उड़ान की अनसुनी कहानियां 2026
उड़ान संवेदनाओं का संसार है । अनुभव ऐसे जो आप किताबों में पढ़ें तो आंसू टपक जाएं । आपके सामने बैठा व्यक्ति मदद की आस में अपना मन खाली कर रहा होता है तो सुनकर कुछ समझ नहीं आता । अभी फरवरी में सामूहिक विवाह की तैयारियां चल रही है, सभी गरीब परिवार है हर कोई पैसे के जुगाड में लगा है .... कैसे सब काम होंगे इसकी चिंता लिए लड़की के परिवार जन रोज आते रहते हैं । इस बार कई परिवार ऐसे हैं जिनमें बच्ची के मां या पिता ने से एक नहीं है इसलिए और ज्यादा परेशानियां है । कल एक बच्ची की मां आई कहने लगी मेरी बेटी को तो आपको मंगल सूत्र भी देना पड़ेगा, मै बाजार गई थी तो मैं तो ले ही नहीं सकती .... मैने कहा सोना चांदी और दूसरी चीजें आपको खुद देखना है ..... वो कहने लगी एक मंगल सूत्र ही तो देना है वो भी नहीं दे पा रही हूं । चांदी का मंगल सूत्र भी इतना महंगा है कि ले नहीं सकते .... मैने कहा चांदी का लेना है क्या .... कह रही और क्या बस लड़की को चांदी का मंगल सूत्र और चुटकी( बिछुए ) तो देनी ही हैं उनको लेना भी मुश्किल हो गया .... उसकी हालत देखकर मैं चुप हो गया .... लोग कहते हैं सरकारी समारोह में शादी क्यों नहीं करते ये लोग .... वहां इनको लगता है सबके सामने अच्छा नहीं लगता ..... समाज के लोगों के साथ, सबको हमारी कंडीशन पता है .... दूसरों को क्या पता कैसे जी रहे हैं ..... समाज ऐसे ही चलता है .... सोना चांदी मध्यम वर्गीय परिवारों से भी दूर जा चुके हैं .... गरीब तो सपने में भी नहीं सोच सकता .... प्रभु कृपा बनाए रखे सब पर .... बेटियां सबकी जिम्मेदारी हैं का भाव बना रहे
Ajay Singhal
क्रेजी ग्रीन समिति
Crazy Green
Udaan - Wings of Dreams
Overall through Udaan, we do not only want to teach them but strive to make them good citizens.
We dream to make them persons who can live their life in a better way by contributing in growth of the development of the country. Scrap picking and selling - this is the only thing their life revolves around. The time in the morning when all other children go to schools, these children go to pick scrap lying on the streets. By selling this scrap a 6-7 years aged child earns about70-100 rupees per
उड़ान की अनसुनी कहानियां
हर साल फरवरी में क्रेजी ग्रीन बस्ती में सामूहिक विवाह का आयोजन करता है । हालांकि सरकार द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में सरकार ज्यादा सुविधाएं दे रही हैं लेकिन लोग उसमें जाना नहीं चाहते, बस्ती में होने वाली शादी में उन्हें लगता है कि अपने लोगों के बीच शादी ब्याह हो रहा है तो इज्जत बनी रहती है । पिछले वर्ष सामूहिक विवाह में हुए झगड़े के कारण इस साल हमने विवाह न करने का निर्णय लिया था लेकिन गरीब लोग तो इसी आस में बैठे हैं । समाता के पिता का दो साल पहले कैंसर से देहांत हो गया था । भाई किसी के यहां घर जमाई बन गया और कोई मतलब नहीं रखता । समाता की मां को भी कैंसर है और उसको बस दो तीन माह का ही समय डॉक्टर ने दिया है । समाता घरों में काम करके कमाती है और मां की दवाई से लेकर खाने पीने का जुगाड करती है । मैने पूछा लड़की की शादी हो जाएगी तब कैसे करेगी, तो कहने लगी दवाई बंद हो जाएगी तो कहां बचूंगी मै .... बस कहीं मंदिर के सामने बैठ जाऊंगी ..... रोटी तो मिल ही जाएगी वहां ... बस लड़की की चिंता है .... बाप चला गया और भाई को कोई मतलब ना है ... एक एक चीज से कैसे किसी के सपने जुड़े रहते हैं .... मैने पूछा बेटी कहां है तो कहने लगी आठ बजे तक आयेगी .... पूरा दिन काम करती है तब काम चलता है ... एक हफ्ते की दवाई ही आठ सौ की आती है जबकि दुकानदार भी हमे जानता है तो आधे पैसों में ही दे देता है .... ऐसे में लगता है क्रेजी ग्रीन आप सबके होने से बड़ा काम करता है ... दुख में काम आने से बड़ा कुछ नहीं .... सामूहिक विवाह इस साल भी फरवरी में होगा .... प्रभु की कृपा बनी रहे .... कुछ आंसू पोछने की जिम्मेदारी प्रभु ने हम सबको सौंपी है ..... जुड़े रहिए क्योंकि टीम जब मिलती है तो चमत्कार करती है । फरवरी के सामूहिक विवाह की तैयारी रखिए ...... छोटे छोटे सहयोग बड़ा काम कर जाते हैं 🙏🙏
टीम क्रेजी ग्रीन
अजय सिंघल
27/12/2025
Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Jai Kalra, Virat Arora, Raakesh Jain, Sandhya Jain
18/12/2025
Thanks to Dinesh Maheshwari ji for donation of medicines to Udaan Cheritable Dispensary
18/12/2025
काल यात्रा
Time Capsule
31/10/2025
उड़ान सामाजिक सरोकारों का एक अद्भुत केंद्र है ..... जब क्रेजी ग्रीन कहता है कि हमने बस एक ऐसा चबूतरा बना दिया है जहां देने वाला और लेने वाला दोनों खड़े हैं तो सच ही कहता है .... Anurag Seth Ravi Seth और Chirag सेठ जी ने उड़ान के बच्चो को अमूल का छाछ बांटा तो बच्चो की मौज हो गई .... छोटे छोटे प्रयास दुनिया को बेहतर बना सकते हैं ..... आइए मिलकर बदले देश को
क्रेजी ग्रीन समिति
*इस दिवाली गिफ्ट को कहे ना*
क्यूँ न हम इस दीवाली एक नया विचार करे | दोस्तों को मिले, तो बिना गिफ्ट के मिले | ये भी क्या परम्पराएँ हम शुरू कर बैठे कि तुम मेरे यहाँ आना तो गिफ्ट लेते आना और फिर मैं तेरे यहाँ जाऊंगा तो गिफ्ट लेता जाऊंगा | बड़ी बड़ी कंपनियां चांदी काट रही है और मध्यम वर्ग डिब्बों के रेट उलट पलट रहा है कि किस दोस्त को क्या देना है, कौन सा रिश्तेदार कितनी हैसियत का है | कोई दोस्त/रिश्तेदार महंगा गिफ्ट देता है तो उसको गिफ्ट भी महंगा ही वापिस करना होगा और कोई दोस्त/रिश्तेदार हल्का गिफ्ट देता है तो उसे गिफ्ट भी हल्का देना होगा| ऐसा माहौल बनाया जा रहा है और टीवी और सारा सोशल मीडिया आपको ये बताने पर लगा है कि कितना कितना सामान कहाँ कहाँ बेचा जा रहा है | ये खबरे नहीं है दोस्तों, ये आपका दिमाग घुमाने की साजिश है कि आपको लगे सारी दुनिया लगी है सामान खरीदने में और आप रह गए पीछे | इस साल इस विचार पर काम करे, दीवाली को दीवाला न बनाए! बस अपने कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट दे और उनकी दिवाली को रोशन करे ।
दोस्तों , इस साल दोस्ती को सेलिब्रेट करे | गरीब कुम्हार के मिटटी के खिलोनो और दीपक को भी अपने घर में जगह दे |
बदलो समाज को , लाओ नए विचार और शुरुआत करो अगर कुछ अच्छा लगे!
*क्रेजी ग्रीन*
उड़ान की अनसुनी कहानियां (उड़ान का एक दिन )
उड़ान पर रोज एक नया अनुभव, नई कहानी और नई संवेदनाएं जन्म लेती हैं । लगभग चार महीने पहले रुद्र के दिल का प्रारंभिक इलाज रोटरी क्लब के माध्यम से चंडीगढ़ फोर्टिस में करवाया गया था । रुद्र के दिल में बड़ा छेद है ...😞😞 । रुद्र उड़ान में पढ़ चुकी एक लड़की का बेटा है । अब रुद्र फिर से दिक्कत में है क्योंकि उसका वजन जन्म से लेकर अभी तक तीन किलो ही है जबकि वो सात महीने का हो गया है । परसो रुद्र को फोर्टिस में दोबारा दिखाया गया तो उन्होंने चाइल्ड स्पेशलिस्ट से सलाह के लिए कहा है । ऐसे में हमारे बच्चों के संकट मोचक डॉक्टर राजेश शर्मा जी ने आज बच्चे का चेकअप किया है । रुद्र को एक महीने की दवाई दिलवा दी गई है ....प्रभु उस पर अपनी कृपा करेंगे । वीर एक दूसरा बच्चा है जिसके शरीर में कैल्सियम की इतनी कमी है कि उसके पैरों में तीन या चार साल का होने पर भी खड़े होने की हिम्मत नहीं है, उसका इलाज डॉ सुरेंद्र शर्मा जी के यहां चल रहा है, उसकी भी लगातार चलने वाली दवाई खत्म हो गई है तो उसकी दवाई भी मंगवाई गई है .... आज ही शहर के एक प्रसिद्ध डॉक्टर के यहां से बहुत से अच्छे कपड़े आए हैं । वॉलिंटियर उन्हें चेक कर रहे हैं। दो ही दिन पहले बेरी बाग से एक महिला आई थी जिसे कुछ सलवार सूट की जरूरत थी, उसे फोन किया था तो वो भी आई हुई हैं .... उन्हें उन कपड़ों में से पांच सलवार सूट दे दिए हैं .....कह रही है किसी को जवे तुड़वाने हो या खरबूजे के बीज छिलवाने हो तो मुझे बता देना ..कुछ पैसे मिल जाते हैं तो मेरा गुजारा हो जाता है ..... अंदर स्कूल में बच्चे तेज आवाज में हैप्पी बर्थडे गा रहे हैं क्योंकि रेलवे में अधिकारी मीणा जी अपना जन्मदिन उड़ान में मनाने आए हैं .... बच्चो और उनकी दोनों की खुशी देखते ही बनती है ....ऑफिस के बाहर दसवीं में पढ़ने वाले पांच लड़के अपनी गणित और साइंस की ट्यूशन फीस के लिए खड़े हैं ....वो नुमाइश कैंप में पढ़ते हैं और उनकी आधी फीस उड़ान देता है । टीना भी दसवीं में है, उसको भी एक ब्लैक और ब्ल्यू पेन चाहिए,उसको मंगल नगर में गणित अग्रवाल मैडम फ्री पढ़ाती हैं । एक मैडम हर बृहस्पतिवार एवं शनिवार को मीठे चावल खिलाने वाले चुग जी के साथ बच्चो के लिए दोने में चावल निकाल रही हैं ।और इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले पांच युवा अपनी इंटर्नशिप पूरी करने के लिए स्लम के बच्चो के साथ विभिन्न एक्टिविटी कर रहे हैं ....उड़ान चुपचाप काम कर रहा है क्योंकि आप उड़ान के साथ उसकी हिम्मत के रूप में खड़े हैं .... यही है उड़ान पर एक शाम की कहानी
आइए मिलकर बदले देश
टीम क्रेजी ग्रीन
02/07/2025
मित्र मंडल द्वारा उड़ान में आलू परांठा पार्टी
02/07/2025
उड़ान में पीयूष जी द्वारा समोसा एवं मैंगो पार्टी
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the school
Telephone
Website
Address
Saharanpur
247001