News Fast

Call

News Fast पारदर्शी पत्रकारिता

22/09/2026

इंस्टाग्राम की दोस्ती, अफेयर और फिर ब्लैकमेलिंग! कारोबारी से लाखों की डिमांड, ढाई लाख लेते महिला गिरफ्तार

जबलपुर। सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती के बाद कथित ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। जबलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला को कारोबारी से ढाई लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला पर कारोबारी को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की मांग करने का आरोप है।

मामला ग्वारीघाट निवासी रियल एस्टेट कारोबारी सार्थक सिंह से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिए उनकी पहचान पूजा रैदास से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत और नजदीकियां बढ़ने के बाद कथित तौर पर महिला ने कारोबारी से पैसों की मांग शुरू कर दी।

रिपोर्टों के अनुसार महिला ने कथित तौर पर कारोबारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और 10 लाख रुपये की मांग रखी। बाद में रकम को लेकर समझौता हुआ और पहली किस्त के रूप में 2.50 लाख रुपये देने की बात तय हुई।

इसके बाद कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने योजना बनाकर होटल में मुलाकात तय कराई। जैसे ही महिला कथित तौर पर रकम लेने पहुंची और ढाई लाख रुपये का बैग लिया, पुलिस टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। उसके पास से 2.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस अब महिला के मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट और संपर्कों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं। महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

10/09/2026

बस हादसा।
नदी में जाने से बाल बाल बची किन्नौर की यह बस।

⚠️ अत्यंत आवश्यक सूचना / फरार कैदी की तलाश ⚠️शिमला की कंडा जेल से भागा हुआ एक शातिर कैदी पुलिस हिरासत से फरार हो गया है।...
09/09/2026

⚠️ अत्यंत आवश्यक सूचना / फरार कैदी की तलाश ⚠️
शिमला की कंडा जेल से भागा हुआ एक शातिर कैदी पुलिस हिरासत से फरार हो गया है। उपचार के लिए इसे IGMC अस्पताल लाया गया था, जहाँ से यह मौका पाकर भाग निकला।

फरार आरोपी का विवरण:

नाम: सूरज

मूल निवासी: उत्तर प्रदेश

कद: लगभग 5 फीट 8 इंच

पहचान चिन्ह (टैटू): गले पर त्रिशूल का निशान तथा छाती पर त्रिशूल और साँप का टैटू बना हुआ है।

वाहन चालकों के लिए विशेष सतर्कता:
सड़क पर चलने वाले सभी वाहन चालक (ट्रक, टैक्सी, निजी कार आदि) विशेष ध्यान दें। यह व्यक्ति हिमाचल से बाहर भागने के लिए किसी से भी लिफ्ट माँगने का प्रयास कर सकता है। अनजान व्यक्ति को लिफ्ट कतई न दें।

यदि यह व्यक्ति कहीं भी दिखाई दे या इसके बारे में कोई सुराग मिले, तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें या 112 पर संपर्क करें।

जनहित में इस संदेश को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि इसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। 🙏

06/09/2026

जिला डोडा के शिवा में चिनाब नदी पर बने पुल से लड़की ने मारी छलांग: सर्च ऑपरेशन जारी।
#जेएंडकेन्यूज

#

06/09/2026

युवती की चाकू से गोदकर की हत्या, पुलिस ने डंडे से मार मारकर की हत्यारे की धुनाई वीडियो वायरल: गुजरात


05/09/2026

हनुमान (अंश) का पहला भाग।
(Ansh)

#हनुमानअंश

05/09/2026

दिशा बैठक में कंगना का अफसरों पर फूटा गुस्सा

सांसद निधि खर्च न होने पर अधिकारियों को खरी-खोटी, बोलीं—फंड लेकर कुंडली मारकर बैठे लोगों पर बनाओ रिपोर्ट
मंडी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में मंडी की भाजपा सांसद कंगना रनौत के तेवर बेहद तल्ख नजर आए। सांसद निधि और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत जारी धनराशि का अपेक्षित उपयोग नहीं होने पर उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए और लंबित विकास कार्यों को लेकर जमकर फटकार लगाई।
कंगना ने साफ कहा कि जनता का पैसा किसी भी सूरत में गलत हाथों में नहीं जाना चाहिए। जिन लोगों ने फंड ले लिया है लेकिन काम शुरू नहीं किया, उनसे धन वापस लेने के लिए दबाव बनाने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए।
बैठक में सांसद ने कहा कि कई मामलों में पैसा जारी होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। कहीं जमीन उपलब्ध नहीं है, कहीं आवश्यक अनुमति नहीं ली गई और कुछ मामलों में दस्तावेजों तथा एनओसी को लेकर भी सवाल हैं। उन्होंने ऐसे सभी मामलों की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और सरकारी धन की वसूली पर जोर दिया।
“पहले पुराना पैसा खर्च करो, फिर नई निधि कैसे बांटूं?”
कंगना ने सांसद निधि के लंबित कार्यों पर अधिकारियों से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि जब पिछली निधि का बड़ा हिस्सा अभी तक खर्च नहीं हुआ है तो अगले चरण में मिलने वाली सांसद निधि का वितरण कैसे किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर व्यक्ति और हर क्षेत्र के लंबित काम की अलग-अलग रिपोर्ट तैयार की जाए। किसके क्षेत्र में कितना पैसा आया, कितना खर्च हुआ और कितना काम बाकी है—इसका पूरा ब्योरा सामने रखा जाए।
“किसी का 60%, किसी का 40%, किसी का 20%—सबका हिसाब चाहिए”
सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों और धनराशि के उपयोग की स्थिति स्पष्ट की जाए। उन्होंने कहा कि दो साल में अगर किसी क्षेत्र में केवल आधा पैसा ही खर्च हुआ है तो इसके पीछे की वजह भी सामने आनी चाहिए।
कंगना ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि केंद्र से बार-बार पत्र भेजकर काम करवाने की स्थिति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि अगर विकास कार्यों की निगरानी और फंड के उपयोग का काम भी नहीं होगा तो फिर बैठकों का क्या मतलब है।
सोशल मीडिया पर नकारात्मक प्रचार का भी उठाया मुद्दा
बैठक में कंगना ने सोशल मीडिया पर हो रहे नकारात्मक प्रचार और लगातार बन रही रील्स का भी जिक्र किया। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो प्रशासन को गंभीरता से काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कार्यप्रणाली का असर केवल उनके विभाग तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे जनप्रतिनिधियों और पूरे प्रशासन की छवि प्रभावित होती है।
हर अधिकारी के काम की बनेगी डिटेल रिपोर्ट
कंगना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यक्ति के क्षेत्र में सांसद निधि से जुड़े कार्यों की विस्तृत सूची और जांच रिपोर्ट तैयार की जाए। इसमें लंबित कार्य, खर्च हुई राशि, बची धनराशि और देरी के कारणों का पूरा विवरण शामिल किया जाए।
बैठक में सांसद के सख्त तेवरों के बाद सांसद निधि के लंबित कार्य, सरकारी धन के उपयोग और अधिकारियों की जवाबदेही का मुद्दा चर्चा के केंद्र में रहा।
#कंगना_रनौत #मंडी #दिशा_बैठक #सांसदनिधि

05/09/2026

11 दिन तक मौत को हरा दिया।
नेपाल त्रासदी।


21 साल की अनुप्रिया नागर... इंग्लैंड में एक आर्टिकल पढ़ा और वहीं से शुरू हुई ‘हनुमान अंश’ की कहानी।इंग्लैंड में काम करते...
05/09/2026

21 साल की अनुप्रिया नागर... इंग्लैंड में एक आर्टिकल पढ़ा और वहीं से शुरू हुई ‘हनुमान अंश’ की कहानी।

इंग्लैंड में काम करते समय अनुप्रिया ने नीम करौली बाबा पर एक लेख पढ़ा। बात दिल में ऐसी उतरी कि उन्होंने तय कर लिया, बाबा पर फिल्म बनानी है।

फिल्म शुरू करने से पहले वह प्रेमानंद महाराज जी से मार्गदर्शन लेने पहुंचीं। उन्होंने कहा, “कोई देखे या ना देखे, लेकिन नीम करौली बाबा जैसे संतों पर फिल्म जरूर बननी चाहिए।”

फिर सिर्फ ₹2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी छलांग लगाई कि फिल्म Surprise Blockbuster बन गई।

एक आर्टिकल से शुरू हुआ विचार... संत का आशीर्वाद मिला और छोटी-सी फिल्म बड़ी कहानी बन गई।

01/09/2026

बच्चों को बाप से दूर मत करो भाई… 💔 तलाक माता-पिता लेते हैं, बच्चों का क्या कसूर? 😢 वायरल वीडियो ने झकझोर दिया!
#बच्चों_का_क्या_कसूर

Address

Shimla

Telephone

89888377553

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Fast posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share