Future Mind Study Center

Future Mind Study Center

Share

Prep your Competitive Exams here.

आप मेरे कोचिंग संस्थान से भी जुड़ सकते हैं
फॉलो ऑन यूट्यूब, Future Mind Study Center
https://youtube.com/channel/UCMlOn_gUhQkwDNkgeGv8D7g

26/06/2024

*◾महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर*

विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन -सा है ?
*ANS.एशिया*

विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौन-सा है ?
*ANS.ऑस्ट्रेलिया*

भारत में प्रथम विद्युत रेल कब चली थी?
*ANS.1925 ई. में*

भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कोन था ?
*ANS.विलियम बैंटिक*

स्वतन्त्र भारत के प्रथम राष्ट्पति कोन थे?
*ANS.डॉ. राजेन्द्र प्रसाद*

शून्य की खोज किसने की थी ?
*ANS.आर्यभट्ट*

हिंदी भाषा की लिपि कोन- सी है ?
*ANS.देवनागरी*

चन्द्रमा पर कदम रखने वाले प्रथम व्यक्ति कौन- है?
*ANS.नील आर्मस्ट्रांग*

राज्य सभा सदस्यों का चुनाव कितनी अवधि के लिए किया जाता है?
*ANS.6 वर्ष*

भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियां है ?
*ANS.12 अनुसूचीयां*

मनुष्य शरीर में सबसे छोटी हड्डी कोन- सी होती है ?
*ANS.स्टेपिज़*

महात्मा गांधी का पूरा नाम क्या है ?
*ANS.मोहनदास करमचंद गांधी*

महात्मा गांधी का जन्म दिन किस तिथि को मनाया जाता है?
*ANS. 2अक्टूबर को*

सूर्योदय का देश इस नाम से कोन-सा देश प्रसिद्ध है?
*ANS.जापान*

कागज का आविष्कार किस देश में हुआ था?
*ANS.चीन में*

सबसे प्राचीन वेद कोन-सा है ?
*ANS. ऋग्वेद*

हिंदी भाषा की लिपि कोन-सी है ?
*_ANS.देवनागरी*

विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर कोन-सा है ?
*ANS. टोक्यो*

सर्वप्रथम किसने सम्राट अशोक के अभिलेखों को पढ़ा ?
*ANS.जेम्स प्रिंसेप*

26/06/2024

1857 की क्रांति के कुछ प्रमुख तथ्य

26/06/2024

✅Indian Economy के अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर✅

1. योजना आयोग द्वारा भारत को 2020 ई. तक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया दृष्टि-पत्र क्या है? ➺ इण्डिया विजन-2020

2. भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत किसको कहा जाता है? ➺ डाॅ. मनमोहन सिंह

3. भारत में पहली पंचवर्षीय योजना कब शुरू की गई? ➺ 1 अप्रैल, 1951

4. ‘बुल’ एवं ‘बीयर’ शब्द किससे सम्बन्धित हैं? ➺ शेयर बाजार से

5. ‘अन्त्योदय’ कार्यक्रम का उद्देश्य क्या था? ➺ गरीबों में सबसे अधिक गरीबों की सहायता करना

6. ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी के आकलन हेतु किस सूचकांक को आधार माना गया है? ➺ कृषि श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक

7. भारत निर्माण योजना का सम्बन्ध किससे है? ➺ अवस्थापन विकास

8. किस प्रदेश में सर्वाधिक अनुसूचित जनजातियाँ निवास करती हैं? ➺ मध्य प्रदेश

9. भारत सरकार के बजट के कुल घाटे में किस घाटे का सबसे अधिक योगदान है? ➺ प्राथमिक घाटा

10. प्रथम पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को सर्वाधिक प्राथमिकता दी गयी? ➺ कृषि

11. इस समय भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत उद्यम कौन-सा है? ➺ भारतीय रेलवे

12. बजट घाटा का क्या अर्थ है? ➺ कुल प्राप्तियों एवं कुल खर्च में अन्तर

13. भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब की गई? ➺ 1 अप्रैल, 1935

14. भुगतान सन्तुलन के विपरीत होने की दशा में कौन-सा कदम स्थिति सुधारने में सहायक होगा? ➺ अवमूल्यन

15. भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में पाई जाने वाली बेरोजगारी का मुख्य स्वरूप क्या है? ➺ प्रच्छन्न

16. भारत में सबसे अधिक कृषि भूमि किस फसल के अन्तर्गत है? ➺ चावल

17. भारत की राष्ट्रीय आय में सर्वाधिक योगदान किस क्षेत्र का है? ➺ विनिर्माण क्षेत्र

18. पंचवर्षीय योजनाओं के इतिहास में भारत की सर्वाधिक असफल योजना किस योजना को माना जाता है? ➺ तृतीय

19. राष्ट्रीय विकास परिषद् का पदेन अध्यक्ष कौन होता है? ➺ प्रधानमन्त्री

20. भारत में कर्मचारियों के महँगाई भत्ते निर्धारित करने का क्या आधार है? ➺ उपभोक्ता मूल्य सूचकांक

21. द्वितीय पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र के विकास पर सर्वाधिक बल दिया गया था? ➺ उद्योग

22. किस अर्थव्यवस्था में मुद्रा के मूल्य और कीमत स्तर के बीच क्या सम्बन्ध होता है? ➺ प्रतिलोम

23. अण्डा उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है? ➺ तीसरा

26/06/2024

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! मेरे नए फ़ॉलोअर्स का स्वागत है! आपसे जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है! जयहिन्दर यादव, Ritesh Kumar

01/12/2023
03/12/2021

♦️CTET की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण
अगर CTET के पेपर में अच्छे अंक लाना हो तो.. शायद ये बातें आपके काम आ जाए..♦️

▪️सबसे पहले तो ये बात गांठ बांध ले कि.. "बालक कभी गलत नही हो सकता,
शिक्षा व्यवस्था ही गलत है.. या आपका पढ़ाने का तरीका.. ▪️


▪️CTET का पूरा पेपर सिर्फ दो चीजों पर टिका होता है वो है..
सकारात्मक एवं नकारात्मक
अब हम सबसे पहले जानेंगे कि नकारात्मक तथ्य कौन-कौन से हो सकते हैं..▪️

👇नकारात्मक तथ्य---- 👇
1. जहां याद करने व रटने की बात हो रही हो तो, दिमाग में बैठा लो कि ये नकारात्मक बिंदु है इसलिए बच्चे को इस ओर नहीं ले जाना है.
2. अगर किसी विकल्प में शिक्षार्थी के लिए दंड का समर्थन किया जा रहा हो तो, तो आपको ऐसे विकल्प का समर्थन नहीं करना है.
3. जहां अलगाव या विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उनके ग्रुप बनाने की बात हो रही हो, तो आपको ये नहीं करना है.
4. जहां लड़के व लड़कियों में भेदभाव या लड़कों को लड़कियों से उच्चतम बताया जा रहा हो, या लड़कियों को लड़कों से.. तो आपको ऐसे विकल्प के साथ नहीं जाना है. लड़की व लड़का दोनों समान है एक शिक्षक की नजर में..
5. जिस विकल्प में सिलेबस को पूरा करवाने या किताबी ज्ञान पर बल दिया जा रहा हो, तो मान लो कि ये संकीर्ण विचारधारा है और आपको इसका सपोर्ट नहीं करना है.
6. जिस विकल्प में विद्यार्थियों से अनुशासन स्थापना की बात हो रही हो, उस विकल्प के साथ नहीं जाना है.
7. जिस विकल्प में व्याख्यान विधि की बात हो रही हो या विद्यार्थियों को केवल श्रोता बनाने का समर्थन हो तो उस विकल्प के साथ आपको नहीं जाना है.
8. जिस विकल्प में विद्यार्थियों को किसी चीज़ के लिए दोषी ठहराया गया हो तो आपको ऐसे विकल्प की ओर नहीं जाना है.. समझ जाओ कि ये निगेटिव बिंदु है..
9..जिस विकल्प में अंक या ग्रेड देने या केवल परीक्षा पास करने की बात कही जा रही हो तो आपको उसके साथ सहमत नहीं होना है मतलब ये कि ये नकारात्मक विकल्प है.
10. यदि किसी विकल्प में बालक को अनुतीर्ण करने की बात हो रही हो.. या.. उसी कक्षा में रोकने की बात हो रही हो तो समझ जाना कि ये गलत है.. बालक कभी फेल नहीं हो सकता है.. शिक्षा पद्धति में ही दोष है..

♦️अब बात करते हैं सकारात्मक तथ्यों की.. ♦️

👇सकारात्मक तथ्य -- 👇
1. जहां विद्यार्थियों को अधिकाधिक अवसर दिए जा रहे हों.
2. जहां बहुभाषिकता पर बल दिया जा रहा हो.
3. करके सीखने को प्रोत्साहित किया जा रहा हो.
4. जहां विद्यार्थियों को कोई कार्य करने हेतु स्वतंत्रता दी जा रही हो.
5. जहां सभी विद्यार्थियों के समावेशन की बात की जा रही हो..
6. जहां कक्षा कक्षीय जीवन को वास्तविक जीवन से जोड़ा जा रहा हो.
7. जहां विद्यार्थियों में सृजनात्मकता एवं जिज्ञासा विकसित की जा रही हो.
सकारात्मक तथ्यों वाले ऑप्शंस के साथ ही आपको जाना है..


♦️विशेष - कुछ शब्द भी सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों होते हैं.. ♦️

जैस - "प्रोत्साहित" एवं "हतोत्साहित"..
CTET के पेपर में कई सारे प्रश्नों में ये दोनों शब्द कई बार देखने को मिलेंगे..
प्रोत्साहित शब्द सकारात्मक है, जबकि हतोत्साहित शब्द नकारात्मक है.. बस आपको ध्यान ये रखना है कि ये किस अर्थ में प्रयुक्त हो रहे हैं..
(जैसे - या तो सही चीज को प्रोत्साहित किया जा रहा होगा या फिर सही चीज़ को हतोत्साहित.. या
गलत बात को प्रोत्साहित किया जा रहा होगा या गलत बात को हतोत्साहित) तो किस अर्थ में प्रयोग हो रहा है इनका.. ये ध्यान रखें..
और भी कई शब्द देखने को मिलेंगे जैसे - आंशिक, पूर्ण, केवल..
केवल शब्द का प्रयोग ज़्यादातर नकारात्मक अर्थ में ही प्रयोग होता है.. इस चीज का अवश्य ध्यान रखें.. फिर भी किस परिस्थिति में प्रयोग हो रहा है.. ये ध्यान अवश्य रखें..♦️

♦️ऊपर बात हो चुकी है सकारात्मक एवं नकारात्मक तथ्यों की..♦️

पूरा पेपर इन्हीं के इर्द-गिर्द घूमेगा..
कई प्रश्न ऐसे होते हैं जिनमें ये पूछकर कन्फ्यूज किया जाता है।
कि कौनसा सही है कौनसा सही नहीं है...
या अलग तरीके से प्रश्न पूछा जाता है तो प्रश्न को ध्यान से पढ़ना है पहले कि पूछा क्या है.. ऑप्शंस पूरे पढ़ें क्योंकि कई बार गलत पूछा होता है और आपको पहला ही ऑप्शन सही लगता है और आप वहीं रूक जाते हैं.. तो इस चीज का ध्यान रखें...
में प्रेक्टिस ही काम आती है साथ ही में आपकी सकारात्मक सोच एवं आपका कॉमन सेंस..
*ऊपर लिखी बातों का अवश्य ध्यान रखें.. क्योंकि अधिकतर पेपर इन्हीं बिंदुओं के आसपास रहेगा.. साथ ही में हर टीचिंग एग्जाम में ये तथ्य आपके काम आयेंगे.. इसलिए सही से नोट कर लें..

13/11/2021

1 ] पौधों में वाष्पोत्सर्जन किस भाग में होता है ?

(A) जड़

(B) तना

(C) पत्ता

(D) फूल

Answer :- (C) पत्ता

[ 2 ] मानव रक्त में उपस्थित यूरिया की सामान्य मात्रा होती है-

(A) 100 Mg

(B) 20 Mg

(C) 30 Mg

(D) 40 Mg

Answer :- (B) 20 Mg

[ 3 ] श्वसन क्रिया के दौरान कितनी प्रतिशत ऊर्जा ताप के रूप में निष्काषित होती है ?

(A) 20%

(B) 40%

(C) 60%

(D) 80%

Answer :- (A) 20%

[ 4 ] मनुष्य में वृक्क एक तंत्र का भाग है जो संबंधित है-

(A) पोषण

(B) श्वसन

(C) उत्सर्जन

(D) परिवहन

Answer :- (C) उत्सर्जन

[ 5 ] पौधों के वायवीय भागों से जल के निष्कर्ष की क्रिया कहलाती है-

(A) परागण

(B) निषेचन

(C) विसरण

(D) वाष्पोत्सर्जन

Answer :- (D) वाष्पोत्सर्जन

[ 6 ] वह प्रक्रम जिनके द्वारा शरीर में ऊर्जा का उत्पादन होता है। कहलाता है-

(A) श्वसन

(B) पोषण

(C) उत्सर्जन

(D) उत्तेजनशीलता

Answer :- (A) श्वसन

[ 7 ] कौन-सी क्रिया सभी जीव के लिए अनिवार्य है ?

(A) प्रकाश संश्लेषण

(B) वाष्पोत्सर्जन

(C) श्वसन

(D) चलन

Answer :- (C) श्वसन

[ 8 ] मैग्नीशियम पाया जाता है ?

(A) क्लोरोफिल में

(B) लाल रक्त कण में

(C) वर्णी लवक में

(D) श्वेत रक्त कण में

Answer :- (A) क्लोरोफिल में

[ 9 ] मानव हृदय में पाये जाते हैं ?

(A) 3 वेश्म

(B) 2 वेश्म

(C) 4 वेश्म

(D) 5 वेश्म

Answer :- (C) 4 वेश्म

[ 10 ] प्रकाश संश्लेषण द्वारा किसकी प्राप्ति होती है ?

(A) वसा

(B) प्रोटीन

(C) ग्लूकोज

(D) प्रकाश

Answer :- (C) ग्लूकोज

[ 11 ] कोशिका झिल्ली किस प्रकार की झिल्ली है ?

(A) पागरम्य

(B) अपारगम्य

(C) अर्द्धपारगम्य

(D) इनमें से कोई नहीं

Answer :- (C) अर्द्धपारगम्य

[ 12 ] दही के जमने में निम्नलिखित में कौन सी क्रिया होती है ?

(A) अपघटन

(B) प्रकाश संश्लेषण

(C) किण्वन

(D) उत्सर्जन

Answer :- (C) किण्वन

[ 13 ] जीवन की उपापचयी क्रियाओं के संचालन के लिए निम्नलिखित में कौन आवश्यक है?

(A) निरंतर ऊर्जा की आपूर्ति

(B) शरीर की वृद्धि

(C) टूटे-फूटे ऊतकों की मरम्मत

(D) इनमें से सभी

Answer :- (D) इनमें से सभी

[ 14 ] मानव में डायलिसिस थैली है ?

(A) नेफ्रॉन

(B) न्यूरॉन

(C) माइटोकॉड्रिया

(D) इनमें से कोई नहीं

Answer :- (A) नेफ्रॉन

[ 15 ] मत्स्य का मुख्य श्वसन अंग है-

(A) किया

(B) फेफड़ा

(C) गिल्स

(D) नाक

Answer :- (C) गिल्स

[ 16 ] पौधों में गैसों के निष्कासन के लिए किस क्रिया का उपयोग होता है ?

(A) परासरण

(B) विसरण

(C) वाष्पोत्सर्जन

(D) परिवहन

Answer :- (B) विसरण

[ 17 ] क्लोरोफिल वर्णक का रंग है-

(A) हरा

(B) नीला

(C) लाल

(D) सफेद

Answer :- (A) हरा

[ 18 ] कवक में पोषण की कौन-सी विधि है?

(A) स्वपोषी

(B) मृतजीवी

(C) समभोजी

(D) कोई नहीं

Answer :- (B) मृतजीवी

[ 19 ] रेजिन एवं गोंद कहाँ संचित रहता है ?

(A) फ्लोएम में

(B) कॉर्टेक्स में

(C) छाल में

(D) पुराने जाइलम में

Answer :- (D) पुराने जाइलम में

क्लास 10th विज्ञान जैव प्रक्रम ऑब्जेक्टिव
[ 20 ] शरीर में भोजन को पचनाः किस प्रकार की अभिक्रिया है?

(A) उपचयन

(B) संचयन

(C) विस्थापन

(D) अपचयन

Answer :- (A) उपचयन

[ 21 ] रक्त क्या है ?

(A) कोशिका

(B) उत्तक

(C) पदार्थ

(D) कोई नहीं

Answer :- (B) उत्तक

[ 22 ] निम्नलिखित में कौन उत्सर्जी अंग है?

(A) वृक्क

(B) अग्नाशय

(C) आँख

(D) कोई नहीं

Answer :- (A) वृक्क

[ 23 ] रक्षी कोशिकाएँ पाई जाती है ?

(A) जड़ में

(B) पत्तियों में

(C) फूलों में

(D) फलों में

Answer :- (B) पत्तियों में

[ 24 ] इथाइल अल्कोहल किस प्रकार के श्वसन में बनता है ?

(A) वायवीय

(B) अवायवीय

(C) (A) और (B) दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

Answer :- (B) अवायवीय

[ 25 ] मनुष्य के साँस लेने और छोड़ने की क्रिया को क्या कहते हैं?

(A) श्वासोच्छवास

(B) श्वसन

(C) नि:श्वसन

(D) उत्सर्जन

Answer :- (A) श्वासोच्छवास

[ 26 ] रक्त में आयरन की कमी से होने वाला एक रोग है ?

(A) टी० बी०

(B) मधुमेह

(C) एनीमिया

(D) उच्च रक्त चाप

Answer :- (C) एनीमिया

[ 27 ] पादय में जाइलम उत्तरदायी है-

(A) जल का वहन

(B) भोजन का वहन

(C) अमीनो अम्ल का वहन

(D) ऑक्सीजन का वहन

Answer :- (A) जल का वहन

[ 28 ] कुटपाद किसमें पाया जाता है ?

(A) पैरामिशियम में

(B) युगलिना में

(C) अमीबा में

(D) इनमें से कोई नहीं

Answer :- (C) अमीबा में

[ 29 ] प्रकृति में ऑक्सीजन का संतुलन कैसे बना रहता है ?

(A) संयोजन क्रिया

(B) प्रकाश संश्लेषण

(C) अपघटन

(D) इनमें से कोई नहीं

Answer :- (B) प्रकाश संश्लेषण

[ 30 ] स्टोमाटा पौधों के किस अंग में पाया जाता है ?

(A) तना में

(B) पत्तियों में

(C) जड़ में

(D) कोई नहीं

Answer :- (B) पत्तियों में

[ 31 ] मानव हृदय का औसत प्रकुंचन दाब है, लगभग-

(A) 120 mm Hg

(B) 150 mm Hg

(C) 90 mm Hg

(D) इनमें से कोई नहीं

Answer :- (A) 120 mm Hg

[ 32 ] इनमें कौन प्रकाश संश्लेषी अंग है ?

(A) पत्ती

(B) स्ट्रोमा

(C) ग्राना

(D) हरित लवक

Answer :- (A) पत्ती

[ 33 ] वाष्पोत्सर्जन कैसी प्रक्रिया है ?

(A) शारीरिक

(B) भौतिक

(C) रासायनिक

(D) प्राकृतिक

Answer :- (B) भौतिक



[ 34 ] शरीर में भोजन का पचना किस प्रकार की अभिक्रिया हैं ?

(A) अवकरण

(B) ऑक्सीकरण

(C) उदासीनीकरण

(D) वैद्युत अपघटन

Answer :- (B) ऑक्सीकरण

[ 35 ] स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक है ?

(A) क्लोरोफिल

(B) कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल

(C) सूर्य का प्रकाश

(D) उपरोक्त सभी

Answer :- (D) उपरोक्त सभी

[ 36 ] पायरुवेट के विखंडन से यह कार्बन डाइऑक्साइड, जल तथा ऊर्जा देता है और यह क्रिया होती है ?

(A) कोशिका द्रव्य

(B) माइटोकॉन्ड्रिया

(C) हरित लवक

(D) केन्द्रक

Answer :- (B) माइटोकॉन्ड्रिया

[ 37 ] जठर ग्रंथियाँ कहाँ पायी जाती है ?

(A) आँख में

(B) अग्नाशय में

(C) यकृत में

(D) अमाशय में

Answer :- (D) अमाशय में

[ 38 ] खुला परिसंचरण तंत्र किसमें पाया जाता है ?

(A) मनुष्य में

(B) कॉकरोच में

(C) घोड़ा में

(D) ऊंट में

Answer :- (B) कॉकरोच में

[ 39 ] पौधों में पाया जानेवाला गाढ़ा एवं दुधिया उत्सर्जी तरल पदार्थ को क्या कहते हैं ?

(A) लैटेक्स

(B) रेजिन

(C) गोंद

(D) टैनिन

Answer :- (A) लैटेक्स

class 10 science jaiv prakram objective
[ 40 ] युरिया रक्त में कहाँ से प्रवेश करती है ?

(A) फेफड़ा से

(B) यकृत से

(C) श्वास नलिका से

(D) वृक्क से

Answer :- (B) यकृत से

[ 41 ] प्रकाश संश्लेषण होता है –

(A) रात में

(B) दिन में

(C) रात-दिन

(D) सुबह-शाम

Answer :- (B) दिन में

[ 42 ] पादप में फ्लोएम संवाहक होता है-

(A) भोजन

(B) कार्बन डाइऑक्साइड

(C) जल

(D) अमिनो अम्ल

Answer :- (A) भोजन

[ 43 ] प्रकाश संश्लेषण क्रिया में ऑक्सीजन बाहर निकलता है-

(A) जल से

(B) कार्बन डाइऑक्साइड से

(C) ग्लूकोज से

(D) डिक्टियोजोम से

Answer :- (A) जल से

[ 44 ] रक्त में हल्के पीले रंग के चिपचिपे द्रव को कहते हैं-

(A) प्लाज्मा

(B) सीरम

(C) लिंफ

(D) लसीका

Answer :- (A) प्लाज्मा

[ 45 ] प्रकाश संश्लेषी अंगक है ?

(A) पत्ती

(B) हरित लवक

(C) क्लोरोफिल

(D) क्लोरोप्लास्ट

Answer :- (B) हरित लवक

[ 46 ] वृक्क के संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कहते हैं –

(A) नेफ्रॉन

(B) मूत्रवाहिनी

(C) ग्लोमेरूलस

(D) बोमेन संपुट

Answer :- (A) नेफ्रॉन

[ 47 ] मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है ?

(A) लीवर

(B) अग्न्याशय

(C) अण्डाशय

(D) एड्रीनल

Answer :- (A) लीवर

[ 48 ] स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक नहीं है-

(A) ऑक्सीजन

(B) क्लोरोफिल

(C) सौर प्रकाश

(D) जल

Answer :- (A) ऑक्सीजन

[ 49 ] इनमें किसके द्वारा अमीबा में भोजन अंतर्गहन होता है ?

(A) कूटपाद

(B) परिवहन

(C) भोजन रसधानी

(D) केंद्रक

Answer :- (A) कूटपाद

[ 50 ] पौधों में श्वसन क्रिया के अन्तर्गत ADP के टूटने से कितनी ऊर्जा मुक्त होती है ?

(A) 30.5 kJ/mol

(B) 305 kJ/mol

(C) 3.5 kJ/mol

(D) इनमें से कोई नहीं

Answer :- (D) इनमें से कोई नहीं

[ 51 ] रक्त का थक्का बनाने में सहायक होता है ?

(A) लाल रक्त कोशिका

(B) श्वेत रक्त कोशिका

(C) रक्त विंबाणु

(D) इनमें से कोई नहीं

Answer :- (C) रक्त विंबाणु

[ 52 ] पाचन क्रिया पूर्ण होती है ?

(A) अग्न्याशय में

(B) बड़ी आंतें में

(C) छोटी आंत में

(D) ग्रासनली में

Answer :- (C) छोटी आंत में

[ 53 ] छोटी आंत की दीवार में पाई जानेवाली ग्रंथियों के स्राव को क्या कहते हैं ?

(A) आंत रस

(B) सक्कस एंटीरिकस

(C) जठर रस

(D) (A) एवं (B) दोनों

Answer :- (D) (A) एवं (B) दोनों

[ 54 ] एक वयस्क मनुष्य के कितने दाँत होते हैं ?

(A) 28

(B) 30

(C) 32

(D) 34

Answer :- (C) 32

[ 55 ] मछली के हृदय में कोष्ठों की संख्या है ?

(A) दो

(B) तीन

(C) चार

(D) केवल एक

Answer :- (A) दो

[ 56 ] स्वाद कलियाँ पाई जाती हैं ?

(A) अग्न्याशय की ऊपरी सतह पर
(B) जीभ के ऊपरी सतह पर
(C) अग्नचवर्णक पर
(D) ग्रसनी के भीतरी दीवार पर

Answer :- (B) जीभ के ऊपरी सतह पर

[ 57 ] आमाशय के अग्रभाग को कहते हैं।

(A) पाइलोरिक

(B) फुण्डिक

(C) कार्डिएक

(D) एपिग्लौटिस

Answer :- (C) कार्डिएक

[ 58 ] मुखगुहा का पिछला भाग कहलाता है ?

(A) ग्रसनी

(B) ग्रासनली

(C) ग्रहणी

(D) अग्न्याशय

Answer :- (A) ग्रसनी



[ 59 ] निम्नलिखित में कौन सजीव के मुख्य लक्षण हैं ?

(A) स्थानांतरण

(B) श्वसन

(C) प्रकाश संश्लेषण

(D) इनमें सभी

answer :- (B) श्वसन

[ 60 ] छोटी आंत एवं बड़ी आंत के जोड़ पर पाई जानेवाली एक छोटी नलीनुमा रचना को क्या कहते हैं ?

(A) सीकम

(B) रेक्टम

(C) कोलन

(D) एपेंडिक्स

Answer :- (A) सीकम

[ 61 ] छोटी आंत में भोजन के पाचन में निम्नलिखित में किस रस की भूमिका होती है ?

(A) पित्त रस

(B) अग्न्याशयी रस

(C) आंत्र रस

(D) इनमें से सभी

Answer :- (D) इनमें से सभी

[ 62 ] आमाशय में अधपचे भोजन के लेई की तरह के स्वरूप को क्या कहते हैं ?

(A) काइम

(B) चाइल

(C) काइलोमाइक्रॉन

(D) इनमें से कोई नहीं

Answer :- (A) काइम

[ 63 ] निम्नलिखित में कौन एमीनों अम्ल के विखंडन से बनता है ?

(A) कार्बन डाइऑक्साइड

(B) कार्बन मोनोऑक्साइड

(C) अमोनिया

(D) B और C दोनों

Answer :- (C) अमोनिया

[ 64 ] स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक है ?

(A) क्लोरोफिल

(B) सूर्य प्रकाश

(C) जल एवं कार्बन डाइऑक्साइड

(D) इनमें सभी

Answer :- (D) इनमें सभी

[ 65 ] चाइल का अवशोषण होता है ?

(A) इलियम में

(B) जेजूनम में

(C) कोलन में

(D) रेक्टम में

Answer :- (A) इलियम में

[ 66 ] मनुष्य के आहारनाल की कौन-सी रचना अवशेषी अंग है ?

(A) सीकम

(B) एपेंडिक्स

(C) जेजुनम

(D) कोलन

Answer :- (B) एपेंडिक्स

[ 67 ] दांत अस्थिक्षय कारण है ?

(A) मीठी चीज का खाना
(B) बैक्टीरिया द्वारा अम्ल निर्माण करना
(C) दाँतों की सफाई न करना
(D) इनमें से सभी

Answer :- (D) इनमें से सभी

[ 68 ] डेंटाइन के ऊपर दांतों की सुरक्षा हेतु पाई जानेवाली कठोर परत को कहते हैं ?

(A) ईनामेल

(B) कैनाइन

(C) दंत प्लाक

(D) मोलर

Answer :- (A) ईनामेल

[ 69 ] पैरामीशियम में भोजन का अंतग्रहण होता है ?

(A) सीलिया द्वारा

(B) कोशिका मुख द्वारा

(C) भोजन रसधानी द्वारा

(D) कूटपाद द्वारा

Answer :- (B) कोशिका मुख द्वारा

[ 70 ] प्रकाश संश्लेषी इकाई है ?

(A) क्लोरोप्लास्ट

(B) प्लास्टिड

(C) क्लोरोफिल

(D) इनमें से कोई नहीं

Answer :- (C) क्लोरोफिल

[ 71 ] प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया का मुख्य उपोत्पाद हैं ?

(A) ग्लूकोज

(B) ऑक्सीजन

(C) जल

(D) कार्बन डाइऑक्साइड

Answer :- (B) ऑक्सीजन

[ 72 ] पैरामीशियम में पाई जानेवाली पोषण विधि को क्या कहते हैं ?

(A) स्वपोषण

(B) मृतजीवी

(C) परजीवी

(D) प्राणिसम

Answer :- (D) प्राणिसम

[ 73 ] निम्नलिखित में किसे प्रकाश-संश्लषी अंगक कहते है ?

(A) जड़

(B) पत्ती

(C) स्टोमाटा

(D) हरित लवक

Answer :- (D) हरित लवक

[ 74 ] निम्नलिखित में जठर ग्रंथि की कौन-सी कोशिका हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का स्राव करती है?

(A) भित्तीय कोशिका

(B) जाइमोजिन कोशिका

(C) म्यूकस कोशिका

(D) इनमें से कोई नहीं

Answer :- (A) भित्तीय कोशिका

[ 75 ] मनुष्य के मुखगुहा में कितने जोड़े लार-ग्रन्थियाँ पाई जाती हैं ?

(A) एक

(B) दो

(C) तीन

(D) चार

Answer :- (C) तीन

[ 76 ] इनमें कौन-सी रचना द्वारा अमीबा में भोजन का अंतर्ग्रहण होता है ?

(A) कूटपाद

(B) सीलियम

(C) भोजन रसधानी

(D) पीनासाइट

Answer :- (A) कूटपाद

[ 77 ] पेप्टोन, पेप्टाइड्स को निम्नलिखित में किस रूप में तोड़ता है ?

(A) ऐमीनो अम्ल

(B) वसा अम्ल

(C) पोलीपेप्टाइड्स

(D) न्यूक्लीओटाइड्स

Answer :- (A) ऐमीनो अम्ल

[ 78 ] कोशिका के किस भाग में सजीवों के सारे गुण विद्यमान रहते हैं ?

(A) कोशिका झिल्ली

(B) कोशिका भित्ति

(C) जीवद्रव्य

(D) इनमें कोई नहीं

Answer :- (C) जीवद्रव्य

जैव प्रक्रम objective questions
[ 79 ] निम्नलिखित में किस छिद्र द्वारा ग्रसनी ग्रासनली से जुड़ी होती है ?

(A) निगल द्वार

(B) कंठ द्वार

(C) मल द्वार

(D) कोई नहीं

Answer :- (A) निगल द्वार

[ 80 ] अमीबा का मुख्य भोजन है ?

(A) शैवाल के टुकड़े

(B) डायटम एवं एककोशिकीय जीव

(C) बैक्टीरिया

(D) इनमें से सभी

Answer :- (D) इनमें से सभी

[ 81 ] ग्रहणी, भाग है ?

(A) मुखगुहा का

(B) आमाशय का

(C) छोटी आँत का

(D) बड़ी आँत का

Answer :- (C) छोटी आँत का

[ 82 ] वह विधि जिसमें जीव पोषक तत्वों को ग्रहण कर उनका उपयोग अपने वृद्धि एवं जनन के लिए करते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?

(A) अंतर्ग्रहण

(B) परपोषण

(C) पोषण

(D) स्वपोषण

Answer :- (C) पोषण
Future Mind Study Center

04/09/2021

प्यारे विद्यार्थियों ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की श्रृंखला का यह पहला सीरीज है आप अपनी तैयारी इस पेज से घर बैठे किसी भी समय और कहीं भी कर सकते हैं

प्रकाश की किरण गमन करती है-
( A ) सीधी रेखा में
( B ) टेढी रेखा में
( C ) किसी भी दिशा में
( D ) इनमें कोई नहीं

Show Answer

2. प्रकाश का वेग न्यूनतम होता है ?

( A ) निर्वात में
( B ) जल में
( C ) वायु में
( D ) कांच में

Show Answer

3. मोटर गाड़ी के चालक के सामने लगा रहता है ?

( A ) समतल दर्पण
( B ) उतल दर्पण
( C ) अवतल दर्पण
( D ) उतल लेंस

Show Answer

4. मोटर कार के हेडलाइट में किसका प्रयोग होता है ?

( A ) समतल दर्पण
( B ) उतल दर्पण
( C ) अवतल दर्पण
( D ) उतल लेंस

Show Answer

5. समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब होता है –

( A ) वास्तविक
( B ) काल्पनिक
( C ) दोनों
( D ) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

6. लेंस की क्षमता का SI मात्रक होता है-

( A ) डाईऑप्टर
( B ) ल्युमेन
( C ) लक्स
( D ) ऐंग्स्ट्रम

Show Answer

7. प्रकाश की किरणों का पथ दर्शाने वाले चित्रों को कहा जाता है-

( A ) किरण आरेख
( B ) फोकस
( C ) किरण पुंज
( D ) इनमे सभी

Show Answer

8. 2D क्षमता वाले लेंस का फोकसांतर होता है-

( A ) 20 सेमी
( B ) 30 सेमी
( C ) 40 सेमी
( D ) 50 सेमी

Show Answer

9. किसी उत्तल लेंस का फोकसांतर 50 सेमी है, तो उसकी क्षमता होगी –

( A ) +5D
( B ) -5D
( C ) -2D
( D ) +2D

Show Answer

10. प्रकाश के किरणों के समूह को कहते हैं-

( A ) प्रकाश स्रोत
( B ) किरण पुंज
( C ) प्रदीप्त
( D ) प्रकीर्णन

Show Answer

11. उत्तल लेंस की क्षमता होती है-

( A ) ऋणात्मक
( B ) धनात्मक
( C ) ( A ) और ( B ) दोनो
( D ) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

12. अवतल लेंस की क्षमता होती है-

( A ) ऋणात्मक
( B ) धनात्मक
( C ) ( A ) और ( B ) दोनो
( D ) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

13. उत्तल लेंस को कहते हैं-

( A ) अभिसारी लेंस
( B ) द्वि-उत्तल लेंस
( C ) अपसारी लेंस
( D ) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

14. अवतल लेंस को कहते हैं-

( A ) अभिसारी लेंस
( B ) द्वि- अवतल लेंस
( C ) अपसारी लेंस
( D ) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

15. निम्न में से कौन-सा पदार्थ लेंस बनाने के लिए प्रयुक्त नहीं किया जा सकता है ?

( A ) जल
( B ) काँच
( C ) प्लास्टिक
( D ) मिट्टी

Show Answer

16. किस दर्पण से हमेशा वस्तु से छोटा प्रतिबिम्व प्राप्त होता है ?

( A ) समतल
( B ) उत्तल
( C ) अवतल
( D ) कोई नहीं

Show Answer

17. किस दर्पण से वस्तु का बड़ा प्रतिबिब बनता है ?

( A ) समतल
( B ) अवतल
( C ) उत्तल
( D ) कोई नहीं

Show Answer

18. प्रकाश के परावर्तन के कितने नियम हैं ?

( A ) एक
( B ) दो
( C ) तीन
( D ) चार

Show Answer

19. जब प्रकाश की किरण हवा से कांच में प्रवेश करती हैं तो मुड़ जाती हैं –

( A ) अभिलम्ब से दूर
( B ) अभिलम्ब के निकट
( C ) अभिलम्ब के समानान्तर
( D ) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Prakash ka pravartan tatha apvartan class 10th

20. फोटोग्राफी कैमरा का अभिदृश्यक होता है –

( A ) उत्तल लेंस
( B ) अवतल लेंस
( C ) उत्तल दर्पण
( D ) अवतल दर्पण

Show Answer

21. साइड मिरर के रूप में प्रयुक्त होता है-

( A ) अवतल दर्पण
( B ) उत्तल दर्पण
( C ) उत्तल लेंस
( D ) प्रिज्म

Show Answer

22. एक अवतल दर्पण की फोकस दूरी 10 सेमी है तो उसकी वक्रता त्रिज्या होगी –

( A ) 10 सेमी
( B ) 20 सेमी
( C ) 5 सेमी
( D ) 40 सेमी

Show Answer

23. निर्गत किरण एवं अभिलम्ब के बीच के कोण को कहते हैं-

( A ) आपतन कोण
( B ) परावर्तन कोण
( C ) निर्गत कोण
( D ) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

24. सरल सूक्ष्मदर्शी में किसका उपयोग होता है ?

( A ) अवतल दर्पण
( B ) उत्तल दर्पण
( C ) अवतल लेंस
( D ) उत्तल लेंस

Show Answer

25. किस लेंस के द्वारा सिर्फ काल्पनिक प्रतिबिम्ब तनता है ?

( A ) उत्तल
( B ) अवतल
( C ) वाईफोकल
( D ) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

26. परावर्तन के नियम से निर्धारित होता है

( A ) आपतन कोण = परावर्तन कोण
( B ) परावर्तन कोण = अपवर्तन कोण
( C ) आपतन कोण = विचलन कोण
( D ) इनमें कोई नहीं ।

Show Answer

27. काल्पनिक प्रतिबिम्ब होता है-

( A ) सीधा
( B ) उल्टा
( C ) दोनों
( D ) कोई नहीं

Show Answer

28. लेंस में मुख्य फोकस की संख्या कितनी होती है ?

( A ) दो
( B ) एक
( C ) तीन
( D ) कोई नहीं

Show Answer

29. सर्चलाइट का परावर्तक सतह होता है –

( A ) उत्तल
( B ) अवतल
( C ) समतल
( D ) कोई नहीं

30. दाढ़ी बनाने में कौन सा दर्पण प्रयुक्त होता है-

( A ) समतल
( B ) उतल
( C ) अवतल
( D ) कोई नहीं

31. एक उत्तल लेंस की क्षमता 1 डाइऑप्टर है, तो उस लेंस की फोकस दूरी है :

( A ) + 10 cm
( B ) – 10 cm
( C ) + 100 cm
( D ) – 100 cm

32. किसी गोलीय दर्पण तथा किसी पतले गोलीय लेंस दोनों की फोकस दूरियाँ –15 cm है। दर्पण तथा लेंस संभवतः हैं : ) दोनों अवतल
( B ) दोनों उत्तल
( C ) दर्पण अवतल तथा लेंस उत्तल
( D ) दर्पण उत्तल तथा लेंस अवतल

33. प्रकाश के अपवर्तन के कितने नियम हैं :

( A ) 1
( B ) 2
( C ) 3
( D ) 4

34. किसी माध्यम के अपवर्तनांक का मान होता है :

( A ) sin i / sin r
( B ) sin r / sin i
( C ) sin i x sin r
( D ) sin i + sin r

35. एक उत्तल लेंस होता है :

( A ) सभी जगह समान मोटाई का
( B ) बीच की अपेक्षा किनारों पर मोटा
( C ) किनारों की अपेक्षा बीच में मोटा
( D ) इनमें से कोई नहीं

36. अवतल लेंस का आवर्धन (m) बराबर होता है :

( A ) u/v
( B ) uv
( C ) u+v
( D ) v/u

37. गोलीय दर्पण में फोकसांतर एवं वक्रता त्रिज्या के बीच संबंध है :

( A ) r = 2f
( B ) f=r
( C ) f= 2/r
( D ) r= f/2

38. सोलर कुकर में प्रयोग किया जाता है :

( A ) अवतल दर्पण का
( B ) उत्तल दर्पण का
( C ) समतल दर्पण का
( D ) उत्तल तथा अवतल दर्पण

39. उत्तल लेंस में बना प्रतिबिंब होता है :

( A ) बराबर और सीधा
( B ) वास्तविक और उलटा
( C ) वास्तविक और सीधा
( D ) इनमें से कोई नहीं

40. उत्तल लेंस में जब बिंब f और 2f के बीच रखा जाता है, तब बना प्रतिबिंब होता है :

( A ) बड़ा और वास्तविक
( B ) छोटा और वास्तविक
( C ) छोटा और काल्पनिक
( D ) बड़ा और काल्पनिक

11/02/2021

बिहार बोर्ड मैट्रिक के परीक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे पिछले साल में हुए सभी क्वेश्चंस को देख कर एग्जाम में जाएं।
नया कुछ भी नहीं पढ़ें
केवल क्वेशचन बैंक को देखे।

27/12/2020

12th Bihar Board Hindi objective questions

Want your school to be the top-listed School/college in Sitamarhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


रामपुर Gangauli, Riga
Sitamarhi