Ramchandi College Saraipali

Ramchandi College Saraipali Ramchandi Mahavidyalaya has a strong educational orientation for the first time late Jay Prakash sahu(Munna ji) presented the concept to open a college. Edu.

Before senior educationist Shree N.S. pradhan and Shree C.M. Pradhan of this area,due to lack of higher education in commerce and computer was being felt since long time in this area. Student were compelt to go distance places for it and Poor guardians were bound to fulfill their education. In this connection BABA BISHASHAHE Kool Kolta samaj decided to open a college in the name of their

“kool Devi RAMCHANDI” and as a result ramchandi college was established at saraipali on 16/08/2003 with Arts,commerce and computer faculties. Hance the college invited the guardians and citizens for co-operation. Everybody appreciated and assured for smooth running of the college. The college is affiliated to PT. Ravishankar Shukla Univercity Raipur and recognized by Hr. education deptt CG govt. At present B.A, B.com and PGDCA. Faculties are being run. It is a matter of pleasure that Hr. Dept has given consent to open PG classes in Hindi Lit , Commerce and DCA courses. The college building of its own is situated at village Bagaijor about 3Km. from saraipali on sarsiva road. The college has possessed 5.33 acers of land which fulfills the UGC land criteria. Principal Assistant Prof. and non teaching staff have been appointed under section 28. Further the teaching staff has attended …

रामचंडी महाविद्यालय सरायपाली के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापनग्राम मोखापुटका में 9 दिसंबर...
21/12/2025

रामचंडी महाविद्यालय सरायपाली के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन
ग्राम मोखापुटका में 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक जिला संयोजक श्रीमती मालती तिवारी के निर्देशन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन के भोई मार्गदर्शन में और NSS प्रभारी भरत कुमार प्रधान के नेतृत्व में ग्राम मोखापुटका में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजित किया गया।
9 दिसंबर को शिविर का उद्घाटन किया गया जिसमें समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ एन के भोई ने की , शिविर के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत मोखापुटका के सरपंच श्रीमती लोचन भावना पटेल विशिष्ठ अतिथि के रूप में गांव के गौटीया श्री जगदानंद चौधरी, प्रधान पाठक श्री घनश्याम पटेल, श्रीमती अंजू पटेल व उपसरपंच श्री शिवनारायण पटेल जी व श्री धज कुमार पटेल जी साथ ही ग्राम पंचायत के समस्त पंचगण, स्थानीय विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
इस सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने विभिन्न परियोजना कार्य किए। दलनायक अंकिता चंद्रा एवं उपदलनायक नितेश साव के नेतृत्व में स्वयं सेवकों के द्वारा प्रातः5 बजे से प्रभातफेरी व जागरूकता के नारे लगाए स्थानीय स्कूल परिसर, आंगनबाड़ी,तालाब घाट, गांव गली मोहल्लों की, सार्वजनिक पेयजल की साफ सफाई के साथ गांव में एक पेड़ मां के नाम पर लगे 1100 पौधों की देख रेख, नया पानी टंकी परिसर पर ईंटों की क्यारी बनाकर पौधे लगाए। शिविर के प्रत्येक दिवस बौद्धिक परिचर्चा संपन्न हुआ । शिविर के प्रथम दिवस के बौद्धिक चर्चा में भारत स्काउट गाइड संघ के विकासखंड सचिव श्री यशवंत कुमार चौधरी (प्रधान पाठक सेजस सरायपाली) ने “राष्ट्र की उन्नति में युवाओं का योगदान” विषय में स्वयंसेवकों को बताया कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और उसका भविष्य होते हैं। वक्ता श्री चक्रधर प्रसाद डडसेना (व्याख्याता) HWB स्काउट मास्टर शा.उच्च मा वि टेमरी ने समाज हित में स्काउटिंग गतिविधियों का प्रभाव अवगत कराया।श्री सपन कुमार दास (सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर साइंस) ने डिजिटल साक्षरता टॉपिक थर्ड पार्टी ऐप से सतर्कता बरतने को कही साथ ही व्यावहारिक जीवन में जो मोबाइल के द्वारा ऑनलाइन छोटी गलतियां बहुत बड़ा नुकसान दे जाती है अतः इससे बचने के तरीकों से अवगत कराया। द्वितीय दिवस के बौद्धिक चर्चा में श्री धर्मेंद्र चौधरी (फुलझर डिफेंस एकेडमी सरायपाली) ने सैन्य एवं देश के प्रति जागरूकता के बारे में अवगत कराया उन्होंने कहा कि सैन्य एवं देश के प्रति जागरूकता न केवल सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि यह एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण की नींव भी है। सभी युवाओं को देश के प्रति जागरूक होना चाहिए।
द्वितीय वक्ता श्री आर एस मांझी (सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान) ने स्वयं सेवकों को बताया की युवाओं का सामाजिक दायित्व समाज के सकारात्मक बदलाव में सक्रिय भूमिका निभाना है, जिसमें अच्छे नैतिक मूल्यों का पालन करना, सामुदायिक सेवा में भाग लेना (जैसे पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की मदद), सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक रहना और अपने कौशल व ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्थान के लिए करना शामिल है, ताकि वे एक स्वस्थ, समृद्ध और न्यायपूर्ण समाज की नींव रख सकें। तृतीय दिवस के बौद्धिक सत्र डॉ वीरेंद्र चौधरी ( प्रदेश संगठन मंत्री भगवती मानव कल्याण संगठन सरायपाली) ने बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है, इसका सेवन किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। नशा के कारण लोगों की शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। सरकार व जिला प्रशासन का प्रयास है कि नशा मुक्त अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़े, ताकि नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके। द्वितीय वक्ता श्री प्रदीप बारीक (सहायक प्राध्यापक बी.एड विभाग ) ने बताया कि शिक्षा और समाज एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं: शिक्षा समाज की जरूरतों और मूल्यों के अनुसार ढलती है, जबकि शिक्षा समाज में सुधार, प्रगति, जागरूकता और सांस्कृतिक विकास लाती है, जिससे नागरिकों का सर्वांगीण विकास होता है और सामाजिक बुराइयां दूर होती हैं। पंचम दिवस के बौद्धिक परिचर्चा में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी दर्शनानंद महाराज जी ने बताया कि युवा पीढ़ी द्वारा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक विकास और अपने दायित्वों के प्रति जागरूकता और सक्रिय भागीदारी; जिसमें देश के लक्ष्यों (जैसे विकसित भारत), पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान, स्वास्थ्य, शिक्षा और नेतृत्व में योगदान शामिल है, जिसके लिए स्वामी विवेकानंद जैसे प्रेरणास्रोत और ‘मेरा युवा भारत’ (My Bharat) जैसे मंच युवाओं को सशक्त करते हैं। द्वितीय वक्ता में श्री राजेश महाणा (अधिवक्ता) एवं तृतीय वक्त डॉ नंद कुमार पटेल (संचालक प्रगति इंस्टिट्यूट सरायपाली)ने युवा कर्तव्य बोध पर अपने विचार व्यक्त कर स्वयं सेवकों को प्रेरित किया। प्रत्येक बौद्धिक परिचर्चा में रामचंडी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ भोई एवं प्राध्यापकगण,ग्राम पंचायत के सरपंच व पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय के प्रधान पाठक एवं शिक्षकगण उपस्थिति थे। शिविर के छठे दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती मोंगरा किशन पटेल जी (अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद),विशिष्ट अतिथि श्री लोकनाथ बारी जी ( सदस्य जिला पंचायत महासमुंद),श्रीमती कुमारी भास्कर जी (सभापति एवं सदस्य जिला पंचायत महासमुंद),श्रीमती लक्ष्मी हरिशचंद्र पटेल जी(अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली),श्री मुकेश धर्मेंद्र चौधरी जी (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली),श्री प्रकाश पटेल जी (युवा नेता भाजपा),श्रीमती भावना पटेल जी ( सरपंच ग्राम पंचायत मोखापुटका),श्री शिवनारायण पटेल जी (उपसरपंच ग्राम पंचायत मोखापुटका),श्री धनश्याम पटेल जी ( प्रधान पाठक शास.उच्च.प्राथमिक शाला मोखापुटका ) उपस्थित रहे। स्वयं सेवकों के द्वारा मनमोहक नृत्य, गीत के माध्यम से जागरूकता के संदेश दिए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर के अंतिम दिवस के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भावना पटेल (सरपंच) ने स्वयं सेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी स्वयं सेवकों को मेडल पहनाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम अधिकारी भरत प्रधान ने दलनायक, उपदलनायक, मीडिया प्रभारी व बेस्ट स्वयं सेवक नीलकमल भार्गे को स्मृति चिन्ह भेंट की व समस्त स्वयं को को प्रमाण पत्र वितरण किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक गण , पंचायत के प्रतिनिधि, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री चैन कुमार चौहान उपस्थित रहे।

NSS CAMP MOHKAPUTKA 2025-26
14/12/2025

NSS CAMP MOHKAPUTKA 2025-26

एन एस एस कैंप कार्यक्रम
13/12/2025

एन एस एस कैंप कार्यक्रम

12/12/2025

सरायपाली: रामचंडी महाविद्यालय सरायपाली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा ग्राम मोखापुटका में सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया।
*———————————————————*

🎉 I earned the emerging talent badge this week, recognizing me for creating engaging content that sparks an interest amo...
01/12/2025

🎉 I earned the emerging talent badge this week, recognizing me for creating engaging content that sparks an interest among my fans!

रामचंडी कॉलेज के बी.एड विद्यार्थियों ने दुर्गापाली में किया जागरुकता कार्यक्रम
29/11/2025

रामचंडी कॉलेज के बी.एड विद्यार्थियों ने दुर्गापाली में किया जागरुकता कार्यक्रम

*रामचण्डी महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया*रामचंडी महाविद्यालय बगईजोर में  राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में प्...
28/11/2025

*रामचण्डी महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया*

रामचंडी महाविद्यालय बगईजोर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में प्राचार्य डॉ. एन. के. भोई के मागदर्शन में संविधान दिवस संविधान दिवस मनाया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. एच. के. एस गजेन्द्र (सेवा निवृत्त प्राचार्य) विशिष्ट अतिथि ए. आर. वंजारे (एम. डी. फोरेस्ट ) जी. पी. गजेन्द्र (सेवा निवृत्त अभियंता) के मां भारती व डॉ. अम्बेडकर के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कहा मुख्य अतिथि डॉ. गजेन्द्र ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि संविधान दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमें न केवल अपने अधिकारो का उपयोग करना है, बल्कि अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निवर्हन ईमानदारी से करना है जिससे जिससे राष्ट्र प्रगति के पथ पर तीव्र गति से बढ़ेगा।

प्राचार्य डॉ. भोई ने कहा कि आज के दिन हम सब मिलकर यह प्रण करें कि हम संविधान में निहित मूल्यों न्याय, समानता और बंधुत्व को अपने जीवन में उतारेगें। एक जिम्मेदार नागरिक बनकर हम संविधान अपने देश के संविधान की गरिमा को हमेशा बनाये रखे महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको व छात्र-छात्राओं को प्राचार्य के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। कार्यक्रम के पश्चात स्वयं सेवकों के ‌द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गयी।

CGPSC Notification 2025-26 जारी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी ...
26/11/2025

CGPSC Notification 2025-26 जारी
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सेवाओं में विभिन्न वर्गों के कुल 238 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस वर्ष सर्वाधिक रिक्तियाँ नायब तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक, एवं अनुविभागीय अधिकारी जैसे प्रमुख पदों के लिए हैं।

*रामचंडी कॉलेज के बी.एड  विद्यार्थियों ने दुर्गापाली में किया जागरुकता कार्यक्रम*रामचण्डी महाविद्यालय सरायपाली के बी. एड...
26/11/2025

*रामचंडी कॉलेज के बी.एड विद्यार्थियों ने दुर्गापाली में किया जागरुकता कार्यक्रम*
रामचण्डी महाविद्यालय सरायपाली के बी. एड छात्राध्यापकों द्वारा ग्राम दुर्गापाली में एकदिवसीय ग्रामीण शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस दौरान छात्र -छात्राओं द्वारा बालिका शिक्षा, साक्षरता, नशा मुक्ति, स्वास्थ्य,मतदान,पर्यावरण संबंधित पोस्टर लेकर नारा लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों के समक्ष जनजागरूकता रैली निकाली गयी। तत्पश्चात् ग्रामीणों के प्रत्येक परिवार में सम्पर्क कर शिक्षा एवं साक्षरता से जुड़े सामाजिक विषयों पर सर्वेक्षण गूगल फॉर्म के माध्यम से किया गया। प्राचार्य डॉ एन.के. भोई ने महाविद्यालय का परिचय एवं उन्नत शिक्षित समाज, साक्षरता के संबंध बताते हुए विभिन्न समाज में व्याप्त अराजकता दूर करने विचार साझा किया गया | बी.एड विभागाध्यक्ष प्रदीप बारिक ग्रामीण भ्रमण उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। वृक्ष काटने से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव,नशा मुक्ति, शिक्षा की आवश्यकता संबंधित एकांकी लोगों के समक्ष प्रस्तुत कर जागरूक किया गया। अंत में रामचण्डी महाविद्यालय व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली के छात्र- छात्राओं के संयुक्त तत्वाधान में विविध छत्तीसगढ़ी, उड़िया संस्कृति पर आधारित शिक्षायुक्त एवं ऑपरेशन सिंदूर जैसे विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मोना/राजकुमार पटेल सरपंच ग्राम पंचायत दुर्गापाली, विशिष्ट अतिथि के रूप में निमंकर पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली , चितरंजन पटेल अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति दुर्गापाली, मनोरंजन साहू संकुल समन्वयक दुर्गापाली, आर.के पटेल दुर्गा उच्चतर विद्यालय लम्बर, सचिव मैडम( ग्राम पंचायत दुर्गापाली),सीता सिंह (व्याख्याता दुर्गापाली), हलधर पटेल,खेमराज पटेल,मुनेश्वर पटेल (ग्रामीण दुर्गापाली), राजकुमार पटेल (सरपंच प्रतिनिधि दुर्गापाली)उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन. के भोई ने की। कार्यक्रम को सशक्त बनाने में कॉलेज के सहायक प्राध्यापक रजनी प्रधान, सुनील पटेल, लवकुमार पटेल, एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गणों का विशेष योगदान रहा।

26/11/2025
Moment of immense pride as our women’s Kabbadi team scripts history.Congratulations to the entire team for lifting the W...
25/11/2025

Moment of immense pride as our women’s Kabbadi team scripts history.

Congratulations to the entire team for lifting the Women’s Kabaddi World Cup 2025. Your stupendous victory reiterates why India's sporting talent is second to none. All my best wishes for your future endeavors.

Address

Bagaijor
Saraipali
493558

Opening Hours

11am - 4pm

Telephone

+919826026747

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ramchandi College Saraipali posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Ramchandi College Saraipali:

Shortcuts

Share

Category