19/05/2025
दिनांक 18 मई 2025 को फैज़ ए आम स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें बच्चों के अभिभावकों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही और बच्चों की हौसला अफजाई की गई । विभिन्न साँस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वार्षिक परीक्षा 2025 में प्रथम तीन स्थान पर उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी का बहुत आभार।