Lions English School

Lions English School

Share

Education

Photos from Lions English School's post 22/08/2026

*लायंस इंग्लिश स्कूल स्पीकफेस्ट 2026 — जहाँ युवा प्रतिभाओं ने जगाई प्रेरणा!*
सिलवासा: विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रभावी संप्रेषण कौशल विकसित करने के उद्देश्य से लायंस इंग्लिश स्कूल द्वारा 21अगस्त 2026 को वार्षिक अंतरविद्यालयी अंग्रेज़ी प्रतियोगिता स्पीकफेस्ट 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सिलवासा एवं आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संस्था के माननीय अध्यक्ष महोदय श्री फतेहसिंहजी एम. चौहाण, विशिष्ट अतिथि एवं उपाध्यक्ष श्री अनंतरावजी डी. निकम, कोषाध्यक्ष श्री विश्वेश दवे तथा निर्णायकगण श्री एच. पी. सोलंकी, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी, एवं डॉ. रामचंद्र जोशी, अंग्रेज़ी के सहायक प्राध्यापक, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम गवर्नमेंट कॉलेज, सिलवासा की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय एवं महाविद्यालय के प्राचार्यों और उप-प्राचार्यों,उप प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, मार्गदर्शक शिक्षकों तथा उत्साही विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह को और बढ़ाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत दीप प्रज्वलन एवं विद्यालय गान से हुआ। इसके पश्चात गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निराली पारेख ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए गणमान्य अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया। इसके बाद कविता-पाठ, वक्तृत्व, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और अंग्रेज़ी भाषा पर उत्कृष्ट पकड़ से सभी को प्रभावित किया और प्रतियोगिता को अत्यंत रोचक एवं जीवंत बना दिया।
दोनों सम्माननीय निर्णायकों ने प्रतियोगिता के उच्च स्तर और विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उपयोगी सुझाव एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
अपने संबोधन में आदरणीय उपाध्यक्ष श्री अनंतरावजी डी. निकम ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वासपूर्ण एवं प्रभावशाली प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को वक्तृत्व कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
माननीय अध्यक्ष महोदय श्री फतेहसिंहजी एम. चौहाण ने भी अपने संबोधन में विद्यार्थियों के प्रयासों तथा प्रतियोगिता में दिखाई गई उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की। उनके प्रेरणादायी शब्दों ने युवा प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और इस अवसर को और अधिक सार्थक बना दिया।
*प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय*

*कविता-पाठ (कक्षा III–V)*
*प्रथम:* लायंस इंग्लिश स्कूल, सिलवासा
*द्वितीय*: प्रभात स्कॉलर्स’ अकादमी, सिलवासा
*तृतीय:* बीएपीएस स्वामीनारायण विद्या मंदिर, सिलवासा
*सांत्वना:* माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, नरौली
*वक्तृत्व (कक्षा VI–VIII)*
*प्रथम:* जीवराजका इंटरनेशनल स्कूल, सिलवासा
*द्वितीय:* श्री एल. जी. हरिया मल्टीपर्पज़ स्कूल, वापी
*तृतीय*: माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, नरौली
*सांत्वना:* मदर ऑफ होप, आशाधाम, वापी
*भाषण/डिक्लेमेशन (कक्षा IX–X)*
*प्रथम*: लायंस इंग्लिश स्कूल, सिलवासा
*द्वितीय*: श्री एल. जी. हरिया मल्टीपर्पज़ स्कूल, वापी
*तृतीय:* मदर ऑफ होप, आशाधाम, वापी
*सांत्वना*: माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, नरौली
*वाद-विवाद (कक्षा XI–XII — पक्ष में)*
*प्रथम*: बीएपीएस स्वामीनारायण विद्या मंदिर, सिलवासा
*द्वितीय*: लायंस इंग्लिश स्कूल, सिलवासा
*तृतीय*: श्री एल. जी. हरिया मल्टीपर्पज़ स्कूल, वापी
*सांत्वना*: प्रभात स्कॉलर्स’ अकादमी, सिलवासा
*वाद-विवाद (कक्षा XI–XII — विपक्ष में)*
*प्रथम*: जीवराजका इंटरनेशनल स्कूल, सिलवासा
*द्वितीय:* श्री एल. जी. हरिया मल्टीपर्पज़ स्कूल, वापी
*तृतीय:* लायंस इंग्लिश स्कूल, सिलवासा
*सांत्वना:* मदर ऑफ होप, आशाधाम, वापी
कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान एवं सहयोग के लिए निर्णायकगण एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रशस्ति-स्वरूप सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Photos from Lions English School's post 16/08/2026

*लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रप्रेम और गौरव से सजा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह*
सिलवासा, 15 अगस्त 2026: लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित लायंस इंग्लिश स्कूल, श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस एवं हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च ने संयुक्त रूप से 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के माननीय अध्यक्ष श्री फतेहसिंहजी एम. चौहाण रहे।
समारोह से पूर्व स्काउट्स एवं गाइड्स तथा एनसीसी के विद्यार्थियों ने भव्य प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अनुशासन का संदेश दिया। इसके पश्चात वंदे मातरम् के सामूहिक गायन, राष्ट्रध्वज फहराने तथा राष्ट्रगान एवं झंडा गीत के साथ समारोह आगे बढ़ा। के.जी. के नन्हे विद्यार्थियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

समारोह में संयुक्त सचिव श्री जयेंद्रसिंहजी राठौड़, कोषाध्यक्ष श्री विश्वेश दवे, संयुक्त कोषाध्यक्ष श्री हीराभाई पटेल, प्रबंध समिति सदस्य श्री अभिषेकसिंहजी चौहाण, प्राचार्या डॉ. सीमा पिल्लई, डॉ. शिल्पा तिवारी, श्रीमती निराली पारेख, उपप्रधानाचार्याएँ श्रीमती पारुल गुप्ता एवं श्रीमती ममता नागरकोटी सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं अतिथिगण उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों से राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति के विविध रंग प्रस्तुत किए। सुश्री सुनंदा द्विवेदी ने भारत की आत्मकथा की प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जबकि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत का संदेश देने वाला नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। श्रीमती रेणु शर्मा एवं श्री आशीष राजानी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। श्रीमती केतना चौहान को Science Olympiad Foundation द्वारा Best Overall Coordinator Award 2025–26 प्रदान किया गया। विद्यालय की काउंसलर श्रीमती ऋचा सिंह की पुस्तक I Am Committed… Are You? का विमोचन भी किया गया।
अपने संबोधन में श्री फतेहसिंहजी एम. चौहाण ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, प्रतिभा-विकास एवं राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने संस्था की प्रगति में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन श्रीमती सुमन चौधरी के आभार प्रदर्शन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस प्रकार 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रप्रेम, उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

06/08/2026
05/08/2026

*Champions of Knowledge & Eloquence: Lions English School Shines at Interschool Competitions*

Silvassa : Lions English School once again proved its commitment to excellence by delivering an outstanding performance at the Interschool Quiz and English Elocution Competitions organised by Prabhat Scholars' Academy on 4th August 2026. Demonstrating exceptional knowledge, confidence and communication skills, the students brought home multiple laurels, adding yet another glorious chapter to the school's legacy of achievement.
In the Quiz Competition, Master Dyutimaan Nikam (Std. XII) and Master Shobhit Pandey (Std. XI) showcased remarkable intellect, teamwork and presence of mind to secure the First Prize.

Continuing the winning streak, Miss Elisha Bijo Jacob (Std. X) captivated the audience with her eloquence, confidence and compelling delivery to win the First Prize in the English Elocution Competition (Std. VIII–X Category). Miss Alishaba Khan (Std. V) also brought laurels to the school by securing the Third Prize in the Std. V–VII Category, impressing the judges with her exceptional speaking skills.

These remarkable accomplishments reflect Lions English School's unwavering commitment to nurturing intellectual curiosity, effective communication, critical thinking and the holistic development of every student.

Heartiest congratulations to all the winners and sincere appreciation to their dedicated mentors—Mrs. Divya Balakrishnan, Mrs. Mary Sabina and Mrs. Payal Bairagi—whose guidance, encouragement and relentless efforts played a pivotal role in this outstanding success.

At Lions English School, excellence is not just celebrated—it is cultivated. Every achievement reflects our commitment to shaping confident, capable and future-ready individuals. After all, *Har Lionite Ek Champion Hain!*

Photos from Lions English School's post 04/08/2026

*Lionites in Action – Learning, Creating, Performing, and Excelling Every Day!* 🦁🌟
*19th June Activities*
🎨 Group B – Craft Making Competition
*Little Hands, Limitless Creativity!* ✂️✨
🎂 Group C – Birthday Card Making Competition
*Crafting Smiles, One Card at a Time!* 🎉💌
👗 Group D – Fashion Parade Competition
*Confidence is the Best Outfit—Wear It Proudly!* 👑✨
🎤 Group E – Twin Voice Competition
*Two Voices, One Harmony, Endless Applause!* 🎶🎙️
🖼️ Group F – English Poster Making Competition
*Creativity Speaks Louder Than Words!* 🎨📖
🏛️ Group G – Indian Monuments Poster Making Competition
*Celebrating India's Heritage Through Art.

* *Every Competition is an Opportunity, Every Lionite is a Champion!*
🦁🏆
*12th june Activities*
📝 *Group B*– Spelling Bee Activity
*Every Correct Spell Builds a Brighter Future* 🐝📚
📊 *Group C*– English Chart Making Competition
*Transforming Ideas into Inspiring Visuals.* 🎨📖
🖌️ *Group D* – English Poster Making Competition
*Where Imagination Meets Expression.*🌟🖼️
🛠️ *Group E*– Vocational Activities
*Learning Skills Today, Leading Tomorrow.*💡🔧
✍️ *Group F* – Hindi Slogan Writing Competition (Std. IX Only)
*शब्दों से जागे विचार, विचारों से बने संस्कार।*🇮🇳✨
📝 *Group G* – English Slogan Writing Competition
*Powerful Words. Lasting Impact.*💬🌍

Photos from Lions English School's post 04/08/2026

*लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा देशभक्ति, सांस्कृतिक गौरव एवं मातृभाषा के सम्मान के साथ मनाया गया दादरा एवं नगर हवेली का 73वाँ मुक्ति दिवस*

सिलवासा | 2 अगस्त 2026:
लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित लायंस इंग्लिश स्कूल, श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस तथा हवेली इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़ एंड रिसर्च द्वारा संयुक्त रूप से दादरा एवं नगर हवेली का 73वाँ मुक्ति दिवस देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय उपाध्यक्ष श्री अनंतरावजी डी. निकम द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। समारोह में संस्था के अध्यक्ष श्री फतेहसिंहजी एम. चौहाण, उपाध्यक्ष श्री अनंतरावजी डी निकम, संयुक्त सचिव श्री जयेंद्र सिंह राठौड, कोषाध्यक्ष श्री विश्वेष दवे, संयुक्त कोषाध्यक्ष श्री हीराभाई पटेल, कार्यकारिणी के सदस्य श्री अभिषेकसिंहजी चौहान, प्राचार्यगण, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
पूरे परिसर को दादरा एवं नगर हवेली के इतिहास एवं संस्कृति पर आधारित आकर्षक सजावट से सजाया गया। विद्यार्थियों ने पूर्णतः गुजराती भाषा में देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं तथा मंच संचालन भी गुजराती में किया गया, जिससे मातृभाषा के सम्मान का प्रेरणादायी संदेश मिला।
अपने संबोधन में श्री अनंतरावजी डी. निकम ने विद्यार्थियों को पुस्तक-पठन, सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष महोदय श्री फतेहसिंहजी एम. चौहाण ने मुक्ति संग्राम के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रगान एवं मिठाई वितरण के साथ हुआ। यह आयोजन दादरा एवं नगर हवेली के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, मातृभाषा के सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रेरणादायी प्रयास रहा।

30/07/2026

*Smt. Devkiba Mohansinhji Chauhan College of Commerce and Science: One Institution. Two Recognised Ph.D. Guides. Infinite Possibilities*

*From Accountancy to Botany... Research Leads the Way*

Smt. Devkiba Mohansinhji Chauhan College of Commerce and Science proudly celebrates another significant academic milestone as Dr. Janhavi Arekar, Vice Principal, IQAC Coordinator and Coordinator, Department of Botany, has been officially recognised by the University of Mumbai as a Ph.D. Guide (Teacher) in Botany.

Following the recognition of our Principal, Dr. Seema Pillai, as a Ph.D. Guide in Accountancy, this achievement further reflects the institution's growing research excellence across disciplines.

*Areas of Specialisation*
• Plant Physiology
• Pharmacognosy
• Plant Biotechnology
• Plant Biochemistry
• Plant Microbiology
• Ethnobotany

On this proud occasion, Honourable Chairman Shri Fatehsinhji M. Chauhan conveyed his heartfelt congratulations and best wishes to Dr. Janhavi Arekar, expressing confidence that her guidance will inspire future researchers and further strengthen the institution's reputation in higher education and scientific research.

The Management, Principal, Faculty Members, Staff and Students extend their heartfelt congratulations to Dr. Janhavi Arekar and wish her continued success in mentoring doctoral scholars, advancing scientific knowledge and bringing greater laurels to the institution.

From Commerce to Science... We Don't Just Impart Knowledge—We Cultivate Researchers, Inspire Innovation and Shape Academic Leaders.

30/07/2026

*श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस : एक संस्थान • दो मान्यता प्राप्त पीएच.डी. मार्गदर्शक • असीम संभावनाएँ*

*लेखांकन से वनस्पति विज्ञान तक... शोध उत्कृष्टता की अनवरत स्वर्णिम यात्रा*

सिलवासा : लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस ने अनुसंधान एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक पहचान को एक और नई ऊँचाई प्रदान करते हुए सफलता का एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। महाविद्यालय में विकसित सशक्त शोध संस्कृति, दूरदर्शी शैक्षणिक नेतृत्व तथा उत्कृष्टता-केन्द्रित वातावरण के परिणामस्वरूप महाविद्यालय की उप-प्राचार्या, आईक्यूएसी समन्वयक एवं वनस्पति विज्ञान विभाग की समन्वयक डॉ. जान्हवी आरेकर को मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा वनस्पति विज्ञान (Botany) विषय में पीएच.डी. मार्गदर्शक (शिक्षक) के रूप में आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा पिल्लई को लेखांकन (Accountancy) विषय में पीएच.डी. मार्गदर्शक के रूप में मान्यता प्राप्त हुई थी। अब डॉ. जान्हवी आरेकर को भी यह प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त होने के साथ ही महाविद्यालय ने एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम संरक्षित कर ली है। आज यह संस्थान दो भिन्न विषयों में विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त पीएच.डी. मार्गदर्शकों वाला एक विशिष्ट एवं अग्रणी महाविद्यालय बन चुका है। यह उपलब्धि महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान-उन्मुख कार्यसंस्कृति, सुदृढ़ शैक्षणिक नेतृत्व तथा उत्कृष्टता के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।
महाविद्यालय सदैव से ऐसी शैक्षणिक संस्कृति के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहा है, जहाँ अध्यापन के साथ-साथ अनुसंधान, नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और ज्ञान-सृजन को समान महत्व दिया जाता है। यही दूरदर्शी वातावरण, निरंतर प्रोत्साहन और संस्थागत सहयोग शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियाँ अर्जित करने के लिए प्रेरित करता है। डॉ. जान्हवी आरेकर को प्राप्त यह सम्मान उसी उत्कृष्ट शैक्षणिक परिवेश और अनुसंधान संस्कृति का प्रतिफल है, जिसे महाविद्यालय ने वर्षों की सतत मेहनत और गुणवत्तापूर्ण प्रयासों से विकसित किया है।

एक मान्यता प्राप्त पीएच.डी. मार्गदर्शक के रूप में डॉ. जान्हवी आरेकर शोधार्थियों का मार्गदर्शन करेंगी, नवाचार आधारित अनुसंधान को प्रोत्साहित करेंगी तथा भावी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को नई दिशा प्रदान करेंगी। उनके नेतृत्व में वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले शोध, ज्ञान-विस्तार तथा सामाजिक उपयोगिता से जुड़े अनुसंधानों को नई गति मिलने की अपेक्षा है।

*विशेषज्ञता के क्षेत्र*

*• पादप शरीर क्रिया विज्ञान (Plant Physiology)*
*• औषधीय वनस्पति विज्ञान (Pharmacognosy)*
*• पादप जैव प्रौद्योगिकी (Plant Biotechnology)*
*• पादप जैव रसायन (Plant Biochemistry)*
*• पादप सूक्ष्मजीव विज्ञान (Plant Microbiology)*
*• एथ्नोबॉटनी / लोक-वनस्पति विज्ञान (Ethnobotany)*

यह उपलब्धि केवल एक शिक्षक के सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि महाविद्यालय की उस समृद्ध अनुसंधान परंपरा का प्रतीक है, जो विद्यार्थियों और शिक्षकों को नई सोच, मौलिक अनुसंधान और वैश्विक शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रेरित करती है। यह सिद्ध करता है कि यह संस्थान केवल डिग्री प्रदान करने वाला महाविद्यालय नहीं, बल्कि शोध, नवाचार और ज्ञान-सृजन का एक सशक्त केन्द्र बनकर उभर रहा है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के माननीय अध्यक्ष श्री फतेहसिंह एम. चौहाण ने डॉ. जान्हवी आरेकर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान द्वारा निर्मित प्रेरणादायी वातावरण और डॉ. आरेकर के कुशल मार्गदर्शन में अनेक शोधार्थी उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान करेंगे तथा महाविद्यालय राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

महाविद्यालय की प्रबंधन समिति, प्राचार्या, समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने भी डॉ. जान्हवी आरेकर को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल शोध-मार्गदर्शन एवं उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

हम केवल ज्ञान का प्रसार नहीं करते, बल्कि शोध की संस्कृति का निर्माण करते हैं। हम प्रतिभाओं को अवसर देते हैं, नवाचार को प्रोत्साहित करते है, शोधकर्ताओं को तैयार करते हैं और भविष्य के शैक्षणिक नेतृत्व का सृजन करते हैं। यही हमारी पहचान है, यही हमारी प्रतिबद्धता है और यही हमारी निरंतर प्रगति की दिशा है।

Want your school to be the top-listed School/college in Silvassa?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address

Sanjibhai Delkar Marg , Sayli Road
Silvassa
396230