R L Mahto Institute Of Education

R L Mahto Institute Of Education

Share

B. Ed & D. El. Ed. College

19/05/2026

महाविद्यालय में आयोजित पाँच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम एक अद्वितीय अनुभव साबित हुआ, जहाँ छात्र-छात्राओं ने पिरामिड निर्माण, स्ट्रेचर रेस्क्यू, टेंट निर्माण और रस्सी से गाँठ बाँधने के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन कर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

19/05/2026

स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण के समापन समारोह में टेंट निर्माण की प्रक्रिया में शामिल छात्राएं अपने कौशल और सामूहिक प्रयास का प्रदर्शन कर रही हैं।

Photos from R L Mahto Institute Of Education's post 18/05/2026

महाविद्यालय में आयोजित स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम की खबरें आज के समाचार पत्रों में...

Photos from R L Mahto Institute Of Education's post 18/05/2026

महाविद्यालय में आयोजित स्काउट्स एंड गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह की झलकियां....

18/05/2026

Thank You Dalsinghsarai Live 💗💗💗

18/05/2026

महाविद्यालय में आयोजित 5 दिवसीय हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड के प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम

Photos from Dalsinghsarai Live's post 18/05/2026

Thank You 💗

12/05/2026

Thanks 💗

■ आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ■

#दलसिंहसराय | 11 मई 2026
------------------------------------------------------

स्थानीय आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में उत्साह एवं अनुशासन का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि स्काउट एंड गाइड युवाओं के लिए एक स्वैच्छिक, गैर-राजनीतिक एवं शैक्षिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना का विकास करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है तथा वे समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।

स्काउट गाइड प्रशिक्षक मनोज मोदक ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्काउट एंड गाइड विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य करता है। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा स्वयं निर्णय लेने की योग्यता विकसित होती है।

ट्रेनर सह अधिवक्ता कर्ण कुमार मालिक ने कहा कि स्काउट का मुख्य उद्देश्य चरित्र निर्माण, अच्छी आदतों का विकास एवं समाज सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।

वहीं प्रशिक्षक उर्वशी कुमारी ने कहा कि स्काउट एंड गाइड का मूल मंत्र सेवा, अनुशासन और तत्परता है। स्काउट एवं गाइड सदैव दूसरों की सहायता के लिए तैयार रहते हैं तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाविद्यालय के बीएड प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों में समीक्षा कुमारी, प्रतिभा कुमारी, रागिनी कुमारी, सोनम कुमारी, प्रतिभा रानी, कल्याणी कुमारी, अंजली कुमारी, जानकी कुमारी, विकास कुमार, आकाश कुमार, गुलशन कुमार, संदीप कुमार, रिंकू कुमारी, स्वेता सुमन एवं निक्की कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर निमेश कुमार के अलावा पल्लव पारस, रूपक कौशल, संतोष सुमन सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

R L Mahto Institute Of Education

12/05/2026

Thanks 💗

दलसिंहसराय आर एल महतो बीएड कॉलेज में स्काउट एंड गाइड के प्रशिक्षण का शुभारंभ।

#दलसिंहसराय,आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई. इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में उत्साह एवं अनुशासन का माहौल देखने को मिला.

Photos from R L Mahto Institute Of Education's post 12/05/2026

महाविद्यालय में आयोजित स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम की खबर समाचार पत्रों में...

आर एल महतो कॉलेज

Photos from R L Mahto Institute Of Education's post 12/05/2026

महाविद्यालय में भारत सरकार के स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें ट्रेनर मनोज मोदक, अधिवक्ता कर्ण कुमार मालिक एवं उर्वशी कुमारी द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Want your school to be the top-listed School/college in Samastipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address

Rampur Jalalpur, Dalsinghsarai
Samastipur
848114