ML & JNK Girls College

ML & JNK Girls College

Share

Official page of M.L. & J.N.K. Girls College, Saharanpur.

Photos from ML & JNK Girls College's post 14/08/2026

दिनांक 13 अगस्त 2026 को मुन्नालाल एवं जय नारायण खेमका महाविद्यालय सहारनपुर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता और तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पोस्टर बनाकर शहीदों की स्मृति को ताजा कर दिया। का.प्राचार्या प्रो.अनुपम बंसल ने अपने व्याख्यान में तिरंगा के महत्व को बताते हुए छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या,शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों तथा छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर महाविद्यालय परिसर और उसके आसपास मुख्य सड़क पर भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम्, गांधी जी अमर रहें, भगत सिंह अमर रहें,सुभाष चंद्र बोस अमर रहें तथा देश के अन्य वीर शहीद अमर रहें के नारे लगाते हुए तिरंगा रैली निकाली गई।
पोस्टर प्रतियोगिता में ड्राइंग एवं पेंटिंग विभाग की इं. कुमारी अंतिम ने सहयोग किया। इसमें बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्रा अल्फिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. आराधना ने किया।

Photos from ML & JNK Girls College's post 14/08/2026

दिनांक 13/08/2026 को मुन्नालाल एवं जय नारायण खेमका गर्ल्स डिग्री कॉलेज में “अतुल्यम कल्चरल क्लब” के अंतर्गत महाविद्यालय के कला विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला के सफल समापन के पश्चात आज छात्राओं द्वारा तैयार की गई विभिन्न कलाकृतियों एवं पेंटिंग्स की भव्य प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा कार्यशाला के दौरान तैयार की गई विभिन्न विषयों एवं शैलियों पर आधारित पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया। छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मक सोच एवं उत्कृष्ट चित्रांकन को महाविद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा खूब सराहा गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर अनुपम बंसल ने छात्राओं की कला प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्राओं की रचनात्मक क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा को मंच प्रदान करने में भी सहायक होती हैं। उन्होंने सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। "अतुल्यम कल्चरल क्लब" समिति की अध्यक्ष डॉ. जया ने भी छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कला के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास और समर्पण के माध्यम से छात्राएं अपने हुनर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती हैं। कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा तथा सभी ने छात्राओं की कलाकृतियों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम का सफल आयोजन कला विभाग की इंचार्ज कुमारी अंतिम चौधरी के निर्देशन एवं संयोजन में किया गया। उन्होंने कार्यशाला एवं प्रदर्शनी में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी के लिए उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

14/08/2026

04 अगस्त 2026

"नशा मुक्ति युवा का विकसित भारत" विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सहारनपुर के कला विभाग की बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्रा अल्फिशा उस्मान ने अपनी उत्कृष्ट कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।यह प्रतियोगिता विश्वनालंदा स्कूल, मल्हीपुर रोड, सहारनपुर में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अल्फिशा उस्मान की चित्रकला ने "नशा मुक्ति युवा का विकसित भारत" विषय को अत्यंत प्रभावशाली एवं रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया, जिसके लिए निर्णायक मंडल ने उन्हें प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में माय युवा भारत के अधिकारी श्री कुश कुमार ने अल्फिशा उस्मान को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का भी आह्वान किया।
महाविद्यालय परिवार ने अल्फिशा उस्मान की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Photos from ML & JNK Girls College's post 14/08/2026

दिनांक 2/8/2026 को मुन्नालाल एवं जय नारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज सहारनपुर में "नशा मुक्ति युवा फार विकसित भारत" कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं को मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के विषय में अवगत कराया गया। इससे व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक सभी प्रकार से ह्रास होता है । इन मादक द्रव्यों से दूर रहकर व्यक्ति स्वयं का और अपने संबंधी जनों के उज्जवल भविष्य का निर्माता बन सकता है,जिससे एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव होगा।

महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य प्रो.अनुपम बंसल ने अपने संबोधन में बताया कि नशा किसी भी परिवार के भविष्य को अंधकार के गर्त में ले जाने वाला एक अभिशाप है। यह व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और नैतिक शक्ति को धीरे-धीरे क्षीण कर देता है। इसलिए विद्यार्थी का कर्तव्य है कि वह स्वयं भी नशे से दूर रहे और अपने मित्रों को भी इसके दुष्प्रभाव से अवगत कराये।

महाविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं बल्कि विद्यार्थी जीवन में ही संस्कार निर्माण का पावन स्थल है। हमारा उद्देश्य है कि ऐसे जागरूक अनुशासित और उत्तरदाई नागरिक तैयार करना जो स्वस्थ जीवन शैली अपना कर राष्ट्र निर्माण में सहायक बने। कार्यक्रम में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कार्यकारिणी परिषद के सदस्य प्रोफेसर मुकेश कुमार एवं महाविद्यालय की प्राचार्या सपरिवार उपस्थित रही। अंत में प्राचार्या महोदया ने सभागार में उपस्थित सम्मानित शिक्षकगण , कर्मचारीगण एवं छात्राओं को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस.प्रभारी डॉ. आराधना ने किया।

Photos from ML & JNK Girls College's post 14/08/2026

दिनांक 1/8/2026 को मुन्नालाल एवं जय नारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज सहारनपुर में "नशा मुक्ति युवा फार विकसित भारत" कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के विषय में अवगत कराया गया। इससे व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक सभी प्रकार से ह्रास होता है । इन मादक द्रव्यों से दूर रहकर व्यक्ति स्वयं का और अपने संबंधी जनों के उज्जवल भविष्य का निर्माता बन सकता है,जिससे एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव होगा।

महाविद्यालय की का.प्राचार्य प्रो.अनुपम बंसल ने अपने संबोधन में बताया कि नशा किसी भी परिवार के भविष्य को अंधकार के गर्त में ले जाने वाला एक अभिशाप है। यह व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और नैतिक शक्ति को धीरे-धीरे क्षीण कर देता है। इसलिए विद्यार्थी का कर्तव्य है कि वह स्वयं भी नशे से दूर रहे और अपने मित्रों को भी इसके दुष्प्रभाव से अवगत कराये।

महाविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं बल्कि विद्यार्थी जीवन में ही संस्कार निर्माण का पावन स्थल है। हमारा उद्देश्य है कि ऐसे जागरूक अनुशासित और उत्तरदाई नागरिक तैयार करना जो स्वस्थ जीवन शैली अपना कर राष्ट्र निर्माण में सहायक बने। अंत में प्राचार्या महोदया ने सभागार में उपस्थित सम्मानित प्रवक्तागण, कर्मचारीगण एवं छात्राओं को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा लेने व ऑनलाइन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में अधिक संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस.प्रभारी डॉ. आराधना ने किया तथा रेंजर प्रभारी श्रीमती ज्योति यादव भी रेंजर्स के साथ उपस्थिति रही।

Photos from ML & JNK Girls College's post 14/08/2026

मुन्ना लाल कॉलेज में वाणिज्य विभाग द्वारा 10 दिवसीय रेमेडियल कक्षाओं का सफल समापन
सहारनपुर, 30 जुलाई।
मुन्ना लाल कॉलेज, सहारनपुर के वाणिज्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं बुनियादी ज्ञान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 10 दिवसीय रेमेडियल कक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन कक्षाओं में विद्यार्थियों को बेसिक अकाउंटिंग एवं वाणिज्य से संबंधित विभिन्न विषयों का सरल एवं प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता का मूल्यांकन ड्राइंग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर अन्तिम चौधरी ने निर्णायक के रूप में किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में अलीशा ने प्रथम स्थान, अक्सा ने द्वितीय स्थान तथा हबीबा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. जया ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के प्रेरणादायक अनुभव साझा किए तथा उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अनुपम बंसल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए अंतरविषयी शिक्षा दृष्टिकोण के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल विषयगत ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विभिन्न विषयों के समन्वित अध्ययन, व्यावहारिक कौशल, डिजिटल दक्षता, प्रभावी संचार क्षमता तथा नैतिक मूल्यों का विकास भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, शोध, रचनात्मक सोच और सतत् सीखने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित करते हुए आत्मविश्वास के साथ अपने करियर लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया।
यह संपूर्ण कार्यक्रम डॉ. प्राची अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर स्वीटी चौधरी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर साक्षी चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की गई तथा भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का संकल्प व्यक्त किया गया।

Photos from ML & JNK Girls College's post 27/07/2026

आज दिनांक 27/07/2026 को मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज, सहारनपुर में महाविद्यालय की करियर कॉर्नर, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ ( IQAC) तथा अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण एवं विधिक जागरूकता पर आधारित 'अपराजिता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या(का•) प्रो अनुपम बंसल द्वारा मुख्य अतिथि, माननीय उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता श्रीमती फराह फैज के स्वागत के साथ हुआ। इसके उपरांत महाविद्यालय की प्राचार्या (का०) प्रो. अनुपम बंसल ने वरिष्ठ अधिवक्ता फराह फैज़ तथा अमर उजाला फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्री जगदीप को पौधा भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता रेशमा भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती फराह फैज़ ने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि समय बदल चुका है और अब "अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो" जैसी सोच के स्थान पर "हर जनम मोहे बिटिया ही कीजो" जैसी सकारात्मक सोच विकसित हो रही है। उन्होंने इस परिवर्तन का श्रेय शिक्षा एवं समाज में बढ़ती जागरूकता को दिया। उन्होंने अपने जीवन में मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं करियर को सही दिशा देने में शिक्षकों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। साथ ही कहा कि ऑफलाइन शिक्षा का महत्व इसलिए अधिक है क्योंकि विद्यार्थी अपने शिक्षकों के व्यक्तित्व, विचारों और जीवन मूल्यों को अपना आदर्श बना सकते हैं। शिक्षा को उन्होंने जीवन की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लगभग प्रत्येक परिवार को कानूनी जानकारी की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए समय-समय पर विधिक जागरूकता विषयक गोष्ठियों का आयोजन होना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों, भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (POSH), तथा कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
श्रीमती फराह फैज़ ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि आपात स्थिति में 112 पर पुलिस सहायता, 1090 महिला हेल्पलाइन तथा 108 एम्बुलेंस सेवा का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं का बयान यथासंभव महिला पुलिस अधिकारी द्वारा दर्ज किया जाता है तथा किसी भी दस्तावेज़ पर बिना पढ़े हस्ताक्षर नहीं करने चाहिए। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित करने, जिज्ञासु बनने, नई जानकारियां प्राप्त करने तथा राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण, विधिक अधिकारों, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, तलाक, साक्ष्य की आवश्यकता तथा अन्य सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे। मुख्य वक्ता ने सभी प्रश्नों के सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से उत्तर दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिस से डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए कार्य करती है।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्राचार्या (का०) प्रो. अनुपम बंसल ने कहा कि 'अपराजिता' जैसे कार्यक्रम केवल जानकारी प्रदान नहीं करते, बल्कि छात्राओं को जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए मानसिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन, कॉलेज के करियर कॉर्नर की समन्वयक प्रो रत्ना त्रिवेदी , IQAC की समन्वयक प्रो. सीमा रानी, डीन ऑफ स्टूडेंट प्रो. जया तथा एसोसिएट प्रो. अनुपम गुप्ता , असिस्टेंट प्रो. डॉ. दीक्षा सिंह , असिस्टेंट प्रो. दीपाली सिंह एवं सभी सदस्यों का इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया|
कार्यक्रम का संचालन प्रो. सीमा रानी ने प्रभावी ढंग से किया तथा अंत में समस्त अतिथियों, अमर उजाला फाउंडेशन की टीम एवं उपस्थित सभी शिक्षक एवं छात्राओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि श्रीमती फरहा फैज को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मुख्य वक्ता श्रीमती फरहा फैज एवं महाविद्यालय की प्राचार्या (का०) प्रो. अनुपम बंसल को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की।

Photos from ML & JNK Girls College's post 22/07/2026

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय,पुवांरका में समाजशास्त्र परास्नातक में सर्वाधिक अंक अर्जित करके कुलपति गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली मुन्नालाल एण्ड जय नारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज की छात्रा पल्लवी 💐💐

Photos from ML & JNK Girls College's post 20/07/2026

दिनांक 16.07.2026 को मुन्ना लाल एण्ड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज, सहारनपुर के कक्ष संख्या 39 में कौशल विकास प्रकोष्ठ, इंक्यूबेशन सेंटर एवं संस्थान नवाचार परिषद् के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित "खाद्य परिरक्षण तत्वों की प्रदर्शनी" लगाई गई। जिसमें महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन कौशल विकास प्रकोष्ठ की कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर गुंजन त्रिपाठी द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं द्वारा बनाई गई तथा सुरक्षित की गई खाद्य सामग्रियों जैसे - आंवला कैंडी, विभिन्न प्रकार के अचार और स्क्वैश इत्यादि के विषय में जानकारी दी एवं उन्हें अधिक से अधिक खरीदने पर बल दिया, जिससे छात्राओं को लाभ प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की का. प्राचार्या प्रो. अनुपम बंसल ने छात्राओं को और अधिक लग्न तथा समझदारी से काम करने, मार्केट की समझ रखने एवं प्रोडक्ट्स की बिक्री पर भी जोर दिया।

Photos from ML & JNK Girls College's post 12/07/2026

आज दिनांक 12-07-2026 को मुन्नालाल एण्ड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज, सहारनपुर में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 'एक महोत्सव के रूप में' मनाया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में जनप्रतिनिधि पुवारका मण्डल प्रभारी श्री नीरज शर्मा (पार्षद), मदनपुरी कॉलोनी, श्री गौरव जैन (पार्षद), प्रतापनगर जैन बाग, महाविद्यालय का० प्राचार्या प्रोफेसर अनुपम बंसल व अन्य प्रवक्ताओं द्वारा शीशम, अमरूद, जामुन, बोतल ब्रुश और आंवला आदि वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर श्री नीरज शर्मा (पार्षद) और श्री गौरव जैन (पार्षद) जी ने पर्यावरण को संरक्षित करने में वृक्षों की उपयोगिता को बताते हुए उनके संरक्षण पर बल दिया।
महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्या प्रो० अनुपम बंसल द्वारा दैनिक जीवन में औषधीय पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षणिक/गैर-शैक्षणिक कार्मिकों एवं छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया।
आज के कार्यक्रम में डॉ० आराधना (NSS प्रभारी), प्रो०जया, प्रो०सीमा रानी, प्रो०रत्ना त्रिवेदी, प्रो० गुंजन त्रिपाठी, एसो०प्रो०अनुपम गुप्ता, एसो० प्रो० डॉ रीता बोरा, डॉ शबाना सिंह,डॉ नीतू वर्मा असि०प्रो० ज्योति,डॉ० विनीता, असि० प्रो० तान्या,डॉ०दीक्षा, असि० प्रो० आकांक्षा, असि० प्रो० दीपाली,डॉ० राजकुमार चौरसिया एवं सहयोगी समस्त प्रवक्ता गण रहे। महाविद्यालय की का० प्राचार्या प्रो० अनुपम बंसल द्वारा अतिथियों एवं समस्त सहयोगी टीम और छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम सफल बनाने की शुभकामनाएं दीं।

Want your school to be the top-listed School/college in Saharanpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address

Baliakheri, Chilkana Road
Saharanpur
247001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm