Arawali Veterinary College, Sikar

Arawali Veterinary College, Sikar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Arawali Veterinary College, Sikar, Education Website, Agra-Bikaner, NH-52, Bajor, Sikar.

अरावली वेटरनरी कॉलेज का गौरवशाली और ऐतिहासिक दिन 🇮🇳आज हमारे कॉलेज के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है, क्योंकि एनसीसी सब-...
10/10/2025

अरावली वेटरनरी कॉलेज का गौरवशाली और ऐतिहासिक दिन 🇮🇳

आज हमारे कॉलेज के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है, क्योंकि एनसीसी सब-यूनिट कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हमारे माननीय मुख्य अतिथि कर्नल प्रकाश कुमार एन (कमांडिंग ऑफिसर, 2 राज आर एंड वी रेजीमेंट एनसीसी, नवानिया) द्वारा किया गया।

यह उल्लेखनीय उपलब्धि मात्र एक महीने में साकार हुई — जिसका श्रेय जाता है डॉ. कर्नल पी.के. प्रुष्टि सर को (पूर्व कर्नल, भारतीय सेना) जो वर्तमान में अरावली वेटरनरी कॉलेज के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं। साथ ही, डीन सर एस.बी.एस. यादव और कॉलेज प्रबंधन के सशक्त नेतृत्व ने इस कार्य को संभव बनाया।

इस पहल के अंतर्गत विशेष एनसीसी ग्राउंड, समर्पित एनसीसी कार्यालय और “अरावली इक्वाइन क्लब” की स्थापना की गई है।
सबसे गर्व की बात यह है कि अरावली वेटरनरी कॉलेज देश का पहला निजी वेटरनरी कॉलेज बन गया है जिसका आधिकारिक जुड़ाव आरवीसी (रिमाउंट वेटरनरी कॉर्प्स) से हुआ है — यह एक अद्वितीय और ऐतिहासिक उपलब्धि है!

इस अवसर पर हमारे मुख्य अतिथि ने एनसीसी के गौरवशाली इतिहास और उसके ठोस एवं अमूर्त लाभों के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, साहस और सम्मान के साथ राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

पहले चरण में 30 विद्यार्थियों का एनसीसी कैडेट चयन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे छात्रों के लिए एक नए अनुभव — एनसीसी की परंपरा, नेतृत्व और गौरव — के द्वार खुल गए हैं।

यह केवल एक उद्घाटन नहीं, बल्कि अरावली वेटरनरी कॉलेज और उसके विद्यार्थियों के लिए एक नए युग की शुरुआत है।

जय हिन्द | Proud AVC | NCC × RVC 🇮🇳

अरावली पशुचिकित्सा महाविद्यालय में मनाया गया विश्व रेबीज दिवससीकर, 28 सितम्बर 2025। अरावली पशुचिकित्सा महाविद्यालय, सीकर...
29/09/2025

अरावली पशुचिकित्सा महाविद्यालय में मनाया गया विश्व रेबीज दिवस

सीकर, 28 सितम्बर 2025। अरावली पशुचिकित्सा महाविद्यालय, सीकर में 22 से 28 सितम्बर तक विश्व रेबीज सप्ताह मनाया गया। इस दौरान पालतू जानवरों का निःशुल्क टीकाकरण किया गया तथा 28 सितम्बर को विशेष रेबीज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।

डॉ. मुकुन्द आमले ने बताया कि इस वर्ष की थीम “Act Now: You, Me, Community” है। कार्यक्रम में चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

डॉ. पी. के. पुस्टी ने रेबीज के सूक्ष्मजीव वैज्ञानिक पहलुओं और मनुष्यों व पशुओं में टीकाकरण की अनुसूचियों पर प्रकाश डाला। डॉ. मोहम्मद अयूब और डॉ. सोमेश शर्मा ने रोग के सार्वजनिक स्वास्थ्य महत्व, विकृति विज्ञान और नैदानिक पहलुओं की जानकारी दी। छात्रा प्रयांशी पुरोहित ने रेबीज रोग की रोकथाम पर पावरपॉइंट प्रस्तुति दी।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस. बी. एस. यादव ने कहा कि “चाहे आप एक व्यक्ति हों, संगठन का हिस्सा हों या निर्णयकर्ता, अब समय है कि रेबीज के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाएँ।” उन्होंने सभी को क्लिनिक में प्रवेश करने से पूर्व पूर्व-संक्रमण टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जोड़सेल कंपनी द्वारा महाविद्यालय को 100 डोज़ एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रमन वोहरा ने किया।

✨ “Ganesh Chaturthi Celebration – Arawali Veterinary College, Sikar (2025)” ✨
27/08/2025

✨ “Ganesh Chaturthi Celebration – Arawali Veterinary College, Sikar (2025)” ✨

अरावली पशुचिकित्सा महाविद्यालय सीकर में एंटी रैगिंग दिवस एवं सप्ताह का सफल आयोजनसीकर, 18 अगस्त 2025। अरावली पशुचिकित्सा ...
19/08/2025

अरावली पशुचिकित्सा महाविद्यालय सीकर में एंटी रैगिंग दिवस एवं सप्ताह का सफल आयोजन

सीकर, 18 अगस्त 2025। अरावली पशुचिकित्सा महाविद्यालय, सीकर में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) एवं सेंटर फॉर यूथ (C4Y) के निर्देशानुसार 12 अगस्त को एंटी रैगिंग दिवस मनाया गया तथा 12 से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य रैगिंग की रोकथाम करना एवं विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस. बी. एस. यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “रैगिंग एक गंभीर अपराध है तथा कॉलेज परिसर में इसके प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाती है। सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सकारात्मक वातावरण निर्माण में सहयोग करना चाहिए।”

सप्ताह भर चले इस अभियान के अंतर्गत यूजीसी, सेंटर फॉर यूथ एवं यूजीसी नेशनल मॉनिटरिंग एजेंसी के दिशा-निर्देशन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो संदेश, डिजिटल पोस्टर और सेल्फी कॉर्नर जैसे रचनात्मक माध्यमों से विद्यार्थियों को जोड़ा गया।

साथ ही, विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुए—
: निबंध लेखन एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में वैष्णवी सुयश, श्रीहरि, गिबोम, देबादरी, चीना रेडी, मोहित नायर, चक्षु शर्मा, क्षितिज बोरसे, मेटकरी वेभव, शुभम ढ़ाका, रिपुदमन सिंह, हिमांशु, नीरज, पार्थवी, अनुजा, अर्शप्रीत, स्नेहल, अदिति, इश्तजोत एवं हीरल ने भाग लिया।
: डिजिटल पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में अनुपम किरण, राहिन, नयन देव, अक्षत, शिवांस, स्निग्धा, अब्बास, चीना रेडी, स्टीफन, वैष्णवी, मोहित नायर, चक्षु शर्मा, अर्शप्रीत, स्नेहल, तान्या एवं हीरल ने भाग लिया।
: भाषण प्रतियोगिता में स्टीफन, अर्शप्रीत, अदिति, इश्तजोत, मैघना एवं आर्यन ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी कर “रैगिंग को ना कहें” का संदेश फैलाएँ और एक सकारात्मक एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में सहयोग दें।

On the occasion of Independence Day, Arawali Veterinary College, Sikar proudly inaugurated its newly constructed Fitness...
16/08/2025

On the occasion of Independence Day, Arawali Veterinary College, Sikar proudly inaugurated its newly constructed Fitness Center in the gracious presence of Chief Guest Shri Mangilal Ji Dhaka. 🏋️‍♂️💪

The dignitaries applauded this wonderful initiative, highlighting that 👉 “A healthy mind can flourish only in a healthy body.” 🌿

VeterinaryCollege

Independence Day Celebration at Arawali Veterinary College, SikarSikar, 15 August 2025 — The 79th Independence Day was c...
15/08/2025

Independence Day Celebration at Arawali Veterinary College, Sikar

Sikar, 15 August 2025 — The 79th Independence Day was celebrated with great enthusiasm at Arawali Veterinary College, Sikar.

अरावली पशुचिकित्सा महाविद्यालय में 11 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।21.06.2025, सीकर ।अरावली पशुचिकित्सा महाविद...
23/06/2025

अरावली पशुचिकित्सा महाविद्यालय में 11 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

21.06.2025, सीकर ।अरावली पशुचिकित्सा महाविद्यालय सीकर के प्रांगण में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के तहत 11 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. पी. के पुस्टी ने विभिन्न योग मुद्राओ का अभ्यास करवाया तथा संबोधित करते हुए कहा कि योग मानसिक तनाव से राहत देकर, शारीरिक और मांसपेंशियों की ताकत बढ़ाकर, संतुलन बनाए रखकर, एकाग्रता और सहनशक्ति में सुधार करके आध्यात्मिक, मानसिक शांति और कल्याण को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. एन. एस बुगालिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि योग अभ्यास व्यक्तिगत कल्याण को बढ़ावा और बड़े पैमाने पर समाज में सुधार के साथ के साथ दोहरे लाभों पर जोर देता है। साथ ही योग एक आंतरिक शांति और आत्म-देखभाल एक खुशहाल और स्वस्थ अस्तित्व की आधारशिला है। कार्यकम का आयोजन डॉ. रमन वोहरा और डॉ. राहुल बाजरोलिया की देखरेख में हुआ। इस कार्यक्रम में संकाय सदस्यों, गैर शिक्षण कर्मचारियों और छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

24/05/2025
अरावली पशुचिकित्सा महाविद्यालय में मनाया गया विश्व पशुचिकित्सा दिवस ।28.04.2025 सीकर । अरावली पशुचिकित्सा महाविद्यालय सी...
28/04/2025

अरावली पशुचिकित्सा महाविद्यालय में मनाया गया विश्व पशुचिकित्सा दिवस ।

28.04.2025 सीकर । अरावली पशुचिकित्सा महाविद्यालय सीकर में 26.04.2025 शनिवार को विश्व पशुचिकित्सा के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। विश्व पशुचिकित्सा दिवस इस वर्ष “पशु स्वास्थ्य के लिए टीम की आवश्यकता” थीम पर मनाया गया।

महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री पवन कुमार जोशी ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं पशुचिकित्सा से जुड़े सभी कर्मचारियों को बधाई दी। अधिष्ठाता डॉ एस. बी. एस यादव ने इस दिन के महत्व को बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। विश्व पशुचिकित्सक दिवस के अवसर पर साप्ताहिक कायक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा रंगोली में प्रथम स्थान पर आर्या, द्वितीय पर स्नेहल तृतीय पर अनुष्का व इंदुश्री, चित्रकला में प्रथम स्नेहल द्वितीय हीरल व स्वातिकृष्णा तृतीय आर्या और रोहिन एम आर, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता मे प्रथम स्नेहल द्वितीय आर्या, बगैर गैस खाना बनाने की प्रतियोगिता में प्रथम स्निगधा और अथर्व, द्वितीय बलहार सिंह व सुखमान सिंह गिल, तृतीय शिवांश व तान्या, खजाना खोज प्रतियोगिता मे टीम धात्रिश, अमितोज, आदित्य व अब्दुल व वादविवाद में अक्षत, व तान्या, प्रियाशीं व श्रीहरी, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम युक्ति, द्वितीय, तान्या व तृतीय पर सेजल और हीरल रही।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सचिव श्री महेश जी ढाका,प्रशासक श्री रामनिवास जी ढाका, शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहें। इस दौरान मुख्य अतिथि सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर श्री श्री 108 श्री ओम दास जी महाराज व विशिष्ठ अतिथि, एडिशनल एसपी सीकर श्रीमान गजेन्द्र जी जोधा थे। मुख्य अतिथियों द्वारा महाविद्यालय में न्यु एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक और न्यू डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घघाटन किया गया। न्यू डिजिटल लाइब्रेरी मे विद्यार्थियों के लिए 1300 और नई पुस्तके उपलब्ध करवायी और ओडियो विडियों रिर्कोडिग रूम और नये कम्प्युटर की सुविधाएं उपलब्ध करवायी गई। विभिन्न विभागो के शिक्षको द्वारा रिर्कोडेड व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी में उपलब्ध रहेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय पशुचिकित्सा दिवस के अवसर पर अरावली पशुचिकित्सा एवं विज्ञान महाविद्यालय में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे सभी अतिथियों व दर्शको ने अद्वितीय श्रेणी का प्रदर्शन बताया।

World Veterinary Day 2025Day - 4 Debate CompetitionContinuing the celebrations for World Veterinary Day, we are delighte...
24/04/2025

World Veterinary Day 2025
Day - 4 Debate Competition
Continuing the celebrations for World Veterinary Day, we are delighted to announce the results of today’s events(24th April 2025):

*WINNERS OF TODAY’S DEBATE EVENT*

🥇AKSHAT AND TANYA

🥇PRIYANSHI AND SHRIHARI

Congratulations to the winners.

World Veterinary Day 2025 Day - 3 Cooking and Treasure HuntContinuing the celebrations for World Veterinary Day, we are ...
23/04/2025

World Veterinary Day 2025
Day - 3 Cooking and Treasure Hunt
Continuing the celebrations for World Veterinary Day, we are delighted to announce the results of today’s events(23rd April 2025):

*Winners of the No Gas Cooking Competition*

🥇 *1st Place:* Snigdha and Atharva
🥈 *2nd Place:* Balhar and Sukhman
🥉 *3rd Place:* Shivansh and Tanya

*Winners of the Treasure Hunt Competition*

*Team - 7*
● Dhatrish
● Amitoj
● Aditya
● Abdul

World Veterinary Day 2025Day - 2 Art CompetitionContinuing the celebrations for World Veterinary Day, we are delighted t...
22/04/2025

World Veterinary Day 2025
Day - 2 Art Competition
Continuing the celebrations for World Veterinary Day, we are delighted to announce the results of today’s events:

1. 🎨 *Rangoli Competition:*

🥇 *1st Place* – Arya
🥈 *2nd Place* – Snehal
🥉 *3rd Place* – Indu Shree & Anushka

2. ♻️ *Best Out of Waste Competition:*

🥇 *1st Place* – Snehal
🥈 *2nd Place* – Arya

3. 🎨 *Painting Competition*

🥇 *1st Place:* Snehal
🥈 *2nd Place:* Hiral & Swathy Krishna
🥉 *3rd Place:* Arya Patil & Rohin AR

Congratulations to all the participants for their incredible creativity and enthusiasm! Your artistic expressions and innovative ideas truly made the event special.

Address

Agra-Bikaner, NH-52, Bajor
Sikar
332403

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arawali Veterinary College, Sikar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Arawali Veterinary College, Sikar:

Shortcuts

Share