 मीटर बैक स्ट्रोक और 100 मीटर बटरफ्लाई दोनों में तीसरा स्थान हासिल कर दो कांस्य पदक जीते है। विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

Photos from Guru Hargobind Sahib PG College's post 17/08/2025

Published in Today's Newspaper's....

08/07/2025

Admission Open For Session 2025-26

Want your school to be the top-listed School/college in Sri Ganganagar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address

Cc Head, PO/Rattewala
Sri Ganganagar
335022