Department of History RVS college Seema

Department of History  RVS college Seema .

Crack Academy के विशेषज्ञ ने आज RVS राजकीय महाविद्यालय सीमा के इतिहास विभाग में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच...
10/12/2025

Crack Academy के विशेषज्ञ ने आज RVS राजकीय महाविद्यालय सीमा के इतिहास विभाग में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा, प्रोफेशनल कोर्स, तथा भविष्य की संभावनाओं और करियर अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस सत्र से छात्रों को अपने करियर मार्ग को समझने में महत्वपूर्ण सहायता मिली और उनके मन में नई प्रेरणा जागी।

🎓✨ गौरव का क्षण – इतिहास विभाग, RVS Govt. College Seema (Rohru) ✨🎓इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने Sardar150@Quiz Young ...
29/10/2025

🎓✨ गौरव का क्षण – इतिहास विभाग, RVS Govt. College Seema (Rohru) ✨🎓

इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने Sardar150@Quiz Young Leaders Program में सफलतापूर्वक भाग लेकर सम्मान प्राप्त किया। 🏅
यह उपलब्धि हमारे कॉलेज और विभाग – दोनों के लिए गर्व का विषय है।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर,
आइए हम सब मिलकर “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को और सशक्त बनाएं। 🇮🇳

25/10/2025

🌸 सांस्कृतिक मूल्यों का महत्व 🌸

आज के आधुनिक जीवन में हमारी परंपराएँ और सांस्कृतिक मूल्य धीरे-धीरे खो रहे हैं।
हम त्योहारों, रीति-रिवाजों और पारिवारिक संस्कारों को केवल दिखावे तक सीमित कर रहे हैं।
बुजुर्गों का सम्मान, लोक संगीत, भाषा और कहावतें — ये सब अब कम महत्व पा रहे हैं।

अगर हम भविष्य की पीढ़ियों को अपनी पहचान देना चाहते हैं, तो हमें अपनी संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित और जीवित रखना होगा।

✨ संस्कार, सम्मान और सांस्कृतिक जागरूकता — यही असली धरोहर है। ✨

#संस्कार

27/09/2025
आज दिनांक 27/09/2025 को राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा के इतिहास विमर्श मंच ने शुरू की "मेरा गाँव मेरी संस्कृ...
27/09/2025

आज दिनांक 27/09/2025 को राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा के इतिहास विमर्श मंच ने शुरू की "मेरा गाँव मेरी संस्कृति" संवाद श्रृंखला
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ललिता रावत जी ने कहा –
गाँव हमारी सभ्यता की जड़ हैं। यदि हम अपनी सांस्कृतिक जड़ों को नहीं समझेंगे, तो भविष्य खोखला होगा। इस संवाद श्रृंखला से बच्चों और समाज को अपनी असली पहचान से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
इतिहास विभाग के प्रमुख भूपेंद्र सिंह लुंडियान ने कहा कि मेरा गाँव मेरी संस्कृति’ इस पहल का उद्देश्य गाँवों की संस्कृति, लोककला, परंपराओं और जीवन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है। मेरा गांव मेरी संस्कृति केवल एक श्रृंखला नहीं, बल्कि यह हमारी मिट्टी की खुशबू और विरासत को सहेजने का संकल्प है। यहाँ संवाद होगा, विचार-विमर्श होगा और आने वाली पीढ़ी अपने अतीत को समझकर भविष्य गढ़ेगी। इस उपलक्ष्य पर प्रोफेसर माहेश्वरी रावत भी उपस्थित रही।
Bhupender Singh



Bhupender Singh

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजनदिनांक 22 सितम्बर 2025 को महाविद्यालय में इतिहास विमर्श मंच के तत्वावधान में "स्वच्छत...
22/09/2025

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 22 सितम्बर 2025 को महाविद्यालय में इतिहास विमर्श मंच के तत्वावधान में "स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महाविद्यालय प्रांगण एवं कक्षाओं की सफाई की।

कार्यक्रम में इतिहास विभाग प्रमुख प्रो. भूपेंद्र लुंडियान तथा प्रो. माहेश्वरी रावत भी उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों को स्वच्छता के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। दोनों प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण से न केवल स्वास्थ्य अच्छा रहता है, बल्कि यह शिक्षा की गुणवत्ता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है।

👉इतिहास विमर्श मंच द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजनराजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा, रोहड़ू मे...
16/08/2025

👉इतिहास विमर्श मंच द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा, रोहड़ू में ‘इतिहास विमर्श मंच’ द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानियों के योगदान को याद किया गया और देश के लिए प्राणों का उत्सर्ग करने वाले बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ० ललिता रावत मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं। साथ ही डॉ० अश्वनी शर्मा, रवि प्रकाश शर्मा, दीपक नेगी और नवनीत भाऊटा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह लुंडियान के स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ और भाषण प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर डॉ० अश्वनी शर्मा ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायक गाथाओं को साझा करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डॉ० ललिता रावत ने विद्यार्थियों को देश के विकास में शिक्षा, अनुशासन और कर्तव्य-पालन के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया। अंत में इतिहास विभाग के विद्यार्थी निशांत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अंतिम वर्ष की छात्रा आयुषी ने मंच-संचालन का दायित्व सँभाला।

Address

Rorhu Seema
Shimla
171207

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of History RVS college Seema posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share