CRA College News

CRA College News Established in 1951.One of the premier institutions of India imparting education in different fields

80th Independence Day Celebration. Chief Guest  .Surinder Singh Dahiya, President,Tika Ram Education Society,Sonipat. Fl...
15/08/2026

80th Independence Day Celebration.
Chief Guest .Surinder Singh Dahiya, President,Tika Ram Education Society,Sonipat. Flag Hoisting in the air

09/08/2026

Please Note:
The College is OPEN TODAY for First Year Admissions.

07/08/2026
*शैक्षणिक सत्र 2026–27 के शुभारंभ पर छोटू राम आर्य कॉलेज में वैदिक हवन-यज्ञ का भव्य आयोजन* महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, ...
04/08/2026

*शैक्षणिक सत्र 2026–27 के शुभारंभ पर छोटू राम आर्य कॉलेज में वैदिक हवन-यज्ञ का भव्य आयोजन*
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से संबद्ध छोटू राम आर्य कॉलेज, सोनीपत में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के शुभारंभ के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, शैक्षणिक उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्रहित की भावना के साथ उनके सर्वांगीण विकास की मंगलकामना करना था।
इस पावन अवसर पर टीकाराम शिक्षा समिति के प्रधान श्री सुरेंद्र सिंह दहिया ने विद्यार्थियों को नवप्रारंभ हुए शैक्षणिक सत्र की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजीव बल्हारा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "नया शैक्षणिक सत्र प्रत्येक विद्यार्थी के लिए नई ऊर्जा, नए संकल्प और नई संभावनाओं का प्रतीक होता है। यदि विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करें, तो कोई भी उपलब्धि उनसे दूर नहीं रह सकती।“ उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग, व सांस्कृतिक गतिविधियों तथा सामाजिक सेवा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। हवन के दौरान उपस्थित शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें महाविद्यालय की गौरवशाली परंपराओं का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

Adieu to Dr. J.S. Phor on his superannuation,  💐🎉💐marking the completion of an illustrious 36 years of dedicated service...
30/07/2026

Adieu to Dr. J.S. Phor on his superannuation, 💐🎉💐
marking the completion of an illustrious 36 years of dedicated service.
🙏🙏
Your journey has been a beacon of commitment, wisdom, and inspiration.
Generations of students and colleagues have flourished under your guidance,
and your legacy will continue to enrich the corridors of Chhotu Ram Arya College.

With heartfelt gratitude, we wish you health, happiness, and fulfillment
in this new chapter of life.

27/07/2026

"PG registration date has been extended till 7th August, 2026.”

Registrations have started for PG Admissions. Last date is 26th July.Don't miss the chance.
19/07/2026

Registrations have started for PG Admissions. Last date is 26th July.
Don't miss the chance.

एमडीयू विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में छाए छोटू राम आर्य कॉलेज के विद्यार्थीमहर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक ...
18/07/2026

एमडीयू विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में छाए छोटू राम आर्य कॉलेज के विद्यार्थी
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक से संबद्ध छोटू राम आर्य कॉलेज, सोनीपत के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2024–25 की विश्वविद्यालय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से पूरे महाविद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण है।
एम.ए. राजनीति विज्ञान अंतिम वर्ष की छात्रा देवकी ने 85.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी कक्षा के छात्र अंकित ने 81.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में 15वाँ स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रबंधन समिति एवं समस्त प्राध्यापकगण ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। संस्था के प्रधान श्री सुरेन्द्र सिंह दहिया ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य प्रो. राजीव बल्हारा ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का ही यह उत्कृष्ट परिणाम है जिसने छोटू राम आर्य कॉलेज की शैक्षणिक उत्कृष्टता को एक बार फिर से स्थापित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी महाविद्यालय के विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।

सी.आर.ए. कॉलेज, सोनीपत में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं हेल्प डेस्क का आयोजनसोनीपत, 17 जुलाई 2026:आज दिनांक 17 जु...
17/07/2026

सी.आर.ए. कॉलेज, सोनीपत में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं हेल्प डेस्क का आयोजन

सोनीपत, 17 जुलाई 2026:
आज दिनांक 17 जुलाई, 2026 को सी.आर.ए. कॉलेज, सोनीपत में प्राचार्य प्रो. राजीव बल्हारा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं हेल्प डेस्क का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रीतु दहिया, YRC Counsellor एवं अध्यक्ष, रसायन विज्ञान विभाग, के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कॉलेज के स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर वंश आर्य के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, ट्रैफिक नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव तथा सड़क सुरक्षा के सामाजिक एवं व्यक्तिगत लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई, जहाँ विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

प्राचार्य प्रो. राजीव बल्हारा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है तथा यातायात नियमों का पालन करके अनेक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने और समाज में भी सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रीतु दहिया (YRC Counsellor) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Address

X2P4+FXG, Prem Nagar, West Ram Nagar, Sonipat
Sonipat
131001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CRA College News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to CRA College News:

Shortcuts

Share

Category