My india's heart madhya pradesh

My india's heart madhya pradesh Hamara BHARAT hamari SHAN hai aur BHARAT ki SHAN hamara apna MADHYA PRADESH hai.Is page ke madhyam se hum apko apne desh BHARAT aur MP ki jankari denge.

08/11/2018

Warm and heartfelt wishes this Diwali

08/04/2018
Mp great wall
26/04/2017

Mp great wall

ये है MP का स्विट्जरलैंड @ हनुवंतिया टापूMar 17, 2016, 09:49 IST dailyhunt.inPatrika News Network (http://www.patrika.co...
17/03/2016

ये है MP का स्विट्जरलैंड @ हनुवंतिया टापू
Mar 17, 2016, 09:49 IST dailyhunt.in

Patrika News Network (http://www.patrika.com)

भोपाल। खंडवा के पास स्थित हनुवंतिया टापू ने आज देशभर में MP का switzerland नाम से जगह बना ली है। 20 करोड़ की लागत से यहां काटेज बनाए गए हैं और चारों तरफ समुंद्र की तरह फैले कुदरत के नजारे को निहारने देशभर से लोग आने लगे हैं।

म.प्र. के होशंगाबादजिले में स्थित पचमढ़ी1067 मीटर ऊंचाई परस्थित है। यहां कातापमान सर्दियों में 4.5डिग्री से. तथागर्मियों ...
18/12/2015

म.प्र. के होशंगाबाद
जिले में स्थित पचमढ़ी
1067 मीटर ऊंचाई पर
स्थित है। यहां का
तापमान सर्दियों में 4.5
डिग्री से. तथा
गर्मियों में अधिकतम 35
डिग्री से. होता है। यह
मध्यप्रदेश का एकमात्र
हिल स्टेशन है। यहां की
विशेषता है कि आप यहां
वर्ष भर किसी भी
मौसम में जा सकते हैं।
सतपुड़ा श्रेणियों के बीच
स्थित होने के कारण और
अपने सुंदर स्थलों के
कारण इसे सतपुड़ा की
रानी भी कहा जाता है।
यहां बसे घने जंगल,
मदमाते जलप्रपात और
पवित्र निर्मल तालाब
हैं। यहां की गुफाएं
पुरातात्विक महत्व की
हैं क्योंकि यहां गुफाओं में
शैलचित्र भी मिले हैं।
यहां की प्राकृतिक
संपदा को पचमढ़ी
राष्ट्रीय उद्यान के रूप
में संजोया गया है।
यहां गौर, तेंदुआ, भालू,
भैंसा तथा अन्य जंगली
जानवर सहज ही देखने
को मिल जाते हैं।

मांडू मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित एक पर्यटन स्थल है। यह इन्दौर से लगभग ९० किमी दूर है। माण्डू विन्ध्य की पहाडियों ...
08/07/2015

मांडू मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित एक पर्यटन स्थल है। यह इन्दौर से लगभग ९० किमी दूर है। माण्डू विन्ध्य की पहाडियों में 2000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह मूलत: मालवा के परमार राजाओं की राजधानी रहा था। तेरहवीं शती में मालवा के सुलतानों ने इसका नाम शादियाबाद यानि "खुशियों का शहर" रख दिया था। वास्तव में यह नाम इस जगह को सार्थक करता है। यहाँ के दर्शनीय स्थलों में जहाज महल, हिन्डोला महल, शाही हमाम और आकर्षक नक्काशीदार गुम्बद वास्तुकला के उत्कृष्टतम रूप हैं।

परमार शासकों द्वारा बनाए गए इस नगर में जहाज और हिंडोला महल खास हैं। यहाँ के महलों की स्थापत्य कला देखने लायक है। मांडू इंदौर से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सड़क मार्ग से यह धार से भी जुड़ा हुआ है।

be like flower
26/06/2015

be like flower

भीमबेटका (भीमबैठका) भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त के रायसेन जिले में स्थित एक पुरापाषाणिक आवासीय पुरास्थल है। यह आदि-मानव ...
22/06/2015

भीमबेटका (भीमबैठका) भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त के रायसेन जिले में स्थित एक पुरापाषाणिक आवासीय पुरास्थल है। यह आदि-मानव द्वारा बनाये गए शैल चित्रों और शैलाश्रयों के लिए प्रसिद्ध है। इन चित्रो को पुरापाषाण काल से मध्यपाषाण काल के समय का माना जाता है।

अन्य पुरावशेषों में प्राचीन किले की दीवार, लघुस्तूप, पाषाण निर्मित भवन, शुंग-गुप्त कालीन अभिलेख, शंख अभिलेख और परमार कालीन मंदिर के अवशेष भी यहाँ मिले हैं। भीम बेटका क्षेत्र को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भोपाल मंडल ने अगस्त १९९० में राष्ट्रीय महत्त्व का स्थल घोषित किया। इसके बाद जुलाई २००३ में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।

ये भारत में मानव जीवन के प्राचीनतम चिह्न हैं। ऐसा माना जाता है कि यह स्थान महाभारत के चरित्र भीम से संबन्धित है एवं इसी से इसका नाम भीमबैठका पड़ा। ये गुफाएँ मध्य भारत के पठार के दक्षिणी किनारे पर स्थित विन्ध्याचल की पहाड़ियों के निचले छोर पर हैं।[1]; इसके दक्षिण में सतपुड़ा की पहाड़ियाँ आरम्भ हो जाती हैं।[2] इनकी खोज वर्ष १९५७-१९५८ में डाक्टर विष्णु श्रीधर वाकणकर द्वारा की गई थी।

Did you know the beauty of   and   is captured in movies like, “Ashoka” and “Yamla Pagla Deewana”
20/06/2015

Did you know the beauty of and is captured in movies like, “Ashoka” and “Yamla Pagla Deewana”

सांची भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले, में स्थित एक छोटा सा गांव है। यह भोपाल से ४६ कि॰मी॰ पूर्वोत्तर में, तथा ...
19/06/2015

सांची भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले, में स्थित एक छोटा सा गांव है। यह भोपाल से ४६ कि॰मी॰ पूर्वोत्तर में, तथा बेसनगर और विदिशा से १० कि॰मी॰ की दूरी पर मध्य-प्रदेश के मध्य भाग में स्थित है। यहां कई बौद्ध स्मारक हैं, जो तीसरी शताब्दी ई.पू से बारहवीं शताब्दी के बीच के काल के हैं। सांची में रायसेन जिले की एक नगर पंचायत है। यहीं एक महान स्तूप स्थित है। इस स्तूप को घेरे हुए कई तोरण भी बने हैं। यह प्रेम, शांति, विश्वास और साहस के प्रतीक हैं। सांची का महान मुख्य स्तूप, मूलतः सम्राट अशोक महान ने तीसरी शती, ई.पू. में बनवाया था।[

Address

Seoni

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when My india's heart madhya pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category