17/10/2025
धनतेरस के शुभ उपलक्ष पर शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय "न्यू होराइजन इंटरनेशनल स्कूल " में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें करीब - करीब सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। न्यू होराइजन इंटरनेशनल स्कूल के वर्ग नवम के बच्चों रुपेश राज, प्रीतम राज , नीतू कुमारी, अभिषेक कुमार, मिलान राज और रिया कुमारी द्वारा ही ये खेल संचालित किया जा रहा है ताकि बच्चे भी खुद जिम्मेदार बन सके। कुछ खेलों के नाम " बॉल कलेक्शन रेस "," म्यूजिकल चेयर रेस "," स्पून लेमन रेस "," थ्रो बॉल रेस "," साइकिल रेस "और "रंगोली " में बच्चों की भागिदारी ज्यादा से ज्यादा दिखी।
कुल मिलकर छ तरह के खेल प्रतिगोगिता की आयोजन 16 अक्टूबर से शुरू हो चूका है और शनिवार दिनांक 18 अक्टूबर को जीते हुए बच्चों में पुरुष्कार वितरण किया जायेगा। हर एक खेल में तीन ग्रूपों में बच्चों को विभाजित किया गया है। सभी बच्चों ने अपना बहुत ही अच्छा किया।
इस प्रतियोगिता में बहुत सरे बच्चों ने भाग लिया जैसे - मनदीप सिंह ,पिहू , अंश राज,क्रांति,कमोलिका सिंह,मयंक ,सार्थक ,सक्षम,अदिति ,मनखुश ,कोमल, दिव्यम झा ,कई सारे।
निदेशक ई० मणि भूषण सिंह जी का कहना है की बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ खेल की भी बहुत आवश्यक्ता है। खेल हमारे जीवन में भौतिक ,शारीरिक, मानशिक एवं बौद्धिक विकाश करता है। इसलिए हमें खेल को अवस्य रूप से प्राथमिकता देना चाहिए। खेल हमारे जीवन में अनुशाशन लाता है।अंत में मै अपने शहर के सभी नागरिकों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।