13/08/2026
Life is so Unpredictable. Last Wednesday मेरे पापा की Pacemaker Surgery हुई। सभी समझ सकतें हैं कि old age में अगर surgery successful होती भी है तो फिर से खुद को संभालने मे कितना समय लगता है।ये एक ऐसा युद्ध है जिसमें old aged Parents के साथ middle aged बच्चों को भी उतरना पड़ता है। हर कदम पर Husband और बेटे ने पूरा साथ दिया। परिवार के सभी लोगों की शुभकामनाएं थी। बड़ों का आशीर्वाद था। परिवार के सभी बच्चों ने हर पल मेरा साहस बढ़ाया,और online payment की वजह से जब एक बड़ी problem आई, तब मेरे बेटे के बड़े ताऊजी के बेटे संदीप ने गुड़गांव से एक बड़ी धनराशि online payment कर दी, क्योंकि हॉस्पिटल के नियम थे कि दो लाख से ज्यादा रकम कैश नहीं ली जाएगी। जो बात हमें पता नहीं थी। सारे बच्चों को बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद।
थकान बहुत ज़्यादा है।मन शरीर दोनों ही बुरी तरह से थक चुके हैं।
पता नहीं फिर कब मुलाकात हो,
दुआओं में याद रखियेगा......Good night