04/11/2025
*शिक्षक का सम्मान घटना प्रलय जैसी स्थिती: श्री महेंद्र कपूर*
क्लासरूम में शिक्षक को तैयारी के साथ जाना चाहिए। अगर किसी दिन शिक्षक छात्र के प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाए उस दिन शिक्षक का सम्मान घट जाएगा। शिक्षक का सम्मान घटना प्रलय जैसी स्थिति है। सम्मान अगर एक बार घट जाए तो दुबारा हासिल नहीं किया जा सकता। ये बात अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री महेंद्र कपूर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्याल शिमला में एक बैठक के दौरान कही। बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों से उन्होंने निवेदन किया कि एक अदर्श शिक्षक बनने के लिए अच्छा आचरण एवं लगातार महनत करते रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप अच्छे एवं गुणी शिक्षक नहीं है तो आप समाज पर बोझ है और समाज एक अकुशल शिक्षक का बोझ नहीं ढो सकता। उन्होंने कहा कि अच्छा शिक्षक केवल क्लासरूम तक सीमित नहीं रहता वह क्लासरूम के बाहर भी विद्यार्थियों को हर प्रकार की सहायता प्रदान करता है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के योगदान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि महासंघ ने निरंतर शिक्षा, शिक्षक एवं समाज के हित में कार्य किया है। इसके संबध में महासंघ शिक्षा जगत की सभी रेगुलेटरी बॉडीस् के साथ लगातार सार्थक संवाद करता है और प्रजातांत्रिक तरीके से शिक्षा नीतियों में परिवर्तन की बात सरकार के समक्ष रखता है।
इस बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पवन मिश्रा, महांसघ की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्याल इकाई के अध्यक्ष प्रो. शिवकुमार डोगरा, महासचिव प्रो. राकेष नेगी, उपाध्यक्ष डॉ. टेक सिंह ठाकुर, हिपुटवा के अध्यक्ष प्रो. नितिन व्यास, महासंघ के अन्य पदाधिकारी, सदस्यगण एवं विश्वविद्यालय के शिक्षक भी मौजूद रहे।