25/02/2026
*भव्य मंचन से गूँजा “अंधेर नगरी”, कलाकार हुए सम्मानित*
डुमरा, सीतामढ़ी।
*आर्यभट्ट कला एवं संस्कृति शिक्षण सेवा संस्थान* के तत्वावधान में श्री भवेश्वर नाथ महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर 23 फरवरी 2026, सोमवार की रात्रि 10 बजे प्राथमिक विद्यालय भौंप्रसाद पश्चिमी के प्रांगण में हिंदी के अमर साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र द्वारा रचित कालजयी व्यंग्य नाटक “अंधेर नगरी” का भव्य एवं सफल मंचन किया गया।
नाटक के माध्यम से कलाकारों ने भ्रष्ट शासन व्यवस्था, अव्यवस्थित न्याय प्रणाली तथा सामाजिक विसंगतियों पर सशक्त प्रहार किया। प्रभावशाली संवाद अदायगी, सजीव अभिनय एवं आकर्षक मंच-सज्जा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा प्रांगण गूंज उठा।
संस्था के सचिव एवं नाटक के निर्देशक मौर्य पिन्टु सिंह कुशवाहा ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में जागरूकता, नैतिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना है।
नाटक में प्रमुख भूमिकाएँ इस प्रकार रहीं —
राजा: शिवानी सिंह कुशवाहा
महंत: आशा सिंह कुशवाहा
गोवर्धन दास: मुन्नी सिंह कुशवाहा
नारायण दास: रमन कुमार ठाकुर
मंत्री: चांदनी सिंह कुशवाहा
कोतवाल: मणि कुमार शर्मा
द्वारपाल: नीतीश कुमार गुप्ता
नौकर: मनीष सिंह कुशवाहा
कबाब वाली एवं कसाई: अनीशा सिंह कुशवाहा
नारंगी वाली एवं चुना वाली: दिव्या सिंह कुशवाहा
बनिया: प्रशांत कुमार गुप्ता
कुंजीरिन: अर्चना सिंह कुशवाहा
भिश्ती: पूजा सिंह कुशवाहा
गड़ेरिन: पूजा सुबोध सिंह कुशवाहा
मछली वाली: अंशु कुमारी बैठा
फरियादी एवं हलवाई: काजल कुमारी कुशवाहा
कारीगर एवं जातवाला: अमित कुमार कुशवाहा
चूरन वाला: प्रियांशी कुमारी कुशवाहा
जल्लाद: दिलीप कुमार कुशवाहा
कार्यक्रम का मंच संचालन पटना रंगमंच के कलाकार विकेश साह ने किया। रूप-सज्जा अंजनी कुमारी द्वारा की गई, जबकि नाटक में संगीत का संयोजन गोविंद राज उर्फ केशव यादव एवं भोला बिहारी ने किया।
मंदिर समिति से वृज किशोर राय, संजय राय, अबोध राय, गजाधर मुखिया, राम बालक राय, श्याम डीजे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विशेष आकर्षण के रूप में पप्पेट कलाकार गौरव चंद्रा ने अपने पप्पेट ‘चंपक’ के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के अंत में नाटक में भाग लेने वाले सभी कलाकारों एवं सहयोगियों को संस्था के सचिव एवं समिति के सदस्यों द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा साथ में भूमिजा कला एवं संस्कृति संस्थान, BINNAGURI RANG ABHILASHA, सुगम साहित्य संचार समिति पटना, YT Keshav Aditya का विशेष आभार व्यक्त किया गया।