Achla Ram Prajapati

  • Home
  • Achla Ram Prajapati

Achla Ram Prajapati https://www.youtube.com/channel/UChc8YkK64859TwHMrA1GwIA ACHLA RAM PRAJAPAT
Samdari Barmer
Education Department
Chemistry

11/02/2026

सभी यह मैसेज COPY PASTE करके सभी स्टूडेंट्स तक पहुंचाए,

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का दस्तावेज सत्यापन हेतु आवश्यक सूचना।

आपको फोटोकॉपी के 2 set तैयार करने है।
1 एक सेट में ओरिजिनल एफिडेविट + ओरिजिनल 2 CC+ Qualification की कॉपीज
दूसरे सेट में टोटल फोटो कॉपी,
दूसरे सेट के अलावा सभी ओरिजिनल मूल दस्तावेज चेक करने के लिए लाने है
1. Father name और mother name मे स्पेलिंग mistake या sr name mistake हो तो उसमे 50 के स्टाम्प पर शपथ पत्र लग जायेगा कोई दिकत नही आयेगी

2. RSCIT में scholar/learner code की जगह अगर marksheet serieal num भी डाल दिये हो तब भी कोई दिकत नही आयेगी
अगर बोलते है तब एफिडेविट दे देना

3. आधार कार्ड WITH QR CODE
आपका आधार कार्ड में और बाकी document में नाम same होना चाहिए

4. जिसके भी gradution की degree अभी तक आई नही है वो provisional degree लगा ले, अगर आ गयी है तो तीनो ईयर की मार्कशीट+ डिग्री+ अंतिम संस्थान का CC
यदि आप सिर्फ 12 th तक की क्वालिफिकेशन लगाते हो तो ही 12 th का CC लगाए,

5. इसके अलावा यदि आप अंतिम संस्थान के CC के रूप में पोस्ट ग्रेजुएशन का CC लगाते हो तो उसकी सभी वर्षो की मार्कशीट+ डिग्री+ CC की कॉपी लगेगी!

6 OBC जाती प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि से 1 साल से ज्यादा पुराना नही हो, अंतिम तिथि से एक साल पुराना बिना एफिडेविट चल जायेगा
अगर 1-3 साल के बीच में हो तो 50 रूपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र लगेगा

दोनो ही नही है अभी latest बनाया हुआ है तब भी आपको स्टाम्प पर शपथ पत्र देना होगा की आवेदन से पहले भी उसी category मे था

7. मूल निवास 10 साल पुराना तक आराम से चल जाता है

7. आय प्रमाण पत्र नही मांगते है क्योंकि सभी exams में exam फॉर्म फीस फ्री होती है इसलिए

8 अगर already govt JOB मे हो तो उनको उस विभाग से NOC चाहिए होती है
अगर अभी NOC नहीं मिल पाती है तो एफिडेविट दे देवे औऱ जोइनिंग के समय जमा करा देवे

9 अगर CC LATEST QUALIFICATION का लगाओगे तो उसकी marksheet ओर डिग्री का भी mention करना पड़ेगा,
इसलिए जिस कॉलेज का cc लगाओगे उसकी qualification जरूर दर्शाये

10. 2 अलग अलग राजपत्रित अधिकारी (1st grade teacher) के sign किये हुवे 2 अलग अलग CC होने चाहिए
11. विधवा, परित्यकता, स्पेशल PERSON, स्पोर्ट्स PERSON, आदि के सर्टिफिकेट आव

🌸 शादी का निमंत्रण 🌸सप्रेम नमस्कार 🙏मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरे छोटे भाई जितेंद्र (JEETU) की शादी 5 दि...
03/12/2025

🌸 शादी का निमंत्रण 🌸
सप्रेम नमस्कार 🙏

मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरे छोटे भाई जितेंद्र (JEETU) की शादी 5 दिसंबर 2025 को संपन्न होने जा रही है।
इस शुभ अवसर पर आपकी उपस्थिति मेरे लिए बेहद खास होगी।

*स्थान*:- प्रजापतो का वास,
खेजड़ियाली तह. समदड़ी
जिला बालोतरा (राज.)

कृपया सपरिवार पधारें और अनुज के नव जीवन की शुरुआत के साक्षी बनें।

........धन्यवाद.......
समाजसेवी अचला राम प्रजापत
Mob. 8003735437

03/01/2025

#लक्की ड्रॉ सिस्टम
*युवाओं का समय और भविष्य लूटता लक्की ड्रॉ सिस्टम: जागरूकता की आवश्यकता

आजकल हमारे समाज में एक नई प्रवृत्ति देखने को मिल रही है, जहां युवा पीढ़ी अपना बहुमूल्य समय और ऊर्जा लक्की ड्रॉ जैसे भ्रमपूर्ण योजनाओं में व्यर्थ कर रहे हैं। ये ड्रॉ न केवल लोगों को उनके काम-धंधों से विमुख कर रहे हैं, बल्कि उन्हें ऐसे सपनों की ओर धकेल रहे हैं, जिनका कोई ठोस आधार नहीं है।

लक्की ड्रॉ योजनाओं को अक्सर धार्मिक और सामाजिक कार्यों के नाम पर प्रस्तुत किया जाता है। कहीं भगवान के नाम पर तो कहीं गौ माता के नाम पर लोगों से कूपन कटवाए जा रहे हैं। एक कूपन की कीमत 399 रुपये रखी जाती है और इसके बदले बड़े-बड़े इनामों जैसे थार गाड़ी या ट्रैक्टर के सपने दिखाए जाते हैं। जब लोग इन इनामों के लालच में कूपन खरीदते हैं और उन्हें कुछ नहीं मिलता, तो उन्हें यह कहकर संतुष्ट किया जाता है कि उनके पैसे गौ सेवा में लगाए जाएंगे।

रात्रि जागरण और भक्ति सभाओं में जाने का मुख्य उद्देश्य अब धर्म या भगवान का स्मरण नहीं रहा। लोग अब केवल इनाम की लालच में इन आयोजनों में भाग लेते हैं। धार्मिक सभाओं और जागरणों का पवित्र उद्देश्य समाप्त हो रहा है और यह लालच का माध्यम बनता जा रहा है। अगर यह स्थिति अभी नहीं रोकी गई तो भविष्य में बिना किसी इनाम या लालच के भक्ति और धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी कम हो जाएगी।

बच्चों और युवाओं का भविष्य खतरे में।।

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि यह लक्की ड्रॉ सिस्टम बच्चों और युवाओं पर गहरा प्रभाव डाल रहा है। उन्हें इस प्रणाली की ओर आकर्षित किया जा रहा है और वे अपने कीमती समय और ऊर्जा को इसमें बर्बाद कर रहे हैं। इस लालच और व्यर्थ की उम्मीद के कारण वे शिक्षा और अपने करियर से विमुख हो रहे हैं। यह सवाल उठता है कि अगर आज बच्चे और युवा इस प्रवृत्ति के शिकार हो रहे हैं, तो उनका भविष्य कैसा होगा?

ड्रॉ प्रबंधक अपने लाभ के लिए दुकानदारों को कूपन की डायरी पकड़ा देते हैं और उन्हें सारे कूपन बेचने पर कमीशन या कुछ कूपन मुफ्त में देने का लालच देते हैं। इस प्रक्रिया से दुकानदार भी इसमें शामिल होकर इस प्रणाली को बढ़ावा दे रहे हैं। इसका सीधा असर स्थानीय व्यापार, ग्राहकों के भरोसे और समाज पर पड़ रहा है।

समाज के लिए गंभीर परिणाम

1. लोग मेहनत से कमाई गई अपनी पूंजी ऐसे कूपनों पर खर्च कर रहे हैं, जिनसे उन्हें कोई वास्तविक लाभ नहीं मिलता।

2. युवा अपने कीमती समय को कूपन बेचने और खरीदने में गवां रहे हैं।

3. लालच के कारण धार्मिक आयोजनों का मूल उद्देश्य भक्ति और सेवा से हटकर केवल मुनाफा कमाने का जरिया बन गया है।

4. अगर आप गौ सेवा करना चाहते हैं, तो इसे अपने हाथों से करें। गौशालाओं में जाकर दान करें या उनकी देखभाल में मदद करें।

एक अपील 🙏

भाइयों और बहनों, हमें यह समझना होगा कि कोई भी सफलता मेहनत और ईमानदारी से ही प्राप्त होती है। ऐसे भ्रमपूर्ण और लालच आधारित योजनाओं का समर्थन करना हमारे समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए घातक हो सकता है। आइए, इस लक्की ड्रॉ प्रणाली को बंद करने और लोगों को उनके काम-धंधे और सही राह पर वापस लाने में अपनी भूमिका निभाएं।

समाज का भविष्य आपके हाथों में है। इसे लालच के चक्रव्यूह में मत फंसने दें।
👏👆🏼

अनुज  #भंवरलाल को  #राजकीयसेवा में  #2 साल  #सकुशल पूर्णप्रोबेशन काल)करने पर  #हार्दिक  #शुभकामनाएं   **t
01/06/2024

अनुज #भंवरलाल को #राजकीयसेवा में #2 साल #सकुशल पूर्णप्रोबेशन काल)करने पर #हार्दिक #शुभकामनाएं
**t

ईश्वर की कृपा तथा माता-पिता के हौसले व सहयोग तथा गुरुजनों के आशीर्वाद से तथा
आप सभी के दुहाए से #अनुज ने -1st सरकारी सेवा के रूप में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टेगी (राजसमंद) में प्रथम बार #अध्यापक पद ग्रहण किया । आपके सभी शुभचिंतकों के आशीर्वाद से अपने कार्य के प्रति कर्त्तव्यनिष्ठ बने रहे....
#भंवर लाल.......

09/05/2024

।बेरोजगारी और मजबूरी का आलम।

हर दिन,हर सुबह, प्रत्येक शहर के मुख्य चौराये पर प्रात 6 बजे से 10 बजे की लगी हुई भीड़ को देखना और चिंतन करना।

आप गाड़ी रोक कर या पैदल देख सकते हो कई लोग आपके पास आयेंगे और बोलेंगे की साहब हम काम पर चलने को तैयार है,बस 400 रुपये दे देना।
फिर उनसे बात करना दिल से वो बताएंगे आपको बेरोजगारी और मजबूरी की हकीकत।

जिसे काम मिलता है, ठीक है, नही तो जैसे जैसे समय बढ़ता है,इनकी रेट कम होती चली जाती है ।

7 बजे 450,
8 बजे 400,
9 बजे 350,
10 बजे 300 से भी कम में चले जाते है।
फिर भी रोज काम नही मिलता।

जब काम नही मिलता तो घर से लाये भोजन को वापिस मायूस होकर जेब से 30-40 रुपये का किराया लगाकर अपने घर चले जाते है,और बच्चो को अपनी मजबूरी को छिपाकर झूठी मुस्कान से दिलासा दे देते है।

महीने में मुश्किल से 20 दिन काम मिलता है,10 दिन तो खाली ही निकल जाते है, 20 दिन में ये मुश्किल से 8000 रुपये कमा पाते है।

उससे ना तो घर का खर्च चल पाता है, ना ही बच्चो की पढ़ाई ढंग के स्कूल में हो पाती लेकिन क्या करें मजबूरी है, इनकी सबसे बड़ी मजबूरी है, इनसे दूसरा काम नही आता है, बस मजदूरी करके गुजारा कर लेते है।

साथियो आज आप पढाई कर रहे है, तो दिल लगाकर पढ़े और आपको किसी दिन ऐसा लगे कि हमारे पास कुछ सुविधाएं नही है, या हम पढ़ नही पा रहे है, पढाई में मन नही लग रहा है

तो आप एक दिन आपके शहर के उस चौराहे पर जरूर जाना जहां आपको मजदूर भाई खड़े मिलते हो उनसे बात करना उनके जीवन के बारे में जानना।

तब आपको अहसास होगा कि आपका जीवन और आपकी सुविधाएं उनसे कई गुना बेहतर है,यदि आज उन सुविधाओ का लाभ नही उठाया और पढाई नही की तो आगामी भविष्य हमारा भी ऐसा ही होगा ।

जो छात्र और बेरोजगार भाई 100/200 रु चाय की थडियों पर चाय की चुस्की के साथ सिगरेट के धुएं के छल्ले बनाकर ,गुटके चबाकर अपने माता पिता की गाड़ी कमाई को फूंक रहे है,और जिंदगी के इन हसीन लम्हो को उड़ा रहे है,उन्हें इनसे सबक लेकर अपने अंदर सुधार की जरूरत है,अन्यथा ये जीवन समय के साथ आपको सुधार देगा और जब समय के थपेड़े पड़ेंगे तब ये दिन याद आएंगे फिर आप बहुत पछतायेंगे।

*इसलिए इस तपती धूप में 10 घण्टे काम करने से बेहतर है,आज AC लाइब्रेरी में बैठकर 10 घण्टे पढाई कर लें।*

मैं आपको ज्ञान नही दे रहा हूँ,जीवन की एक हकीकत बता रहा हूँ,यदि आप इस बात से सहमत है,तो पोस्ट को शेयर कर स्टूडेंट्स और बेरोजगार भाईयो को जागरूक कर सकते है,इस बेरोजगारी से बचने के लिए आप अपने अंदर छिपे हुनर का सही दिशा में उपयोग करे ,स्किल कोर्स करें क्योंकि जीवन हार्ड वर्क से नही स्मार्ट वर्क से बदलेगा।

प्रयास एक कदम बदलाव की और।
Dheer Singh Dhabhai
Ganpat Singh
GK Mukesh Pancholi
Subhash Charan
Achla Ram Prajapati

अव्वल तो यह होता कि मतदान प्रक्रिया को सब नागरिक एंजॉय करते , शांति और सद्भावना रखते हुए अपना मत देकर निकल जाते और फिर स...
27/04/2024

अव्वल तो यह होता कि मतदान प्रक्रिया को सब नागरिक एंजॉय करते , शांति और सद्भावना रखते हुए अपना मत देकर निकल जाते और फिर सिर्फ़ अपने काम से काम रखते । अपनी ज़ुबान और क़लम पर नियंत्रण रखते हुए केवल मताधिकार का ही प्रयोग करते ।

यह हमेशा याद रखा जाना चाहिए कि आपका विकास , आपके परिवार का उत्थान केवल आपको ही करना है , कोई नेताजी नहीं आयेंगे । आपके दर्द को आप ही झेलोगे कोई दर्द उठाने नहीं आएगा । क्यों ही अपनों से लड़ना , झगड़ना , अपने मित्रों से द्वेष भाव उत्पन्न करना । मानसिक अशांति मोल लेना , शत्रुता बढ़ानी । अपने जीवन में मस्त रहिए , सही रहिए बाक़ी सब अपने आप होता रहेगा ।

तस्वीर कल की है । बड़े आनंद से मतदान किया

जीवन में  आपने कितनी मेहनत की कोई मायने नहीं रखती जब तक आप सफल नहीं होंगे आपके संघर्ष की कहानी कोई नहीं सुनेगा ..आप सफल ...
02/03/2024

जीवन में आपने कितनी मेहनत की कोई मायने नहीं रखती जब तक आप सफल नहीं होंगे आपके संघर्ष की कहानी कोई नहीं सुनेगा ..आप सफल आपकी कहानी सफल...

Achla Ram Prajapati Everyone

01/03/2024

आदरणीय Nirmal Gehlot सर और उसकी समस्त टीम Utkarsh Classes से निवेदन है कि आपके कोचिंग से सस्ता कोर्स देने के चक्कर में बच्चो के साथ फ्रांउड कर रहे है
प्लीज़ इसके ऊपर कुछ ऐक्शन करे
क्योंकि गरीब परिवार के स्टूडेंट्स सस्ते के लालच में आकर लूटे जा रहे है
Everyone
अब आप के कब उन गरीब को ठगने से बचाते हो आपकी प्रतीक्षा रहेगी

22/02/2024

जहां तक मेरा अनुभव है मैंने यह जाना है.... की किस्मत बहुत बड़ी चीज होती है... जब किस्मत अच्छी होती है कोई समय.. तो कभी-कभी बिना प्रयास के भी बहुत कुछ मिल जाता है... या कभी थोड़े से प्रयास में अधिक सफलता मिल जाती है........ यह हमें मालूम नहीं होता की किस्मत कैसी है.. और अगर यह महसूस भी होता है कि किस्मत अच्छी नहीं है... अंत में केवल एक ही विकल्प बचता है मेहनत का...

साथ ही मेरा यह भी अनुभव रहा है.. कि जब किस्मत अच्छी ना हो तो भी उसे लगातार मेहनत से अच्छा किया जा सकता है... हो सकता है थोड़ा समय लग जाए..एक -दो बार असफलता भी मिले... पर लगातार मेहनत का परिणाम मिलता है.... पर जरुरी है की मेहनत के साथ-साथ.. दिशा जरूर हमें होनी चाहिए. अन्यथा वह मेहनत दिशाहीन तरीके में चली जाती है.. फिर अंत में हमें यह मानना पड़ता है कि मेरी किस्मत ही अच्छी नहीं है मैंने तो बहुत मेहनत कर ली..... इसलिए जीवन में निरंतर छोटी-छोटी चीजों को सीखते रहें.. जीवन में बदलाव लाते रहे... कोई अच्छा अनुभव,अच्छी बात जीवन में मिलती हैं.. उसको जीवन का एक अंग बना ले... सफलता कई असफलताओं का योग होती है... जो सोना हम देखते हैं वह भी खान के अंदर वैसा नहीं होता जैसा दिखता है... एक पत्थर पर कई हथौड़ियों की चोट लगने के बाद ही वह मूर्ति बनता है..... Achla Ram Prajapati

14/02/2024

*✍️ सरस्वती महाभागे विद्ये कमललोचने । विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोस्तुते ॥*
*बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर Achla Ram Prajapati Everyone द्वारा शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षार्थियों से जुड़े हुए समस्त प्राणियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, आपके मन मस्तिष्क में देवी सरस्वती सदैव ही विराजमान रहे 🍫🥳*

 #जन्मदिन की हार्दिक  #शुभकामनाएं, मेरी लाड़ली..  #चित्रा  #प्रजापतिमेरी  #बेटी, तुम हो मेरे जीवन की  #सफलता की राह..मैं...
06/02/2024

#जन्मदिन की हार्दिक #शुभकामनाएं, मेरी लाड़ली.. #चित्रा #प्रजापति
मेरी #बेटी, तुम हो मेरे जीवन की #सफलता की राह..
मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि तुम हमेशा खुश रहो #सपनों की उड़ान भरो, मेरी राजकुमारी।
मेरी बेटी, मेरा अभिमान!

🎂

Address


344021

Telephone

8003735437

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Achla Ram Prajapati posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your school to be the top-listed School/college?

Share