04/10/2023
आज का दिन विद्यालय के लिए बहुत ही सुखद एवं बौद्धिक समृद्धि वाला रहा। पिछले कई दिनों से विद्यालय परिवार, छात्र एवं अभिभावक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से बहुत ही परेशानी महसूस कर रहे थे। आज विद्यालय को राज्य सरकार की नई भर्तियों में से #श्रीसतपालसयाग( शारीरिक शिक्षक) एवं #श्रीबबलूसैन (अध्यापक L-1)दो कर्मठ युवा होनहार एवं ऊर्जावान शिक्षकों ने विद्यालय में कार्य ग्रहण किया है। इन शिक्षकों के ज्वाइन करने से विद्यालय में शिक्षण सुचारू हो पाएगा । विद्यालय परिवार इन नव शिक्षकों को शिक्षक जैसा नोबल करियर को चुनने की बधाई देता है एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है।