07/05/2026
बिहार के नये मंत्रिमंडल.....
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BMC admission centre, Education, kanta chowk near Chandan biryani, Sitamarhi.
07/05/2026
बिहार के नये मंत्रिमंडल.....
🎓 *UG Admission 2026-30
(B.A / B.Sc / B.Com)*
📢 *12वीं (इंटर) पास छात्र एवं छात्राओं के लिए Graduation (B.A, B.Sc, B.Com) में Admission हेतु ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल 4 मई से 25 मई 2026 तक खुला रहेगा।*
🗓️ आवेदन तिथि:
👉 4 मई 2026 से 25 मई 2026 तक
📚 कोर्स:
✅ B.A
✅ B.Sc
✅ B.Com
⚠️ जो भी छात्र एवं छात्राएं Admission लेना चाहते हैं, वे निर्धारित समय के अंदर आवेदन अवश्य कर लें।
जनगणना 2027: प्रगणक (Enumerator) मास्टर मैनुअल 🇮🇳
यह गाइड आपको फील्ड कार्य से लेकर डेटा सबमिशन तक की हर बारीकी को समझने में मदद करेगी।
📱 1. तकनीकी नियम एवं ऐप सेटअप
● डिजिटल जनगणना: यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल गणना है, जो "Census 2027-HLO" ऐप द्वारा होगी।
● मोबाइल मानक: Android 11.0+ या iOS 15.0+, न्यूनतम 4GB RAM और 8GB खाली स्टोरेज।
● भाषा चयन: ऐप में चुनी गई भाषा अपरिवर्तनीय है; इसे दोबारा इंस्टॉल करके भी नहीं बदला जा सकता।
● गोपनीयता: एकत्र की गई जानकारी 100% गोपनीय है; साझा करना दंडनीय अपराध है।
🗺 2. नजरी नक्शा और भवन संख्यांकन
ऐप में डेटा भरने से पहले फील्ड पर यह कार्य करना 70% सफलता सुनिश्चित करता है।
● प्रारंभ बिंदु: नक्शा और नंबरिंग हमेशा ब्लॉक (HLB) के उत्तर-पश्चिम (North-West) कोने से शुरू करें।
● नंबरिंग क्रम: उत्तर पश्चिम/मुख्य सड़क से शुरू कर अंदर की ओर सर्पाकार (Serpentine) क्रम में बढ़ें।
● चिन्ह (Symbols):
🏠 □ (चौकोर): आवासीय पक्का घर
⛺ △ (त्रिभुज): आवासीय कच्चा घर
❌ (आकृति में X): गैर-आवासीय घर
● नंबरिंग: मार्कर से भवन नंबर लिखें और ब्रैकेट में जनगणना मकान संख्या, जैसे 1(3)।
📝 3. प्रमुख डेटा एंट्री गाइड (Q1-Q16)
● Q1-Q3 (पहचान): लाइन नंबर ऑटो-जनरेट होगा; पिछले भवन के लिए 'Repeat' बटन का उपयोग करें।
● Q4-Q6 (सामग्री): 'बहुमत का नियम' अपनाएं; मुख्य संरचना देखें, पेंट या पीओपी नहीं।
● Q7 (उपयोग - अति महत्वपूर्ण):
✅ आवासीय: पूरे 34 सवाल भरे जाएंगे।
🔒 ताला बंद (Locked): इसे खाली न दिखाएं; 'आवासीय' चुनकर 'Is Locked' पर टिक करें।
🚫 खाली: कोई नहीं रहता तो कारण (जैसे मरम्मत/किराये हेतु) स्पष्ट लिखें।
● Q8-Q13 (परिवार): मुखिया वह जो निर्णय लेता है; मेहमानों को न गिनें। संस्थागत (हॉस्टल) के लिए मुखिया का पद (Designation) लिखें।
● Q14-Q16 (आवास): किराएदारों से पूछें कि क्या भारत में कहीं और घर है। कमरों में रसोई/बाथरूम न जोड़ें।
💧 4. सुविधाएँ एवं परिसंपत्तियाँ (Q17-34)
● पेयजल (Q17-18): ग्रामीण क्षेत्रों में 500m तक स्रोत को 'पास' माना जाएगा।
● शौचालय (Q21): वेस्ट सीवर, टैंक या खुली नाली में जाने के आधार पर सटीक कोड चुनें।
● ईंधन (Q25): LPG कनेक्शन होने पर भी यदि लकड़ी उपयोग होती है, तो मुख्य ईंधन 'लकड़ी' ही दर्ज करें।
● संपत्तियाँ: टीवी, लैपटॉप, वाहन आदि की जानकारी लें, भले ही वे व्यावसायिक उपयोग में हों।
⚠️ 5. डेटा सिंक एवं सुरक्षा
● संपादन (Edit): सिंक हो चुके डेटा को सुधारने के लिए पूरा फॉर्म फिर से भरना होगा।
● सिंक: हर 5-6 घरों के बाद डेटा सिंक करें ताकि डेटा लॉस न हो。
● HLB पूर्णता: सारा डेटा सिंक कर डिजिटल हस्ताक्षर करें और 'Complete' मार्क करें।
● चेतावनी: पूरी प्रक्रिया में अपना मोबाइल न बदलें, अन्यथा अनसिंक डेटा हमेशा के लिए नष्ट हो जाएगा।
⭐ प्रगणक का 'गोल्डन मंत्र' (6 चरण) ⭐
1️⃣ पूछें ➡️ 2️⃣ जांचें ➡️ 3️⃣ दर्ज करें ➡️ 4️⃣ समीक्षा करें ➡️ 5️⃣ सिंक करें ➡️ 6️⃣ पूर्ण घोषित करें
🔹 जनगणना से जन कल्याण 🔹
शुभकामनाएं!
1 अप्रैल से RBI ने बदल दिया UPI पेमेंट का तरीका, पेटीएम, गूगलपे, फोनपे...से पेमेंट करने के लिए करना होगा ये काम
1 अप्रैल से फोनपे, गूगलपे, पेटीएम या किसी भी पेमेंट ऐप से ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो आज से आपको बड़े बदलाव दिखेंगे. RBI ने डिजिटल पेमेंट के नए नियमों को लागू कर दिया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने डिजिटल पेमेंट को और सुरक्षित बनाने के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं. रिजर्व बैंक के नए नियम के मुताबिक अब स्कैन करने के बाद सिर्फ अपना पिन या पासवर्ड भरकर पेमेंट नहीं कर सकेंगे. अब आपको पेमेंट करने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) की शर्त को पूरा करना होगा.
टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) क्या है ?
रिजर्व बैंक ने साइबर फ्रॉड, डिजिटल स्कैम जैसे धोखाधड़ी से लोगों को बचाने के लिए नया नियम लागू किया है. नए नियम के तहत अब सिर्फ पिन डालने से पेमेंट नहीं होगा. सख्त ऑथेंटिकेशन नियमों के तहत दो अलग-अलग स्टेप में आपको अपनी पहचान साबित करनी होगी. पिन के साथ-साथ आपको वन-टाइम पासवर्ड (OTP), बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन या डिवाइस-आधारित ऑथेंटिकेशन को पूरा करना होगा. आसान शब्दों में कहे तो यूजर्स को ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए डबल सेफ्टी लेयर को पार करना होगा.
1 अप्रैल से कैसे होगा ऑनलाइन पेमेंट
1. एक अप्रैल से ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए डबल सेफ्टी लेयर को पूरा करना होगा.
2. पहले स्टेप में आपको पहले से सेट पिन या पासवर्ड डालना होगा.
3. सेकेंड लेयर में नया ऑथेंटिकेशन प्रोसेस के लिए OTP, फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन को पूरा करना होगा.
4. जिस फोन से पेमेंट कर रहे हैं, आपको उसका भी ऑथेंटिकेशन देना पड़ सकता है.
क्या होगा इसका फायदा ?
इसका फायदा ऑनलाइन स्कैम से बचने में काम आएगा. हैकर्स भले ही आपना पिन या पासवर्ड स्कैम कर लें, लेकिन फेस या फिंगर ऑथेंटिकेशन स्टेप्स को पूरा नहीं कर पाएंगे. ओटीपी के साथ-साथ पिन, बायोमीट्रिक और डिवाइस ऑथेंटिकेशन जैसे चरणों को पूरा करने के बाद ही आपका पेमेंट पूरा होगा
24/03/2026
*BSSC द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा*
✅ *कुल आवेदकों संख्या-36,20,845*
✅ *कुल रिक्तियां: 26,426*
*Advt No.-02/23 (A)*
*बिहार में कल से बदलेगा मौसम, 3 दिनों तक आंधी-बारिश, 40 km/h की रफ्तार से चलेगी हवा, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा*
बिहार में कल से मौसम बदलेगा. 20 से 22 मार्च तक पटना सहित पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और पारे में 5 डिग्री की गिरावट की संभावना है. वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.
आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान की मानें तो कल से एक बार फिर पूरे बिहार में आंधी, बारिश और गरज चमक वाला मौसम रहेगा. 20 मार्च को उत्तर बिहार सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर सहित पूर्वी बिहार के सभी 12 जिलों को मिलाकर कुल 19 जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है साथ ही गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. आसमान में काले बादल छाए रह सकते हैं.
अगले दिन यानी 21 मार्च को खराब मौसम का असर 19 जिलों से बढ़कर सभी 38 जिलों में देखने को मिलेगा. पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, जमुई, कैमूर और अररिया सहित पूरे बिहार में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. बिजली चमकती रहेगी और आसमान गरजते रहेंगे. येलो अलर्ट जारी किया गया है.
22 मार्च को खराब मौसम का असर सिर्फ पूर्वी भाग की जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया में देखने को मिलेगा. शेष जिलों का मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद फिर से मौसम में बदलाव के संकेत हैं.
27/02/2026
27/02/2026
19/02/2026
Address =kanta chowk, Sitamarhi
Call=9110118300
19/02/2026
19 Feb 2026
Headlines....