22/09/2026
📢 महत्वपूर्ण सूचना – सेवा सेतु शिविर
जनपद शाहजहांपुर में Kendrika Corporation Pvt. Ltd. द्वारा पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 24 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत जेरा रहीमपुर के पंचायत भवन में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
☀️ शिविर में नागरिकों को:
• सौर ऊर्जा के लाभ
• पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी
• योजना के तहत मिलने वाले लाभ
• आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज
की जानकारी दी जाएगी।
🙏 ग्राम पंचायत के सभी सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग करें और योजना का लाभ उठाएं।
📅 दिनांक: 24 सितंबर 2026
📍 स्थान: पंचायत भवन, ग्राम पंचायत जेरा रहीमपुर
🏢 आयोजक: Kendrika Corporation Pvt. Ltd.