29/06/2026
Hindi & English Medium
श्री श्याम विद्यापीठ सी. सै. स्कूल, खोरालाड़खानी ने सत्र 2025–26 के कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है।
विद्यालय की होनहार छात्रा अंजली कुमावत ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य मेधावी विद्यार्थियों में रमेश बुनकर (94.80%), घनश्याम गुर्जर (92.80%), संदीप कुमावत (93.60%), प्रिया बेनीवाल (90.40%), दिव्या वर्मा (90.20%), जिज्ञासा यादव (89%) तथा अनिल कुमावत (89%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया।
वहीं कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में दिव्या कंवर ने 95% अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है
विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसके फलस्वरूप प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।